कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 विस्मयादिबोधक शब्द

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 विस्मयादिबोधक शब्द के अभ्यास प्रश्न तथा पठन सामग्री सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के लिए छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। हिंदी व्याकरण के पाठ 23 को विस्तार से समझने के लिए छात्र-छात्राएँ यहाँ दी गई अभ्यास पुस्तिका का प्रयोग करें।

विस्मयादिबोधक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त होँ, उन्हें विस्मय बोधक वाक्य कहते है। इन वाक्यों में सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का उपयोग किया जाता है। जो शब्द वक्ता या लेखक के हर्ष, शोक, नफरत, विस्मय, ग्लानी आदि भावों का बोध कराता है उसे विस्मयादिबोधक कहते हैं।
उदाहरण:
(क) वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
(ख) अरे! तुम कहाँ चले गए थे?
(ग) छिः! ऐसे आदमी की मुझे शक्ल नहीं देखनी।
(घ) हाय! मेरी तो दुनिया ही लुट गई।
उपर्युक्त वाक्यों में वाह, अरे, छिः, हाय, क्रमशः हर्ष, आश्चर्य, घृणा तथा शोक के भावों को प्रकट कर रहे हैं। ये सभी विस्मयादिवोधक अव्यय हैं।

विस्मयादिवोधक के भेद

भिन्न-भिन्न मनोभावों को व्यक्त करने के लिए विस्मयादिवोधक के भेद निम्नलिखित हैं:
1. हर्षसूचक:
हर्ष बोधक का उपयोग वहां किया जाता है जहां खुशी की भावना प्रकट करनी हो अर्थात खुशी की भावना प्रकट करते हैं।
2. शोकसूचक:
शोक बोधक से हमें शोक अर्थात दुख के प्रकट होने का बोध होता है।
3. विस्मयसूचक:
विस्मयसूचक से हमें आश्चर्य अर्थात विस्मय के प्रकट होने का बोध होता है।
4. घृणासूचक:
घृणासूचक या तिरस्कार बोधक से हमें तिरस्कार अर्थात किसी भी कार्य के लिए मना करने का बोध होता है।

5. स्वीकारसूचक:
जहां किसी भी चीज को स्वीकार करना हो अर्थात स्वीकृति बोधक स्वीकार की भावना प्रकट करते हैं।
6. भयसूचक:
भय बोधक का प्रयोग वहां किया जाता है जहां भय अर्थात डर की भावना प्रकट करनी हो।
7. अनुमोदन सूचक:
अनुमोदन बोधक का उपयोग वहां किया जाता है जहां अनुमोदन की भावना प्रकट होती है।
8. चेतावनीसूचक:
चेतावनीसूचक का प्रयोग वहां किया जाता है जहां किसी को खबरदार करने की भावना प्रकट करनी हो।

भेदविस्मयादिवोधक अव्ययउदाहरण
हर्षसूचकअहा! वाह! वाह-वाह! शाबाश! धान्य!अहा! कैसा मधुर संगीत है।
शोकसूचकहाय! ओह! हाय-हाय! ऊ! त्रहि-त्रहि!ओह! कितना कमजोर है।
विस्मयसूचकअरे! हैं! ऐ! ओ हो! अरे वाह!अरे! यह वही लड़का है।
घृणासूचकछिः! हट! धत्! धिक्!छिः! कितनी गंदी बात।
स्वीकारसूचकहाँ! जी! जी हाँ! अच्छा! ठीक है!ठीक है! मैं कल दिल्ली चला जाऊँगा।
भयसूचकओह! आह! बाप-रे-बाप! हाय!बाप रे! कितना भयानक शेर।
चेतावनीसूचकखबरदार! होशियार! सावधाान!खबरदार! जो बिजली की तार को हाथ लगाया।

अन्य विस्मयादिवोधक अव्यय

विस्मयादिवोधक अव्ययउदाहरण
काश!काश! मैं विमान-चालक होता।
खैर!खैर! वह आ गया, नहीं तो मैं जाता।
हैलो!हैलो! तुम कब आए?
धात् तेरे की!धात् तेरे की! तुमने इतनी बड़ी गलती की!
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण विस्मयादिबोधक शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 विस्मयादिबोधक
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 23 विस्मयादिबोधक शब्द के लिए पठन सामग्री
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण विस्मयादिबोधक शब्द