एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 आते पक्षी जाते पक्षी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 आते पक्षी जाते पक्षी के प्रश्नों के हल अभ्यास के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 2 गणित पाठ 14 में हम पक्षियों के दलों को गिनकर, जोड़ तथा घटा की संक्रियाओं को सीखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14

आते जाते पक्षियों को गिनना

कुछ बच्चें सरोवर के पास बैठे थे। उन्होंने वहाँ 25 पक्षियों को आस-पास बैठे देखा। उन्हें कुछ नए पक्षी ऊपर से आते हुए भी दिखाई दिए। पक्षियों को गिनने के लिए उन्होंने दो कार्ड का प्रयोग किया। दस पक्षियों के समूह के लिए एक पीला कार्ड और एक पक्षी के लिए एक नीला कार्ड बनाया। अब उन्होंने नए पक्षियों के दो समूह को गिना। उसमें दस पक्षी एक समूह में उड़ रहे थे और छह पक्षी दूसरे समूह में थे। इसप्रकार कुल 16 नए पक्षी थे। पहले वाले पक्षी और नए पक्षियों को जोड़ने पर कुल संख्या = 25+ 16= 41 पक्षी हुए
यदि इस संख्या को कार्ड के रूप में लिखे तो हमें 4 पीले कार्ड और 1 नीले कार्ड की आवश्यकता होगी।

कितने सारस और कितने हंस

कुछ बच्चों ने हंस और सारस को देखा। फ़िर उन्होंने उन्हें गिना। वहाँ 31 सारस और 39 हंस थे। हंस और सारस की कुल संख्या = 39+ 31= 70 हुई।
अगले दिन सुबह सूरज को केवल 26 पक्षी ही दिखाई दिए बाकी के पक्षी उड़ चुके थे।
उड़ चुके पक्षी = 70 – 26= 34
इसका मतलब अगले दिन 34 पक्षी उड़ गए थे। इन्हें बच्चों के बनाएँ कार्डो के अनुसार लिखे तो हमें 3 पीले कार्ड और 4 नीले कार्ड का उपयोग करना पड़ेगा।

दूकान गणित का उपयोग

देमा ने पहले दिन शॉल बेचे = 48
दूसरे दिन शॉल बिके = 17
देमा ने कुल शॉल बेची = 48 + 17 = 65
देमा ने दो दिन में शॉल कुल मिलकर 65 शॉल बेची।
इसप्रकार, देमा ने गणित की मदद से कुल संख्या का पता आसानी से लगा लिया।

गणित की गणनाओं पर आधारित अन्य प्रश्न

बुन्नू खरगोश एक सप्ताह मे 29 गाजर खाता है। उसका दोस्त मुन्नू खरगोश सप्ताह मे 42 गाजर खाता है।
मुन्नू की गाजर = 42
बुन्नू की गाजर = 29
अंतर = 42 – 29 = 13
अतः, मुन्नू खरगोश, बुन्नू खरगोश से 13 गाजर अधिक खाता है।

नेहा की माँ की उम्र 58 साल है।
नेहा की उम्र 29 साल है।
अंतर = 58 – 29 = 29
अतः, नेहा की माँ नेहा से 29 साल बड़ी हैं।

कक्षा 2 गणित अध्याय 14 आते पक्षी जाते पक्षी
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 मुफ्त में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 हिंदी में उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 14 सभी प्रश्नों के हल
कक्षा 2 गणित अध्याय 14