कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 एनसीईआरटी समाधान – दहन और ज्वाला

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के लिए एनसीईआरटी समाधान (सलूशन) – दहन और ज्वाला के अभ्यास के प्रश्न उत्तर इंग्लिश तथा हिंदी मीडियम दोनों भाषाओं में यहाँ दिए गए हैं। यदि किसी छात्र को वर्ग 8 विज्ञान पाठ 4 पीडीएफ समाधान से समझ में न आए तो वह विडियो के माध्यम से अच्छी तरह से समझ सकता है। एनसीईआरटी समाधान आठवीं कक्षा विज्ञान अध्याय 4 के कुछ अतिरिक्त प्रश्न उत्तर भी दिए गए हैं जो विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद करेंगे। कक्षा 8 विज्ञान ऑफलाइन ऐप बिना इंटरनेट के भी कार्य करता है। इसकी मदद से सभी प्रश्न उत्तर ऑफलाइन भी पढे जा सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए।

जिन परिस्थितियों में दहन हो सकता है वे इस प्रकार हैं:

    1. ईंधन की आवश्यकता है।
    2. वायु (ऑक्सिजन) आवश्यक है।
    3. ज्वलन-ताप की आवश्यकता है।
समझाइए कि मोटर वाहनों में सीएनजी के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है।

सामान्य ईंधनों में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड, सल्फर के ऑक्साइड आदि जैसे हानिकारक उत्पादों की मात्रा अधिक होती होती हैं, जो वायु प्रदुषण के मुख्य कारक हैं। सीएनजी में इन प्रदूषकों की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए, सीएनजी एक स्वच्छ ईंधन है।

विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग क्यों नहीं किया जाता?

विद्युत के उपकरणों में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए पानी का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि पानी विद्युत का सुचालक है और आग को बुझाने की कोशिश करने वालों को नुकसान पहुँचा सकता है।

एलपीजी लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है। कारण बताइए।

लकड़ी की तुलना में एलपीजी एक अच्छा ईंधन है क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध है और यह सस्ता भी है। यह मध्यम दर से आसानी से जल जाता है और अधिक ऊर्जा भी पैदा होती है। जलने के बाद, यह किसी भी तरह का अवशेष नहीं छोड़ता है।

कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता। क्यों?

कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता क्योंकि कागज की ज्वलन-ताप, ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लिपटे कागज की तुलना में कम होती है।

ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?

ईंधन के ऊष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (KJ/Kg) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के प्रश्न उत्तर विस्तार से

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

Q1

मैग्नीशियम का रिबन (फीता) वायु में जलने पर उत्पन्न करता है:

[A]. मैग्नीशियम ऑक्साइड, जल और प्रकाश
[B]. मैग्नीशियम ऑक्साइड और उष्मा
[C]. मैग्नीशियम ऑक्साइड, उष्मा और प्रकाश
[D]. मैग्नीशियम ऑक्साइड, जल और उष्मा
Q2

जलती मोमबत्ती पर गिलास उलटकर रखने पर वह कुछ समय बाद बुझ जाती है। यह किसकी अनुपलब्धता के कारण होता है?

[A]. ऑक्सीजन
[B]. जलवाष्प
[C]. कार्बन डाइऑक्साइड
[D]. मोम
Q3

यदि किसी व्यक्ति के कपड़ों में आग लग जाती है तो उसे बुझाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है:

[A]. कपड़ों पर पानी डालें।
[B]. अग्निशामक का उपयोग करें।
[C]. व्यक्ति को उनी कंबल से ढक दें।
[D]. व्यक्ति को पॉलिथीन की चादर से ढक दें।
Q4

निम्नलिखित में से ज्वलनशील पदार्थों के बारे में सही कथन का चयन कीजिए:

[A]. इनका ज्वलन ताप निम्न होता है और आसानी से आग नहीं पकड़ते हैं।
[B]. इनका ज्वलन ताप उच्च होता है और आसानी से आग पकड़ लेते हैं।
[C]. इनका ज्वलन ताप निम्न है और आसानी से आग पकड़ लेते हैं।
[D]. इनका ज्वलन ताप उच्च होता है और आसानी से आग नहीं पकड़ते हैं।
ज्वलनशीलता तथा जलने में अंतर

ज्वलनशीलता तथा जलने को एक समान प्रक्रियाएँ माना जाता है। तीव्रता से ज्वलनशीलता को सामान्यत: जलना कहते हैं। वे पदार्थ जो ज्वलनशीलता के समय जलते हैं, उन्हें र्इंधन कहते हैं। जैसे पेट्रोल, कोयला, डीजल, मिट्‌टी का तेल आदि। ये जलने पर ऊर्जा को विभिन्न मात्राओं में उपलब्ध कराते हैं। कभी-कभी प्रकाश भी साथ में दिखाई देता है। अत: ज्वलनशीलता का इस प्रकार वर्णन किया जा सकता है।

    • तीव्रता से जलना
    • मंद जलना।
    • अपूर्ण जलना।
    • पूर्ण जलना।

कक्षा 8 विज्ञान पाठ 4 के कुछ अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

समझाइए कि CO₂ किस प्रकार आग को नियंत्रण करती है।

CO₂, ऑक्सीजन से भारी होने के कारण, ऑक्सीजन से नीचे आकार आग को कंबल की तरह ढक लेती है। ईंधन और ऑक्सीजन के बीच CO₂ के आ जाने से ईंधन को जलने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, इसलिए इससे आग को नियंत्रित किया जा सकता है।

हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है परंतु सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है, समझाइए।

हरी पत्तियों का ज्वलन-ताप (जल होने के कारण) सूखी पत्तियों की तुलना में अधिक होता है, इसलिए सूखी पत्तियाँ आसानी से आग पकड़ लेती हैं।

सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों?

स्वर्णकार सोने और चांदी को पिघलाने के लिए ज्वाला के बाहरी क्षेत्र का उपयोग करता है क्योंकि यह ज्वाला का सबसे गर्म (पूर्ण दहन) क्षेत्र होता है।

क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है? विवेचना कीजिए।

नहीं, क्योंकि दहन की तुलना में जंग बहुत धीमी प्रक्रिया है तथा दहन में उत्सर्जित गर्मी, जंग लगने की तुलना में बहुत अधिक होती है। कमरे के तापमान पर जंग लग सकता है लेकिन दहन को एक विशेष ज्वलन-ताप की आवश्यकता होती है।

आबिदा और रमेश ने एक प्रयोग किया जिसमें बीकर में रखे जल को गर्म किया गया। आबिदा ने बीकर को मोमबत्ती ज्वाला के पीले भाग के पास रखा। रमेश ने बीकर को ज्वाला के सबसे बाहरी भाग के पास रखा। किसका पानी कम समय में गर्म हो जाएगा?

ज्वाला का सबसे बाहरी हिस्सा सबसे गर्म होता है, इसलिए रमेश का जल कम समय में गर्म हो जाएगा।

ज्वलन तापमान क्या होता है?

वह न्यूनतम तापमान, जो पदार्थ के जलने को आरंभ करने के लिए चाहिए होता है, उसे ज्वलन तापमान कहते हैं। जिन पदार्थों का ज्वलन तापमान कम होता है, वे तीव्रता से जल जाते हैं। विभिन्न पदार्थों का विभिन्न ज्वलन तापमान होता है जो उनकी व्यक्तिगत रासायनिक प्रकृति पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए कागज का ज्वलन तापमान लकड़ी से कम होता है तथा जलकर लौ को जलते हुए रखता है। मोमबत्ती की लौ पीली तथा दीप्त होती है जो मोम की अपूर्ण ज्वलनशीलता द्वारा ताप तथा प्रकाश प्रदान करती है।

कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 4 के सवाल जवाब