एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5 संख्याओं के साथ खेलना के प्रश्नों के हल तथा उत्तर सवाल जवाब सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त करें। जिन विद्यार्थियों को कक्षा 6 की गणित की प्रश्नावली 3.5 को पीडीएफ से समझने में दिक्कत हो वे विडियो की मदद से इसे सीख सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5

विभाज्यता के कुछ और नियम

संख्याओं की विभाज्यता के कुछ और नियमों

(i) क्या आप 18 का एक गुणनखंड बता सकते हैं? यह 9 है। 9 के एक गुणनखंड को लिखिए। यह 3 है। क्या संख्या 18 का एक गुणनखंड 3 है। हाँ, यह है। 18 का कोई अन्य गुणनखंड बताइए। यह 6 है। 6 का एक गुणनखंड बताइए। यह 2 है। यह 18 का भी एक गुणनखंड है, अर्थात् 18 को विभाजित करता है। इसकी जाँच 18 के अन्य गुणनखंडों के लिए भी कीजिए। यही प्रक्रिया 24 के लिए भी कीजिए। यह 8 से विभाज्य है। साथ ही, 24 संख्या 8 के सभी गुणनखंडों 1ए2ए4 और 8 से भी विभाज्य है।
इसलिए, हम कह सकते हैं कि यदि कोई संख्या एक संख्या से विभाज्य है, तो वह संख्या इस संख्या के प्रत्येक गुणनखंड से भी विभाज्य होगी।
(ii) संख्या 80 संख्याओं 4 और 5 दोनों से विभाज्य है। यह 4 × 5 = 20 से भी विभाज्य है तथा 4 और 5 सह-अभाज्य संख्याएँ हैं। इसी प्रकार, 60 सह-अभाज्य संख्याओं 3 और 5 से विभाज्य है। 60, गुणनफल 3 × 5 = 15 से भी विभाज्य है।
इसलिए, हम कह सकते हैं कि यदि कोई संख्या दो सह-अभाज्य संख्याओं से विभाज्य हो, तो वह उनके गुणनफल से भी विभाज्य होती है।

(iii) दोनों संख्याएँ 16 और 20 संख्या 4 से विभाज्य हैं। संख्या 16 + 20 = 36 भी 4 से विभाज्य है। इसकी जाँच संख्याओं के कुछ और युग्म लेकर कीजिए।
16 और 20 के अन्य उभयनिष्ठ गुणनखंडों के लिए भी इसकी जाँच कीजिए। इस प्रकार, यदि दी हुई दो संख्याएँ किसी संख्या से विभाज्य हों, तो इन संख्याओं का योग भी उस संख्या से विभाज्य होगा।
(iv) दोनों संख्याएँ 35 और 20 संख्या 5 से विभाज्य हैं। क्या इनका अंतर 35-20 = 15 भी 5 से विभाज्य है? इसकी जाँच संख्याओं के ऐसे कुछ अन्य युग्म लेकर भी कीजिए। इस प्रकार, यदि दी हुई दो संख्याएँ किसी संख्या से विभाज्य, तो इन संख्याओं का अंतर भी उस संख्या से विभाज्य होगा। दो संख्याओं के अन्य युग्म लेकर उपर्युक्त दिए गए चारों नियमों की जाँच कीजिए।

अभाज्य गुणनखंडन

यदि किसी संख्या को उसके गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त किया जाए, तो हम कहते हैं कि हमने उस संख्या को गुणनखंडित कर लिया है अथवा उसके गुणनखंड कर लिए हैं। इस प्रकार, जब हम 24 = 3 × 8 लिखते हैं, तो हम कहते हैं कि हमने 24 के गुणनखंड कर लिए हैं। यह 24 के गुणनखंडनों में से एक गुणनखंडन है। इसके अन्य गुणनखंडन निम्न हैं:
24 के उपरोक्त सभी गुणनखंडनों में, अंत में हम एक ही गुणनखंडन 2 × 2 × 2 × 3 पर पहुँचते हैं। इस गुणनखंडन में केवल 2 और 3 ही गुणनखंड हैं और ये अभाज्य संख्याएँ हैं। किसी संख्या का इस प्रकार का गुणनखंडन अभाज्य गुणनखंडन कहलाता है।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.5