एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 क्या है लंबा क्या है गोल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 क्या है लंबा, क्या है गोल? के प्रश्न उत्तर अभ्यास के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 2 गणित पाठ 1 के सभी प्रश्नों के हल यहाँ विस्तार से दिए गए हैं ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1

आँख बंद करके गणित का खेल

सभी बच्चे मीकू चाचा के साथ रोज़ खेलते हैं। आज उन्होंने अपने थैले में तरह-तरह की चीज़े रखी हैं। खेल यह था कि उनकी आँखों पर पट्टी बांधी जाएगी और उन्हें चीज़ों को अपने हाथ से छुकर पहचाननी होंगी। बच्चों को दो टीम में बाँटा गया। मीकू चाचा जब भी हाथ थैले में डालते एक टीम गाना गाती है – आँखे मीचें, पता लगाएँ। हाथ से छुएँ और बताएँ। छूने में कैसा ज़रा बताएँ। नाम बताएँ और हम जीत जाएँ।

खेल खेल में गणित पढ़ना

मीकू चाचा ने थैले में हाथ डाल कर कहा “एक छोर नुकीला है, दूसरा छोर चपटा है, पाइप की तरह गोल है, तोल मोल के बोल हैं। पहली टीम के बच्चों ने कहा यह पेंसिल है। अगर इसका दूसरा विकल्प सोचे तो कील और पेन भी हो सकता है। इसी तरह पहली टीम और दूसरी टीम के बच्चे थैले में हाथ डालते और दूसरे बच्चे उसका नाम बताते हैं। एक बच्चे ने फिर बोला – सब तरफ़ से गोलम गोल न कोई कोना न कोई छोर हाथ में अपने इसे घुमा लूँ चाहे तो इसको लुढ़का लूँ सोचो तो क्या है ये। गेंद और लट्टू हो सकता है। इसी तरह यह खेल चलता रहता है। ज़्यादा और सही उत्तर देने वाली टीम विजयी होती है।

क्या है लंबा क्या है गोल

पोस्टकार्ड पर किताब रखने हम उसकी मज़बूती नहीं आंक सकते। पोस्ट कार्ड को गोल कर टेप लगाकर उसे छोटे से पाइप के रूप में बना कर उस पर किताब रखकर उसकी मज़बूती को माप सकते हैं। कुछ बच्चे पहेलियों का उपयोग कर कक्षा में एक गोल घेरे में बैठ कर खेल रहे हैं और गा रहे हैं। क्या है लंबा, क्या है गोल। जल्दी बोल, जल्दी बोल। सभी बच्चे अपना-अपना जवाब दे रहे हैं। रीना बोली, बल्ला – वह लंबा होता है। कोई बोला गेंद वह गोल है। बाकी बच्चे गा रहे हैं, बोले जल्दी बोल,जल्दी बोल। तभी मीनू बोली – बोतल लंबी और गोल होती है।

घर की चीजों से गणित का खेल

पार्क में बच्चे गेंद लुढ़का रहे हैं, झूले पर फिसल रहे हैं, गाड़ी बना कर लुढ़का रहे हैं। इसी तरह कुछ अन्य खेलों में भी लुढ़क के फिसल के और खिसक के खेल खेला जाता है। जैसे कैरम-बोर्ड, कंच्चे, फुटबाल और हाँकी आदि प्रकार के खेल। बच्चे खाली डिब्बियों का उपयोग कर मीनार बनाते हैं। कोई मीनार बनाने में टिन के डिब्बों और कोई रबड़ का उपयोग कर रहा है। मीनार बनाने के लिए जूते के खाली डिब्बे का भी इस्तेमाल करके बच्चे बड़े रूचि से खेल खेलते हैं।

कक्षा 2 गणित अध्याय 1 क्या है लंबा, क्या है गोल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 हिंदी में हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 हिंदी मीडियम में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 1 डाउनलोड
कक्षा 2 गणित अध्याय 1