कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 एनसीईआरटी समाधान – बल तथा गति के नियम

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 एनसीईआरटी समाधान पाठ 8 बल तथा गति के नियम अभ्यास के प्रश्न उत्तर तथा अध्याय के बीच के पन्नों पर दिए गए प्रश्न उत्तर यहाँ दिए गए हैं। 9वीं कक्षा विज्ञान अध्याय 8 के लिए एनसीईआरटी समाधान सीबीएसई शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पुनः तैयार किए गए हैं, जो नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जिससे सही छात्रों को यह आसानी से समझ आ सके। कक्षा 9 विज्ञान ऐप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों ही प्ररूपों में एक जैसा कार्य करता है।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उत्तर

Q1

गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया एवं प्रतिक्रिया

[A]. सदैव एक ही वस्तु पर लगती हैं
[B]. के परिमाण एवं दिशाएँ समान होती हैं
[C]. किसी भी एक वस्तु पर एक दूसरे के अभिलंबवत्‌ कार्य करती हैं
[D]. सदैव दो भिन्न वस्तुओं पर विपरीत दिशाओं में कार्य करती हैं
Q2

रॉकेट किस नियम पर कार्य करता है?

[A]. द्रव्यमान संरक्षण नियम पर
[B]. संवेग संरक्षण नियम पर
[C]. वेग संरक्षण नियम पर
[D]. उर्जा संरक्षण नियम पर
Q3

कोई यात्री किसी गतिमान रेलगाड़ी में एक सिक्का उछालता है जो उसके पीछे गिरता है। इसका यह अर्थ है कि रेलगाड़ी की गति

[A]. त्वरित है
[B]. एकसमान है
[C]. अवमंदित है
[D]. वृत्ताकार पथ के अनुदिश है
Q4

फुटबाल के खेल में कोई गोलरक्षक गोल पर तीव्र गति से आती बॉल को पकड़ने के पश्चात्‌ अपने हाथों को पीछे की ओर खींचता है। ऐसा करके गोल रक्षक

[A]. संवेग-परिवर्तन की दर में कमी कर पाता है
[B]. संवेग-परिवर्तन की दर में वृद्धि कर पाता है
[C]. बॉल द्वारा हाथों पर लगाए गए बल को कम कर पाता है
[D]. बॉल पर अधिक बल लगा पाता है

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

दो सर्वसम गोलियों में से एक को हलकी राइफल द्वारा तथा दूसरी को किसी भारी राइफल द्वारा समान बल से दागा जाता है। कौन-सी राइफल कंधे पर अधिक आघात करेगी और क्यों?

संवेग संरक्षण नियम के अनुसार हल्की राइफल द्वारा कंधे पर अधिक आघात लगेगा अथवा न्यूटन के गति के नियमों द्वारा स्पष्टीकरण।

आपके पास एल्युमिनियम, स्टील तथा लकड़ी के बने समान आकृति तथा समान आयतन के तीन ठोस हैं। इनमें से किसका जड़त्व सबसे अधिक है?

स्टील। चूँकि द्रव्यमान जड़त्व की माप है, समान आकृति एवं आमाप के ठोसों में जिस ठोस का द्रव्यमान अन्य ठोसों से अधिक है उसी का जड़त्व अधिकतम हागा। चूँकि स्टील का घनत्व अधिकतम है, अत: स्टील के ठोस का द्रव्यमान अधिकतम होने के कारण इसका जड़त्व अधिकतम है।

विभिन्न पदार्थों, रबड़ तथा लोहे की बनी दो समान साइज़ की बॉल किसी गतिमान रेलगाड़ी के चिकने फर्श पर रखी हैं। रेलगाड़ी को रोकने के लिए अचानक बे्रक लगाए गए। क्या बॉल लुढ़कना आरंभ करेंगी? यदि ऐसा है तो किस दिशा में? क्या ये समान चाल से गति करेंगी? अपने उत्तर का कारण लिखिए।

हाँ, गेंद उसी दिशा में लुढ़कना प्रारंभ कर देगी जिस दिशा में रेलगाड़ी गति कर रही थी। बे्रक का अनुप्रयोग करने के कारण रेलगाड़ी विराम में आ जाती है, परंतु जड़त्व के कारण दोनों गेंद गति में रहने का प्रयास करती हैं। अत: ये लुढ़कना आरंभ कर देती हैं। चूँकि दोनों गेंदों के द्रव्यमान समान नहीं हैं। अत: दोनों गेंदों पर जड़त्वीय बल समान नहीं हैं, अत: गेंदें विभिन्न चालों से गति करेंगी।

किसी घोड़ा गाड़ी को नियत चाल से चलाने के लिए घोड़े को निरंतर बल लगाना होता है। स्पष्ट कीजिए, क्यों?

घोड़े द्वारा लगाया गया बल घर्षण बल को संतुलित करता है।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1:
दो मित्र रोलर-स्केटों पर एक दूसरे के सामने 5 m दूरी पर खड़े हैं। इनमें से एक 2 kg की गेंद को दूसरे की ओर फेंकता है जिसे दूसरा अपने स्थान पर ही खड़े हुए लपक लेता है। इस क्रियाकलाप द्वारा दोनों मित्रों की स्थितियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण कीजिए।
उत्तर 1:
दोनों मित्रों के बीच की दूरी में वृद्धि हो जाएगी। आरंभ में, चूँकि दोनों मित्र विराम में हैं, अत: दोनों का संवेग शून्य है। संवेग संरक्षण के लिए जो भिन्न गेंद फेंकता है वह पीछे की ओर गति करेगा। पीछे की ओर गति करता है, क्योंकि गतिमान गेंद उस पर एक नेट बल आरोपित करती है।

प्रश्न 2:
जैसे ही जल की आपूर्ति आरंभ होती है, घास के मैदान में जल का छिड़काव करने वाला यंत्र घूर्णन करने लगता है। इसके कार्य करने का सिद्धांत स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 2:
जल स्प्रिंकलर के घूर्णन करने की कार्यप्रणाली गति के तीसरे नियम पर आधारित है। जैसे ही स्प्रिंकलर के चंचू (नोजल) से जल बाहर आता है उसी क्षण परिमाण में समान एवं दिशा में विपरीत प्रतिक्रियात्मक बल स्प्रिंकलर के चंचू (नोजल) कार्य करना आरंभ कर देते हैं। फलस्वरूप स्प्रिंकलर घूर्णन करना आरंभ कर देता है।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

निम्न में किसका जड़त्व अधिक है: (a) एक रबर की गेंद एवं उसी आकार का पत्थर, (b) एक साईकिल एवं एक रेलगाड़ी, (c) पाँच रुपये का एक सिक्का एवं एक रुपये का सिक्का।

हम जानते हैं कि जड़त्व द्रव्यमान के अनुक्रमानुपती होता है। इसलिए भारी वस्तुओं का जड़त्व अधिक होगा तथा हल्की वस्तुओं का कम। (a) पत्थर का जड़त्व अधिक होगा। (b) एक रेलगाड़ी का जड़त्व अधिक होगा। (b) पाँच रुपये के एक सिक्के का जड़त्व अधिक होगा।

एक अग्निशमन कर्मचारी को तीव्र गति से बहुतायत मात्रा में पानी फेंकने वाली रबड़ की नली को पकड़ने में कठिनाई क्यों होती है? स्पष्ट करें।

गति के तृतीय नियम के अनुसार, किसी क्रिया की प्रतिक्रिया सदैव बराबर तथा विपरीत दिशा में होती है। पानी जिस बल से आगे की ओर जाता है वह उतना ही बल प्रतिक्रिया के रूप में पाइप पर भी लगाता है। इसलिए अग्निशमन कर्मचारी को तीव्र गति से बहुतायत मात्रा में पानी फेंकने वाली रबड़ की नली को पकड़ने में कठिनाई होती है।

किसी पेड़ की शाखा को तीव्रता से हिलाने पर कुछ पत्तियाँ झड़ जाती हैं। क्यों?

जड़त्व के नियम के अनुसार, वस्तुओं में अपनी अवस्था परिवर्तन का विरोध करने का गुण होगा है। प्रत्येक वस्तु अपनी अवस्था में बने रहना चाहती है। पेड़ की पत्तियां विराम अवस्था में होती हैं और जब हम शाखाओं को तेजी से हिलाते हैं, शाखाएँ गतिमान हो जाती हैं परन्तु पत्तियां अभी भी विराम अवस्था में होती हैं। अतः वे टूट कर गिर जाती हैं।

जब कोई गतिशील बस अचानक रूकती है तो आप आगे की ओर झुक जाते हैं और जब विरामावस्था से गतिशील होती है तो पीछे की ओर हो जाते हैं, क्यों?

गतिशील बस में हमारा पूरा शरीर भी गतिशील होता है। जब बस अचानक रूकती है तो हमारे शरीर का निचला भाग (बस के संपर्क में होने के कारण) रुक जाता है परन्तु जड़त्व के नियम के अनुसार, ऊपरी भाग अभी भी गतिशील रहता है। इसलिए हम आगे की ओर झुक जाते हैं। इसी प्रकार, जब बस विरामावस्था से गतिशील होती है, तो हमारे शरीर का निचला भाग तो गतिशील हो जाता है, परन्तु ऊपरी भाग अभी भी रुका हुआ होता है। इसलिए हम पीछे की ओर गिर जाते हैं।

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 8
कक्षा 9 विज्ञान पाठ 8 के सवाल जवाब
कक्षा 9 विज्ञान पाठ 8 के सभी प्रश्नों के उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 के उत्तर हिंदी में
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8 हिंदी मीडियम