कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 शब्द और वाक्य

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 शब्द और वाक्य से संबंधित सभी प्रश्नों के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से मुफ़्त प्राप्त किए जा सकते हैं। पहली कक्षा के हिंदी व्याकरण पाठ 7 में हम यह सीखेंगे कि किस तरह से वर्णों से मिलकर शब्द बनते हैं और शब्दों से मिलकर वाक्य। विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए कुछ रिक्त स्थान और मिलान पर आधारित प्रश्न भी दिए गए हैं जिन्हें हल करके वे अपने ज्ञान को सुदृढ़ बना सकते हैं।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 शब्द और वाक्य

सीबीएसई कक्षा 1 ऐप

iconicon

शब्द और वाक्य

वर्णमाला के वर्णों को मिलाकर शब्द बनाए जाते हैं। हर शब्द का कोई-न-कोई अर्थ होता है। जैसे: फल, नल, कलश आदि।
यदि हम लकश, लन, लफ़ लिखे तो उसका कोई अर्थ नहीं है। इसलिए शब्द बनाते समय सही वैनों का सही जगह प्रयोग होना चाहिए।
अतः शब्द निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि:
1. वर्णों का समूह होना।
2. उसका कोई निश्चित अर्थ होना चाहिए।
वर्णों के उस मेल को शब्द कहते हैं, जिसका कोई अर्थ हो।

शब्द निर्माण को उदाहरण के द्वारा समझ सकते हैं:

क + म + ल = कमल
म + ग + र = मगर
पं + डि + त = पंडित

वाक्य निर्माण

शब्दों के सही एल से वाक्य बनते हैं। बातचीत करते और लिखते समय हम वाक्यों का प्रयोग करते हैं। विद्यार्थियों को चित्रों के माध्यम से वाक्य बनाने का अभ्यास करवाना चाहिए।
उदाहरण:
बच्चे पढ़ रहे हैं।
वाक्य बनाते समय शब्दों का सही जगह प्रयोग करना आवश्यक है। जैसे:
मैं स्कूल जाता हूँ।

वाक्य कैसे बनाते हैं इसको निम्न उदाहरण से समझ सकते हैं।

1. राम + खाना + खाता + है।
राम खाना खाता है।
2. बच्चे + खेल + रहे हैं।
बच्चे खेल रहे हैं।

दिए गए शब्द समूहों का कोई न कोई अर्थ निकलता है, इसलिए उन्हें वाक्य कहते हैं।

स्मरणीय तथ्य

1. दो अथवा दो से अधिक वर्णों के मेल से शब्द बनता है।
2. शब्दों के सही मेल से वाक्य बनते हैं।

सार्थक शब्द किसे कहते हैं?

जिस शब्द का स्पष्ट अर्थ निकलता है उसे सार्थक शब्द कहते हैं।

निर्थक शब्द किसे कहते हैं?

जिस शब्द का कोई अर्थ नहीं निकलता उसे निर्थक शब्द कहते हैं।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए:
Q1

बोलते समय हम उच्चारण करते हैं:

[A]. शब्दों का
[B]. कुछ ध्वनियों का
[C]. वर्णों का
Q2

शब्द बनाते हैं:

[A]. वर्णों के मेल से
[B]. स्वरों के मेल से
[C]. व्यंजनों के मेल से
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान पर सही शब्द भरकर पूरा कीजिए: (पूरब, मंदिर)

1. मेरी माता जी _________ जा रही है।
2. सूर्य ____________ में उगता है।

उत्तर:
1. मंदिर
2. पूरब

हिन्दी व्याकरण अध्याय 7 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

इससे पूर्व के अध्यायों में वर्ण, शब्द, वचन और लिंग आदि का अध्ययन किया है। इन सभी का प्रयोग वाक्य निर्माण के लिए किया जाता है। एक सार्थक वाक्य का निर्माण कैसे किया जाता है इस अध्याय में समझाया गया है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 7 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

कक्षा 1 के विधार्थियों के लिए वाक्य निर्माण एक महत्वपूर्ण पायदान है। इस अध्याय का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने से छात्र वाक्य निर्माण करने में सक्षम होंगे।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 7 को सीखने का आसान तरीका क्या है?

वाक्य निर्माण को आसानी से सीखने के लिए संज्ञा शब्दों, वचन, लिंग और क्रिया का समुचित अध्ययन करना आवश्यक है। इन सबका सही ज्ञान होने पर सार्थक वाक्यों का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 7 शब्द और वाक्य
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 7
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण शब्द और वाक्य
कक्षा 1 व्याकरण अध्याय 7 शब्द और वाक्य
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण पाठ 7 शब्द और वाक्य
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में शब्द और वाक्य
कक्षा 1 व्याकरण में शब्द और वाक्य
हिंदी व्याकरण में शब्द और वाक्य