कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 वाक्य विचार

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 वाक्य विचार के लिए अभ्यास पुस्तिका और अध्ययन सामग्री शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 7 में हिंदी ग्रामर का अध्ययन करके छात्र हिंदी की बारीकियों और सुंदरता को समझ सकेंगे।

वाक्य-विचार

शब्दों का ऐसा सार्थक समूह, जो किसी भाव-विचार को पूर्णतः व्यक्त कर सकता है, वाक्य कहलाता है।
वाक्य का निर्माण, सार्थक शब्दों (पदों) से होता है। वाक्य, किसी भी भाव या विचार को पूर्ण रूप से प्रकट करने में समर्थ होता है।
उदाहरण:
(क) माता-पिता बच्चों के लिए खिलौने लाए थे।
(ख) बच्चे खेलने जाएँगे।
(ग) हम सब भारत के नागरिक हैं।

वाक्य के अंग

वाक्य के दो अंग होते हैं:
(क) उद्देश्य
(ख) विधेय
उद्देश्य
जिसके संबंध में वाक्य में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं। जैसे- मुकेश अपना काम कर रहा है- वाक्य में मुकेश उद्देश्य है।

विधेय

उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं। जैसे- मुकेश अपना काम कर रहा है- वाक्य में अपना काम कर रहा है विधेय है।
कुछ अन्य उदाहरण
(क) परिश्रमी बालक पढ़ रहे हैं।
(ख) हमारे विद्यालय में खेल के मैदान हैं।
(ग) मेरी माताजी अच्छा भोजन बनाती हैं।
(घ) राधा नाच रही है।
(ङ) मैंने पानी पी लिया।

उद्देश्यविधेय
परिश्रमी बालकपढ़ रहे हैं।
हमारे विद्यालय मेंखेल के मैदान हैं।
मेरी माताजीअच्छा भोजन बनाती हैं।
राधानाच रही है।
मैंनेपानी पी लिया।
आजवर्षा नहीं होगी।
वाक्य के भेद

वाक्य के भेद के दो आधार हैं:
(क) अर्थ के आधार पर
(ख) रचना के आधार पर
(क) अर्थ के आधार पर वाक्य आठ प्रकार के होते हैं-
विधानवाचक वाक्य
जिस वाक्य में क्रिया के करने या होने का पता चले, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण:
(क) सीता मेरी सबसे प्रिय मित्र है।
(ख) लोकेश प्रतिदिन खेलने जाता है।

निषेधवाचक या नकारात्मक वाक्य

जिस वाक्य में क्रिया के न होने का पता चले, उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण:
(क) वह नहीं पढ़ेगा।
(ख) आज वर्षा नहीं होगी।
प्रश्नवाचक वाक्य
जिस वाक्य में प्रश्न पूछा जाए, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों के अंत में प्रश्न चिह्न भी लगाया जाता है।
उदाहरण:
(क) क्या वह यहाँ आया था?
(ख) तुम कब से यहाँ रह रहे हो?

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण पाठ 22 वाक्य विचार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण वाक्य विचार
कक्षा 7 व्याकरण अध्याय 22 वाक्य विचार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में वाक्य विचार
कक्षा 7 व्याकरण में वाक्य विचार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण पाठ 22 वाक्य विचार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 22
कक्षा 7 व्याकरण वाक्य विचार
कक्षा 7 व्याकरण वाक्य विचार के उदाहरण
कक्षा 7 व्याकरण वाक्य
कक्षा 7 व्याकरण वाक्य बनाना