एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 बुलबुल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी रिमझिम अध्याय 9 बुलबुल तथा इसमें दिए गए अभ्यास के सभी प्रश्नों के उत्तर चित्रों सहित सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 2 हिंदी की इस कविता ने युवा मन को वन्य जीवन के बारे में बताया है और शिक्षित भी किया है। इस पाठ पर आधारित अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर तथा अभ्यास पुस्तिका भी नीचे दी गए है ताकि कक्षा 2 के विद्यार्थी अधिक अभ्यास कर सकें और पाठ को अच्छी तरह से समझ सकें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9

कक्षा 2 के लिए ऐप समाधान

iconicon

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9: कहानी का सारांश

यह कहानी बुलबुल चिड़िया के बारे में हैI अक्सर हमारे आस-पास बहुत सारी चिड़िया होती हैं इनमे से सबकि पहचान करना बहुत कठिन हैI लेकिन बुलबुल को पहचानना सरल है, यह चिड़िया ऊंची आवाज में बोलती हैI इसके शरीर का रंग भूरा, सिर का रंग काला, पूंछ के नीचे लाल रंग होता और पूंछ पीछे से सफ़ेद होती हैI

एक बुलबुल ऐसी भी होती है जिसके सिर पर कलगी होती है, उसे सिपाही बुलबुल कहते हैंI बुलबुल बरगद के पेड़ पर कीड़े खाती है तथा उसे फल और सब्जी खाना भी पसंद हैI अमरुद और मटर बुलबुल के पसंदीदा भोजन हैंI बुलबुल अपना घोसला सुखी घास व पौधों की जड़ों से बनाती है जो कि अन्दर से कटोरे की तरह होता हैI बुलबुल एक बार में दो या तीन अंडे देती हैI

बुलबुल को कैसे पहचानोगे?

उत्तर:
बुलबुल ऊंची आवाज में बोलती हैI इसके शरीर का रंग भूरा, सिर का रंग काला, पूंछ के नीचे लाल रंग होता और पूंछ पीछे से सफ़ेद होती हैI

सिपाही बुलबुल के सिर पर काले रंग की कलगी होती है। ऐसे कुछ और पक्षियों के नाम सोचो जिनके सिर पर कलगी होती है।

उत्तर:
निम्न पक्षियों के सिर पर कलगी होती है:
(i) मोर
(ii) मुर्गा
(iii) कठफोड़वा

पाठ में बुलबुल के बारे में बहुत-सी बातें बताई गई हैं। उनमें से कोई तीन बातें लिखो।

उत्तर:
(i) बुलबुल का रंग भूरा होता हैI
(ii) बुलबुल के पूंछ के नीचे लाल रंग होता हैI
(iii) बुलबुल के पूंछ के पीछे सफ़ेद रंग होता हैI

बुलबुल अपना घर घास और जड़ों से बनाती है। तुम्हारा घर किन चीजों से बना है? पता करो।

उत्तर:
हमारा घर ईंट, पत्थर, सीमेंट, रेत, सरिया इत्यादि से बना होता हैI

बुलबुल क्या खाना पसंद करती है? तुम्हें क्या-क्या पसंद है?

उत्तर:
बुलबुल कीड़े, फल, सब्जी आदि खाना पसंद करती हैI मुझे रोटी, सब्जी, चावल, दाल, फल आदि पसंद हैंI

शब्द अर्थ
बुलबुल गाना गाने वाली चिड़िया
कलगी मुकुट
घोंसला चिड़िया का घर
बिंदिया गोल आकृतियाँ
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 9 के अनुसार पक्षियों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?

सभी प्राणियों का पर्यावरण में अपना महत्त्व होता है। पक्षी भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 9 में क्या बच्चों को बुलबुल का गाना अच्छा लगता है?

बुलबुल का चहकना सभी को भाता है छोटे बच्चे तो इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

हिन्दी कक्षा 2 का अध्याय 9 बच्चों के लिए किस प्रकार प्रेरणादायक हो सकता है?

बच्चों के अन्दर यह संस्कार विकसित करने चाहिए कि सभी प्राणियों का जीवन बहुमूल्य है इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार की हानि नहीं पंहुचानी चाहिएI

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 अभ्यास के प्रश्न
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 अभ्यास कहानी
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 पुनरावृति
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 9 अभ्यास के लिए