कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 15 पर्यायवाची शब्द

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 15 पर्यायवाची शब्द और उनका विभिन्न वाक्य प्रयोग सीबीएसई और यूपी बोर्ड तथा अन्य बोर्ड सत्र 2024-25 के अनुसार पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण और शब्दों का वाक्य प्रयोग पढ़कर छात्र इन शब्दों का सही अर्थ जान पाएँगे। पाठ के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर तथा अभ्यास से छात्र पाठ को अच्छी तरह से दोहरा भी पाएँगे।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 15 पर्यायवाची शब्द

कक्षा 4 के लिए ऐप

iconicon

पर्यायवाची शब्द

एक दूसरे के समान अर्थ देने वाले शब्दों को पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहा जाता है।
1. सड़क के किनारे एक वृक्ष लगा हुआ था। एक यात्री आया और उस पेड़ के नीचे बैठ गया।
2. मेरी मां एक अध्यापिका है। और आयुष की माता एक गृहिणी है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में वृक्ष के लिए पेड़ तथा माँ के लिए माता शब्द का भी प्रयोग किया गया है।

हम एक ही प्राणी या वस्तु को कई नामों से पुकार सकते हैं। इससे उनके अर्थ में कोई परिवर्तन (बदलाव) नहीं आता। ये शब्द एक-दूसरे के समान या पर्याय होते हैं। इन्हें हम समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

शब्दपर्यायवाची शब्द
वृक्षपेड़, विटप, तरू
हवापवन, वायु समीर
राजानृप, नरेश, भूप
पक्षीपंछी, खग, विहग
फूलपुष्प, कुसुम, सुमन
शब्दपर्यायवाची शब्द
धरतीपृथ्वी, जमीन, भूमि
सूर्यसूरज, दिनकर, दिवाकर
आँखनेत्र्, नयन, लोचन
नौकानाव, तरिणी, बेड़ा
वस्त्र्चीर, कपड़ा, वसन
शब्दपर्यायवाची शब्द
मछलीमत्यस्य, मीन, झब
सर्पभुजंग, विषधार, साँप
अश्वघोड़ा, घोटक, तुरंग
कमलजलज, नीरज, सरोज
गणेशलंबोदर, गजानन, गणपति
शब्द पर्यायवाची शब्द
आकाशनभ, गगन, आसमान
सोनास्वर्ण, कंचन, कनक
स्त्रीनारी, महिला, रमणी
अग्निआग, पावक, अनल
घरगृह, सदन, भवन
शब्दपर्यायवाची शब्द
मित्र्सखा, दोस्त, साथी
माताजननी, माँ, अंबा
जलपानी, नीर, अंबुल वारि, सलिल
कुशलचतुर, निपुण, दक्ष, पटु
ईश्वरभगवान, परमात्मा, प्रभु, ईश
शब्दपर्यायवाची शब्द
आदमीमनुष्य, नर, पुरुष मानव
जंगलवन, कानन, विपिन अदभ्य
पहाड़पर्वत, नग, गिरि
बादलमेघ, जलधर, जलद
हाथीगज, कुंजर, करि

जो शब्द पर्यायवाची नहीं है, उसको छांटकर लिखिए:

Q1

कमल

[A]. पंकज
[B]. जलज
[C]. वाटिका
[D]. सरोज
Q2

नयन

[A]. नेत्र्
[B]. चक्षु
[C]. लोचन
[D]. बाजि
Q3

मोर

[A]. केकी
[B]. सारंग
[C]. प्रसून
[D]. शिखी
Q4

घोड़ा

[A]. अश्व
[B]. तुरंग
[C]. घोटक
[D]. सदन
Q5

नदी

[A]. सरि
[B]. तरगिणी
[C]. केकी
[D]. तटिनी

नीचे दिए गए शब्दों में से उचित पर्यायवाची शब्द चुनकर लिखिए:

1. हवा – अंबा, अंबु, वायु
2. बेटी – महिला, पुत्री, वनिता
3. पर्वत – ऊँचा, गिरि, शिखर
4. सोना – सुनहरा, स्वर्ण, पीला
5. आकाश – गगन, निराकर, बादल
6. अग्नि – अनिल, आग, पवन

उत्तर:
1. वायु
2. पुत्री
3. गिरि
4. स्वर्ण
5. गगन
6. आग

दिए गए शब्दों के दो-दो पर्याय लिखिए:

1. नीर ……………… …………..
2. नारी ……………… ………….
3. कुसुम …………… …………..
4. सूर्य ………………… ……….
5. आँख ………………… ………

उत्तर:
1. पानी, तोय
2. स्त्री, औरत
3. फूल, सुमन
4. सविता, भाष्कर
5. चक्षु, नेत्र

निम्नलिखित वाक्यों में मोटे अक्षर वाले शब्द का उपयुक्त समानार्थी शब्द छांटकर लिखिए:

1. मेरा दोस्त राजा बहुत अक्लमंद है?
(क) चौकन्ना
(ख) होशियार
(ग) परेशान

2. डाकूओं को देखकर वे आतंकित हो गए।
(क) डर गए
(ख) दुखी हुए
(ग) प्रसन्न हुए

3. भोर होते ही किसान निकल पड़ते हैं।
(क) वारिश
(ख) इच्छा
(ग) सवेरा

उत्तर:
1. ख
2. क
3. ग

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 15
पर्यायवाची शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 15 पर्यायवाची शब्द
एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 15 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 15 पर्यायवाची शब्द
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द
हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द