एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 6 झरना

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 6 झरना के प्रश्न उत्तर तथा अन्य लिखित तथा मौखिक प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 की परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 6 में दिए गए अभ्यास प्रश्न, खाली स्थान भरना, मिलान करना तथा सत्य-असत्य आदि प्रकार के प्रश्नों के हल दिए गए हैं।

कक्षा 6 के सभी विषयों के लिए ऐप

iconicon

शिक्षण बिंदुवाले वर्णों का उपयोग करते हुए शब्दों की पहचान कैसे की जा सकती है?

शिक्षण बिंदुवाले वर्णों और मात्राओं को छात्रों की अभ्यास पुस्तिका और श्यामपट की मदद बारी-बारी सबको उनकी पहचान कराई जा सकती है। इस कार्य के लिए वर्णों के कार्ड और चित्रों के कार्ड भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। श्यामपट पर शब्द लिखकर बच्चों से उनके चित्र बनवाएँ जा सकते हैं। कुछ अलग-अलग वर्णों के उपयोग से अलग-अलग शब्द बनवाएँ जा सकते हैं।
जैसे: ऐ, झ, ढ़ थे, फ आदि वर्णों से ऐनक, झरना, ढ़क्कन, थैला और फल आदि।

‘ए’ वर्ण से बनने वाले पाँच शब्द लिखिए?

‘ए’ वर्ण से बनने वाले पाँच शब्द निम्नलिखित हैं:
जैसे ऐड़ी, ऐनक, ऐरिया, एकता और एशिया आदि।

पाँच वर्णों ‘ऐ, झ, ढ़ थे, फ ‘ से बनने वाले शब्दों की पहचान कैसे कर सकते हैं?

वर्णों ‘ऐ, झ, ढ़ थे, फ’ से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए इन वर्णों से बनने वाले शब्दों के मिलान का अभ्यास करना चाहिए। अभ्यास पुस्तिका या श्यामपट की मदद से मिलान का खेल विद्यार्थियों को खिलाया जा सकता हैं। जिससे इन वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान करना असान हो जाता है।

मौखिक बातचीत के द्वारा “ऐ, झ, ढ़ थे, फ” आदि वर्णों से बनने वाले शब्दों का अभ्यास कैसे कर सकते हैं?

“ऐ, झ, ढ़ थे, फ” आदि से बनने वाले शब्द, वाक्य, वस्तु और नाम आदि को आधार बनाकर मौखिक बातचीत की जा सकती है। इससे विद्यार्थियों को इन वर्णों से बनने वाले अनेकों शब्दों की जानकारी के साथ बहुत से नए शब्द और वाक्यों की जानकारी मिलती है।
जैसे:
झरना को आधार बनाकर बहुत सी बातों की जानकारी मिलती हैं।
झरना एक प्राकृतिक की देन है।
पहाड़ों को चीरकर झरना अपना रास्ता बनाता है।
झरना सब का मन मौह लेता है।
झरना सभी जीव-जंतुओं को अपनी ओर आकृषित करता है।
झरना नीचे गिरते हुए नदी का रूप धारण के लेता है।

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग करके विद्यार्थी किस प्रकार सीख सकते हैं?

रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विद्यार्थियों को वाक्य पूरा करने, वाक्य बनाने और वाक्यों से जुड़ी अनेकों जानकारियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है।
जैसे:
झरना एक प्राकृतिक ______ की मिसाल है। (नदी, सुंदरता, मानवता)।
विद्यार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता है।

‘झरना’ शब्द को आधार बनाकर वाक्य बनाए जिससे रिक्त-स्थान में उपयोग किया जा सके?
‘झरना’ को आधार बनाकर कुछ वाक्य बनाए जा सकते हैं।
जैसे:
झरना काफ़ी _______ होता है।
झरना _______ सुंदरता का प्रतिक है।
झरना नीचे गिरकर भी अपनी ________ नहीं खोता है।
झरना सभी का _______ लेता है।
झरना नीचे आकर नदी का रूप _______ कर लेता है।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (प्राकृतिक, ऊँचा और बड़ा, धारण, मन, सुंदरता) आदि शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 6 झरना
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 6 झरना