कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द और इसके विभिन्न उदहारण सीबीएसई और स्टेट बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। तीसरी कक्षा हिंदी व्याकरण के अध्याय 13 में कई नए शब्दों के पर्यायवाची शब्द दिए गए हैं और कुछ वे शब्द भी शामिल हैं जो पिछली कक्षाओं के हिंदी ग्रामर में किए गए थे। प्रत्येक शब्द के कम से कम तीन पर्यायवाची शब्द याद रखने से परीक्षा में कभी मदद मिलती है।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द

तीसरी कक्षा के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

पर्यायवाची शब्द

एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
राजा: नरेश, नृप, भूपति, महीपति, नरेंद्र, शासक।
कमल: पंकज, जलज, अम्बुज, सरोज।
पहाड़: शैल, पर्वत, गिरी, अचल, भूधर, शैल, तुंग।
हाथी: गज, मंतग, कुंजर, दन्ती, गजेन्द्र।
आँख: नयन, नेत्र, लोचन, चक्षु, दृग, विलोचन।

घोड़ा: अश्व, तुरंग, हय, घोटक, बाजि
पेड़:, तरू, वृक्ष, स्थावर, विटप, पर्णी, पादप।
सूर्य: रवि, सूरज, दिनकर, दिवाकर, भाष्कर, दिनेश, सविता।
धरती: पृथ्वी, भू, भूमि, धरिणी, धरा, वसुंधरा, अचला।

कुछ अन्य पर्यायवाची शब्द

ईश्वर: प्रभु, भगवान, परमात्मा, परमपिता, परमेश्वर, जगदीश।
आग: अनल, पावक, अग्नि, दावानल, ज्वाला, वायुसखा।
मछली: मत्यस्य, मीन, सफरी, मीन।
सागर: सागर, सिंधु, रत्नाकर, समुद्र, जलधि, जलनिधि।
सरस्वती: वाणी, शारदा, वीणापाणि,

रात: रात्रि, निशा, रजनी यामिनी, विभावरी।
शिव: शंभु, महादेव, शंकर, महेश महादेव, नीलकंठ, चंद्रशेखर।
सर्प: अहि, भुजंग, व्याल।
जल: पानी, वारि, अंबु, नीर, तोय।
सोना: स्वर्ण, हेम, कंचन, कनक।

स्मरणीय तथ्य:

1. एक ही अर्थ बताने वाले कई शब्द होते हैं।
2. समान अर्थ वाले शब्द पर्यायवाची या समानार्थी कहलाते हैं।

‘सरस्वती’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द बताएँ?

‘सरस्वती’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द हैं वाणी, शारदा।

‘सोना’ शब्द का पर्यायवाची शब्द बताएँ?

‘सोना’ शब्द का पर्यायवाची शब्द हैं स्वर्ण, हेम, कंचन, कनक।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिते गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

‘सोना’ शब्द का पर्यायवाची शब्द है

[A]. ताल
[B]. कनक
Q2

‘पय’ शब्द का पर्यायवाची है:

[A]. जल
[B]. दूध
Q3

पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं

[A]. विपरीत अर्थ वाले शब्द
[B]. समान अर्थ वाले शब्द

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

समान अर्थ वाले शब्द पर्यायवाची या समानार्थी कहलाते हैं।

नीचे दिए गए शब्दों में से चुनकर समान अर्थवाले शब्दों के जोड़े बनाइए

प्रकाश, सवेरा, सुबह, ईश्वर, प्रातः, राजा, नीर, भगवान, जल, उजाला, रोशनी, प्रभु, नृप, पानी
1. प्रकाश, रोशनी, उजाला
2. सवेरा, सुबह, प्रातः
3. ईश्वर, भगवान्, प्रभु
4. राजा, नृप
5. नीर, जल, पानी

पर्यायवाची शब्दों के सही जोड़े बनाइए:
स्तम्भ 1स्तम्भ 1
तालाबसुत
देवताखग
नदीफूल
मेघबादल
पुत्रसरोवर
पुष्पईश्वर

उत्तर:

स्तम्भ 1स्तम्भ 2
तालाबसरोवर
देवताईश्वर
नदीसरिता
मेघबादल
पक्षीखग
पुत्रसुत
पुष्पफूल
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 13 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

इस अध्याय को छात्र एक दिन में तैयार कर सकते हैं यहाँ पर शब्दों के पर्यायवाची शब्द याद करने हैं।

क्या हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 13 छात्रों के लिए रुचिकर है?

अध्याय रुचिकर हो सकता है छात्र सारणी बनाकर पर्यायवाची शब्दों को आसानी से याद कर सकते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 1 कितना महत्वपूर्ण है?

अक्सर इस अध्याय से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं इस लिए छात्रों को इसका अध्ययन ध्यान से करना चाहिए।

कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 13
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पर्यायवाची शब्द
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 13 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 13 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 व्याकरण पर्यायवाची शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द