एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 24 डॉक्टर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 24 डॉक्टर के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के सिलेबस के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 24 के अभ्यास के लिए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर तथा अभ्यास प्रश्न पत्र भी दिए गए हैं।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो।
हलका, नींद, पसंद, कष्ट, गोली

1. खाँसी के कारण रात भर ………………. नहीं आती।
उत्तर: खाँसी के कारण रात भर नींद नहीं आती।

2. मुझे सेब और संतरा ………………. है।
उत्तर: मुझे सेब और संतरा पसंद है।

3. बताओ तुम्हें क्या ………………… है?
उत्तर: बताओ तुम्हें क्या कष्ट है?

4. रमेश को ………………. खाना देना चाहिए।
उत्तर: रमेश को हलका खाना देना चाहिए।

5. रात को सोने से पहले यह ………….. खिलाइए।
उत्तर: रात को सोने से पहले यह गोली खिलाइए।

कक्षा 6 के लिए हिंदी मीडियम ऐप

iconicon

नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखो।

नमूनाः
मैं परेशान हूँ।
मुझे परेशानी है।

1. गीता को खुशी है।
उत्तर: गीता बहुत खुश है।

2. हमें बहुत चिंता है।
उत्तर: हम बहुत चिंतित हैं।

3. रमेश एक महीने से परेशान है।
उत्तर: रमेश को एक महीने से परेशानी है।

डॉक्टर साहब ने रमेश को कितने दिन की दवाई कैसे खाने को दी थी?
डॉक्टर साहब ने रमेश को दो दिन की दवाई दी थी। दवाई पुरे दिन में तीन बार कुछ-न-कुछ खाने के बाद लेने को कहा था।

प्रश्नों के उत्तर दो

1. रमेश को क्या कष्ट है?
उत्तर: रमेश को खाँसी है।

2.सुशीला को किस बात की चिंता है?
उत्तर: सुशीला को स्कूल में शुरू होने वाली परीक्षा की चिंता है।

3. रमेश ने डॉक्टर से क्या कहा?
उत्तर: रमेश ने डॉक्टर से कहा कि डॉक्टर साहब, मुझे खाँसी आती है। खाँसी के कारण रात भर नींद नहीं आती।

4.डॉक्टर ने जाँच करने के बाद सुशीला से क्या कहा?
उत्तर: डॉक्टर ने कहा कि नहीं कोई खास बात नहीं सर्दी-जुकाम के कारण मामूली बुखार है।

5.डॉक्टर ने रमेश को क्या खाने की सलाह दी?
उत्तर: डॉक्टर ने रमेश को हल्का खाना और सब्जियों का सूप पीने की सलाह दी।

डॉक्टर साहब ने रमेश को बीमारी के दौरान क्या न देने के लिए मना किया था?
डॉक्टर साहब ने रमेश को बीमारी के दौरान चाय और कॉफ़ी बिलकुल न देने को कहा था।

अतिरिक्त अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

सुशीला अपने बेटे रमेश को लेकर कहाँ और क्यों ले गई थी?
सुशीला अपने बेटे रमेश को डॉक्टर के पास ले गई थी। क्योंकि उसे कल से बुखार आ रहा था।

रमेश को लेकर उसकी माँ सुशीला को किस बात की चिंता थी?
रमेश को कल से बुखार आ रहा था और एक दिन बाद ही उसकी परीक्षा भी शुरू होने वाली थी। इसी बात को लेकर सुशीला को चिंता बनी हुई थी।

डॉक्टर साहब ने रमेश को खाने में क्या देने को कहा था?
डॉक्टर साहब ने रमेश को खाने में हल्का खाना, सब्जी का सूप, फल और दूध देने को कहा था।

रमेश ने डॉक्टर साहब को अपनी बीमारी के बारे में क्या बताया?

रमेश ने डॉक्टर साहब को बताया कि कल खाँसी के कारण रात भर नींद नहीं आई और भूख भी नहीं लगी थी।

डॉक्टर साहब ने रमेश की जाँच करने के बाद उसकी माँ को क्या कहा?
डॉक्टर साहब ने रमेश की जाँच करने के बाद कहा कि कोई परेशानी की बात नहीं है, मामूली बुखार है, सर्दी-जुकाम के कारण। दवाई लिख देता हूँ, दो दिन में ठीक हो जाएगा।

डॉक्टर साहब ने रमेश की जाँच कैसे की थी?
डॉक्टर साहब ने रमेश की छाती पर स्टेथीस्कोप लगा कर उसे लंबी साँस लेने और तेज साँस लेने को कहा और उसकी जीभ देखकर जाँच की थी।

कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 24 डॉक्टर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी पाठ 24 डॉक्टर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 24