एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.2 आँकड़ो का प्रबंधन के सवाल जवाब अभ्यास के प्रश्न उत्तर हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 7 गणित के छात्र अध्याय 3.2 के लिए यहाँ दिए गए पीडीएफ और विडियो की मदद से सभी प्रश्नों के हल तथा अन्य सवाल जवाब आसानी से कर सकेंगे।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.2

प्रसार या परिसर

सबसे बड़े और सबसे छोटे प्रेक्षणों के अंतर से, हमें प्रेक्षणों के प्रसार का एक अनुमान लग जाता है। इसे सबसे बड़े प्रेक्षण में से सबसे छोटे प्रेक्षण को घटा कर ज्ञात किया जा सकता है। हम इस परिणाम को आँकड़ों या प्रेक्षणों का प्रसार या परिसर कहते हैं।

बहुलक

दिए हुए प्रेक्षणों के एक समूह में, सबसे अधिक बार आने वाला प्रेक्षण इस समूह का बहुलक कहलाता है।
उदाहरण:
रेडीमेड कपड़ों का एक दुकानदार कहता है, ‘मेरे द्वारा सबसे अधिक माप की बेची गईं कमीज का माप 90 cm है।’
ध्यान दीजिए कि यहाँ भी दुकानदार की रुचि विभिन्न मापों की बेची गई कमीजों की संख्याओं में ही है। वह कमीज के उस माप को देख रहा है, जो सबसे अधिक बिकती है। यह आँकड़ों का एक अन्य प्रतिनिधि मान है। सबसे अधिक बिक्री 105 cm माप की कमीजों की बिक्री है। यह प्रतिनिधि मान (105) आँकड़ों का बहुलक कहलाता है।

बड़े आँकड़ों का बहुलक

यदि प्रेक्षणों की संख्या बड़ी हो, तो उनको समान मान वाले प्रेक्षणों के रूप में व्यवस्थित करना और फिर उनको गिनना इतना सरल नहीं होता है। ऐसी स्थितियों में, हम आँकड़ों को सारणीबद्ध करते हैं, जैसा कि आप पिछली कक्षा में कर चुके हैं, आँकड़ों की सारणी बनाने का कार्य मिलान चिह्नों से प्रारंभ करते हुए, प्रेक्षणों की बारंबारताएँ बना कर पूरा किया जा सकता है।

माध्यक

दिए गए आँकड़ों को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने के बाद उनका बीचों-बीच (मध्य) वाला मान उनका माध्यक होता है।
उदाहरण:
17 विद्यार्थियों के एक समूह पर विचार कीजिए, जिनकी ऊँचाई cm में निम्नलिखित हैं:
106, 110, 123, 125, 117, 120, 112, 115, 110, 120, 115, 102, 115, 115, 109, 115, 101.
इन आँकड़ों में मध्य मान 115 है, क्योंकि यह विद्यार्थियों को दो बराबर समूहों में विभाजित करता है जिनमें से प्रत्येक में 8 विद्यार्थी हैं। यह मान आँकड़ों का माध्यक कहलाता है। माध्यक उस मान को बताता है, जो आँकड़ों के मध्य में स्थित होता है (उनको आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर) तथा आधे प्रेक्षण इससे अधिक मान वाले होते हैं और आधे प्रेक्षण इससे कम मान वाले होते हैं। खेल की अध्यापिका इस बीच वाले विद्यार्थी को इस खेल में निर्णायक बना सकती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित व्यायाम 3.2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित अभ्यास 3.2