कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 अनेक के लिए एक शब्द

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द विभिन्न उदाहरणों के साथ सीबीएसई, एमपी और यूपी बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से मुफ़्त प्राप्त करें। हिंदी व्याकरण के अधिकतर अध्यायों को कक्षा 3 के विद्यार्थी पहले भी पढ़ चुके हैं परन्तु अनेक के लिए एक शब्द यहाँ पाठ 11 में पहली बार बढ़ेंगे। ध्यान से पढने पर यह पाठ भी अन्य की तरह ही रुचिकर और आसान लगने लगता है।

कक्षा 3 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 11 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

कक्षा 3 के लिए एनसीईआरटी ऐप

iconicon

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

निम्नलिखित वाक्यों और शब्दों पर ध्यान दीजिए:
1. ये श्रीमती राधिका हैं।
2. ये हमें पढ़ाती हैं।
3. ये अध्यापिका हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में कुछ शब्दों का प्रयोग अनेक शब्दों के स्थान पर किया जा सकता है। जैसे:
जो हमें पढ़ाती है: अध्यापिका

एक अन्य उदाहरण से समझते हैं:
1. यह सुरेश है।
2. यह खेती करता है।
3. यह किसान है।

यहाँ पर एक शब्द प्रयोग किया जा सकता है:
जो खेती करता है: किसान

इसी तरह से अन्य लोगों के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।

1. जो सेना में काम करता है: सैनिक
2. जो लकड़ी की समान बनाता हैं: बढ़ई
3. जो लोगों की बीमारी का ईलाज करता है: चिकित्सक
4. जो मिट्टी के बर्तन बनाता है: कुम्हार

भाषा को सरल और स्पष्ट बनाने के लिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता है। कुछ शब्द-समूह ऐसे होते हैं जिनका अर्थ हम एक शब्द में पूर्ण कर सकते हैं। जैसे:
जो सत्य बोलता है: सत्यवादी

कुछ अनेक शब्दों के लिए शब्द नीचे दिए गए है, उन्हें पढ़िए और याद कीजिए।

अनेक शब्दएक शब्द
जो पढ़ा लिखा न होअनपढ़
जो डाक लाएडाकिया
जो कपड़े सिएदर्जी
जो मांस नहीं खाता होशाकाहारी
जो आज्ञा को मानता होआज्ञाकारी
जो वस्तु दूसरे देश की होविदेशी
अनेक शब्दएक शब्द
साधना करने वालासाधक
जहाँ बच्चे पढ़ने जाते हैविद्यालय
जो लोहे का काम करेलुहार
जो मांस खाता होमांसाहारी
जो बहुत मेहनत करेपरिश्रमी
जो सेना में काम करेसैनिक

स्मरणीय तथ्य

अनेक शब्द भाषा को छोटे रूप में प्रस्तुत करते हैं। भाषा को सरल और स्पष्ट बनाने के लिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

अनेक शब्दों के जगह एक शब्द का क्यों प्रयोग किया जाता है?

भाषा को सरल और स्पष्ट बनाने के लिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

‘जो आज्ञा को मानता हो’ शब्द समुह का एक शब्द बताएँ।

आज्ञाकारी

नीचे लिखे वाक्य पढ़िए और कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर लिखिए:

1. शेर _____ पशु है। (शाकाहारी/मांसाहारी)
2. _______ देश की रक्षा करते हैं। (सैनिक/अभिनेता)
3. माँ ने ______ से गहने बनवाए। (सुहार/सुनार)
4. अपने देश की वस्तुओं को ______ कहते हैं। (स्वदेशी/विदेशी)

उत्तर:
1. मांसाहारी
2. सैनिक
3. सुनार
4. स्वदेशी

नीचे दिए गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए:

1. जो सत्य बोलता हो = ______
2. सात दिन का समय = ______
3. पूजा का योग्य = ______
4. जिसका कोई अंत न हो = ________
5. विद्या पाने वाला = ________

उत्तर:
1. सत्यवादी
2. सप्ताह
3. पूज्य
4. अनंत
5. विद्यार्थी

सही मिलान कीजिए
स्तंभ कस्तंभ ख
(क) जो बालको के लिए उपयोगी होसंवाद दाता
(ख) जो नगर में रहता होदर्शनीय
(ग) जो देखने योग्य होचतुर्भुज
(घ) जिसकी चार भुजाएँ हो बालोपयोगी
(ङ) संवाद देने वालानागरिक

उत्तर:

स्तंभ कस्तंभ ख
(क) जो बालको के लिए उपयोगी होबालोपयोगी
(ख) जो नगर में रहता होनागरिक
(ग) जो देखने योग्य होदर्शनीय
(घ) जिसकी चार भुजाएँ होचतुर्भुज
(ङ) संवाद देने वालासंवावदाता
कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 11 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

छात्र इस अध्याय को एक दिन में पूर्णतया तैयार कर सकते हैं।

क्या हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 11 छात्रों के लिए रुचिकर है?

यह अध्याय विद्यार्थियों में अवश्य रूचि पैदा करेगा क्योंकि नए-नए शब्द देखने को मिलेंगे।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 के अध्याय 11 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ?

इस अध्याय को छात्र अच्छी तरह से याद कर लें और तालिका का निर्माण करके आसानी से आत्मसात कर सकते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 11 कितना महत्वपूर्ण है?

इस अध्याय से परीक्षा में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए विद्यार्थियों को पाठ का व्यापक तरीके से अभ्यास करना चाहिए।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 11 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 11 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 11 अनेक के लिए एक शब्द
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 11 अनेक के लिए एक शब्द
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अनेक के लिए एक शब्द