एनसीईआरटी की पुस्तकें

सभी कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी में एनसीईआरटी किताब यहाँ से प्राप्त करें। पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दी गई हैं। छात्र इसे पीडीएफ में डाउनलोड करके ऑफलाइन भी प्रयोग कर सकते हैं।

कक्षा एक से बारह तक एनसीईआरटी की पुस्तकें

एनसीईआरटी की पुस्तकें सत्र 2024-25 के लिए

कक्षा 1 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 5 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 6 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 7 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 8 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 9 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 10 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें
कक्षा 12 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

एनसीईआरटी पुस्तकें भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, विशेषकर स्कूली शिक्षा में। इन पुस्तकों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि वे विभिन्न विषयों के बुनियादी और उन्नत ज्ञान को बहुत ही सरल और सुगम तरीके से प्रस्तुत करती हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकें छात्रों को विषयों की मूल बातों को गहराई से समझने का मौका देती हैं, जो कि किसी भी शिक्षा प्रणाली का आधार होता है। इन पुस्तकों में दी गई जानकारी स्पष्ट और सटीक होती है, और यह सुनिश्चित करती है कि छात्रों को विषयों के मूल सिद्धांतों की सही समझ हो। इसके अलावा, ये पुस्तकें छात्रों को विषय-वस्तु के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराती हैं, जिससे वे विषयों को व्यापक रूप से समझ सकें।

एनसीईआरटी की पुस्तकें

एनसीईआरटी पुस्तकें और समाधान

iconicon

सभी कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें

एनसीईआरटी की पुस्तकें हिंदी मीडियम में किताब यहाँ से सत्र 2024-25 के लिए प्राप्त की जा सकती हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, एनसीईआरटी – https://ncert.nic.in/ का पूर्ण रूप, एक स्वायत्त संगठन है। इसके द्वारा प्रदान की गई पुस्तकें पीडीएफ के रूप में यहाँ से डाउनलोड करें। इसका उद्देश्य सीबीएसई बोर्ड में छात्रों के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली शैक्षिक सामग्री प्रदान करना है। एनसीईआरटी, सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम स्थापित करने के लिए भी कार्यरत है। यह सीबीएसई बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाइ स्कूल तथा हिंदी इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए पठन सामग्री प्रदान करता है।

एनसीईआरटी पुस्तकें – एक सर्वोत्तम अध्ययन सामग्री

एनसीईआरटी द्वारा प्रदान की जाने वाली अध्ययन सामग्री छात्रों के लिए सर्वोत्तम पठन सामग्री है। ये किताबें वास्तव में बाजार में उपलब्ध सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें हैं, जो किसी भी बोर्ड के छात्रों के लिए उपयोगी हैं। इसलिए एनसीईआरटी की ये पाठ्यपुस्तकें निस्संदेह सभी छात्रों की पसंद की किताबें हैं। छात्र चाहे सीबीएसई बोर्ड से हो या अन्य किसी राजकीय बोर्ड से, कक्षा परीक्षा हो या कोई प्रवेश परीक्षा जैसे यूपीएससी, जेईई, आदि में , ये किताबें तैयारी के लिए सर्वोपरि साबित हुई हैं। सीबीएसई के अलावा, अन्य कई राज्य बोर्ड जैसे महाराष्ट्र राज्य बोर्ड, माध्य प्रदेश बोर्ड, उत्तर प्रदेश बोर्ड आदि अब इन पुस्तकों का अनुसरण करने लगे हैं। महत्वपूर्ण लाभ यह है कि एनसीईआरटी पुस्तकें भारतीय परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर लिखी गई हैं, जो छात्रों को अपने देश के इतिहास, भूगोल, राजनीति और सामाजिक संरचना से गहराई से परिचित कराती हैं। यह उन्हें अपनी संस्कृति, विरासत और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। विज्ञान और गणित जैसे विषयों में भी, एनसीईआरटी की पुस्तकें व्यावहारिक उदाहरणों और अभ्यास प्रश्नों के माध्यम से छात्रों को विषयों की समझ विकसित करने में मदद करती हैं।

एनसीईआरटी
सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें

पाठ्यपुस्तकों के अलावा, एनसीईआरटी उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें, अध्ययन सामग्री, अभ्यास परीक्षा के प्रश्नपत्र आदि भी हिंदी और अंग्रेजी में किताब प्रकाशित करता है। इस प्रकार, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालय शिक्षा स्तर पर छात्र आसानी से परीक्षा की तैयारी एनसीईआरटी किताबों की मदद से कर सकते हैं। एनसीईआरटी प्रत्येक विषय जैसे अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, वाणिज्य आदि की किताब हिंदी, अंग्रेजी तथा उर्दू में प्रदान करता है। एनसीईआरटी की ये किताबें किसी भी स्तर के छात्र को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

एनसीईआरटी की पुस्तकों के लाभ

एनसीईआरटी पुस्तकें छात्रों की आयु सीमा तथा उनके ज्ञान के स्तर को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। विद्यार्थियों को ये किताबें सरल तथा रुचिकर लगती हैं। यह छात्रों को तथ्यात्मक जानकारी देने के साथ साथ उनकी कल्पनाशक्ति को भी बढ़ाता है। इन पुस्तकों की सामग्री को व्यापक शोध के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाता है। एनसीईआरटी की ये किताबें सभी अध्यायों में सटीक और व्यापक जानकारी सरलता से प्रदान करती हैं।

किसी भी कक्षा में अध्ययन के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं?

एनसीईआरटी पुस्तकों की सामग्री विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाती है। वे सरल भाषा का प्रयोग करते हैं ताकि विद्यार्थी प्रत्येक विषय को आसानी से समझ सकें। इसके माध्यम से छात्र प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं। परीक्षा में पूंछे गए अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों से लिए जाते हैं। इसलिए, ये परीक्षा के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण सामग्री भी हैं। परीक्षा की तैयारी के समय अन्य संदर्भ पुस्तकों के साथ-साथ छात्रों को एनसीईआरटी की पुस्तकों की समीक्षा भी करनी चाहिए क्योंकि ये पुस्तकें अवधारणाओं को स्पष्ट करने में मदद करती हैं। ये किताबें परीक्षा के दौरान छात्रों का काफी समय बचाती हैं।

एनसीईआरटी और सीबीएसई की पुस्तकों में क्या अंतर है?

सीबीएसई, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अर्थात एक शिक्षा बोर्ड है, जबकि एनसीईआरटी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद है। सीबीएसई अन्य शिक्षा बोर्ड की भांति पाठ्यक्रम निर्धारित करता है तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन के लिए जिम्मेदार निकाय है। हम यह भी कह सकते हैं कि एनसीईआरटी, सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार स्कूलों में उपयोग के लिए पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करता है। एनसीईआरटी की किताबें छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं क्योंकि वे विभिन्न परीक्षाओं के लिए कई लेखों का स्रोत हैं। एनसीईआरटी की किताबें छात्रों को स्कूल पाठ्यक्रम के साथ-साथ कई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करती हैं।

एनसीईआरटी पुस्तकों से परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

एनसीईआरटी किताबों को कुशलता से पढ़ना चाहिए। प्रत्येक विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए, छात्रों को पाठ्यपुस्तक को बार-बार पढ़ना चाहिए और पाठ में दिए गए प्रमुख बिंदुओं को लिखना चाहिए। पाठ्यपुस्तक के अभ्यास में दिए गए सभी सवाल जवाब स्वयं हल करके उनका उत्तर तथा समाधान प्राप्त करना चाहिए। एनसीईआरटी पुस्तक से पूंछे गए पिछले वर्षों के परीक्षण प्रश्नों का अभ्यास बारंबार करना चाहिए ताकि उच्च सटीकता के साथ हल करने की गति बढ़ाने में मदद मिल सके। किसी भी विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए पाठ का फ़्लोचार्ट बनाकर अभ्यास करना चाहिए। इससे विश्यर्थियों को पाठ को अच्छी तरह समझने तथा परीक्षा में उच्च अंक अर्जित करने में मदद मिलेगी।