एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 15 बातचीत

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 15 बातचीत के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 15 में हमें बताया गया है कि किस प्रकार शोभा अपनी दिनचर्या को उचित तरीके से पालन करती है और पढ़ाई में अव्वल रहती है।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

नमूने के अनुसार वाक्य बदलो।
नमूनाः मैं शरबत पीता हूँ। मैं चाय नहीं पीता।

    1. मोहन क्रिकेट खेलता है। फुटबाल
      मोहन फुटबाल नहीं खेलता।
    2. शीला गाना गाती है। नाचना
      शीला नाचती नहीं है।
    3. पिता जी सवेरे टहलते हैं। तैरते
      पिताजी सवेरे नहीं तैरते हैं।
    4. माता जी रोज दूध पीती हैं। चाय
      माताजी रोज चाय नहीं पीती हैं।
    5. वे बच्चे शाम को खेलते हैं। पढ़ना
      वे बच्चे षाम को नहीं पढ़ते हैं।

शोभा ने तरुण को अपने विद्यालय के बारे में क्या बताया था?
शोभा ने तरुण को बताया कि उसका विद्यालय प्रधान डाकघर के पास है।

शोभा ने तरुण को अपने हिंदी की अध्यापिका के बारे में क्या बताया था?
शोभा ने तरुण को अपने हिंदी की अध्यापिका के बारे में बताया कि उनका नाम वरदा है। वह हिंदी बहुत अच्छा पढ़ाती हैं। उन्हें हिंदी गीत सिखाने के साथ हिंदी कहानियाँ भी सुनाती हैं।

एनसीईआरटी के प्रश्न उत्तर के लिए ऐप

iconicon

अपनी दिनचर्या के अनुसार वाक्य पूरे करो।

1. मैं सुबह ……………………. उठता हूँ।
उत्तर:
मैं सवेरे जल्दी उठता हूँ।

2. हम सुबह ……………………. स्नान करते हैं।
उत्तर:
हम सुबह जल्दी स्नान करते हैं।

3. मैं सुबह ……………………. स्कूल जाता हूँ।
उत्तर:
मैं सुबह जल्दी स्कूल जाता हूँ।

प्रश्नों के उत्तर दो

1. तुम्हारा विद्यालय कहाँ है?
उत्तर:
मेरा विद्यालय प्रधान डाकघर के पास है।

2. अध्यापिका हिंदी कैसे पढ़ाती हैं?
उत्तर:
अध्यापिका हिंदी बहुत अच्छा पढ़ाती हैं, रोचक कहानियाँ सुनाती हैं और हिंदी के गीत भी सिखाती हैं।

3. शोभा कौन-से खेल खेलती है?
उत्तर:
शोभा खो-खो खेलती है। मैं कभी-कभी भाई बहनों के साथ अंत्याक्षरी भी खेलती हूँ।

4. अंत्याक्षरी खेलना क्यों चाहता है?
उत्तर:
अंत्याक्षरी बुद्धि का खेल है इसलिए हर कोई खेलना चाहता है।

अतिरिक्त अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

‘बातचीत’ पाठ में उपयोग होने वाले शिक्षण बिंदु शब्द कौन-से हैं?
‘बातचीत’ पाठ में उपयोग होने वाले शिक्षण बिंदु शब्द निम्नलिखित हैं:
मैं पढ़ता हूँ, मैं पढ़ती हूँ, हम पढ़ते हैं, तुम पढ़ते हो, आप पढ़ते हो और करती हैं आदि।

शोभा किस कक्षा में पढ़ती है?
शोभा कक्षा छः में पढ़ती है।

तरुण, शोभा की हिंदी अध्यापिका वरदा जी को कैसे जानता था?

वरदा जी, तरुण की मौसी की सहेली थी। तरुण अपनी मौसी के साथ कई बार वरदा जी के घर गया हुआ था।

तरुण ने अंत्याक्षरी को बुद्धि का खेल क्यों कहा?
अंत्याक्षरी के खेल से याद करने की क्षमता बढ़ती है। यह मस्तिष्क का व्यायाम करवाता है। जिससे बुद्धि तेज़ होती है।

तरुण ने शोभा को अपने शाम के समय के बारे में क्या बताया था?
तरुण रोज़ाना शाम को एक घंटे खेलता था। वह अपने घर के पास के मैदान पर कभी फुटबाल तो कभी क्रिकेट खेलता था।
शोभा ने तरुण को अपने कौन-कौन से खेल खेलने के बारे में बताया था?
शोभा ने तरुण को बताया कि वह खो-खो खेलती है। कभी-कभी अपने बहन-भाइयों के साथ अंत्याक्षरी भी खेल-लेती है।

कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 15 बातचीत
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 15