कक्षा 6 गणित अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – पूर्ण संख्याएँ
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 2 पूर्ण संख्याएँ की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 2.1 के हल अंग्रेजी तथा हिंदी मीडियम में सीबीएसई के लिए नीचे दिए गए हैं। 6ठी कक्षा के विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र के पाठ्यक्रम के अनुसार बने इस समाधान को मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। पाठ 2 के प्रत्येक व्यायाम को सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया गया है ताकि वर्ग 6 गणित के छात्रों को इसे समझने में कोई परेशानी न हो। जो विद्यार्थी मोबाइल के माध्यम से पढ़ते हैं वे प्ले स्टोर से कक्षा 6 गणित हिंदी मीडियम समाधान ऐप डाउनलोड करके ऑफलाइन पढ़ सकते हैं।
कक्षा 6 गणित अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान नीचे दिए गए हैं:
कक्षा 6 गणित अध्याय 2 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर
999 की पूर्ववर्ती तथा परवर्ती संख्याओं का गुणनफल सदैव होता है:
किसी शून्येत्तर पूर्ण संख्या व उसके परवर्ती संख्या का गुणनफल सदैव होता है:
एक पूर्ण संख्या 25 में जोड़ी जाती है तथा वही संख्या फिर 25 से घटाई जाती है। इस प्रकार दोनों संख्याओं का योग होगा:
पूर्ण संख्याएँ तथा उनके गुण
पूर्ण संख्या प्राकृत संख्याएं 0 के साथ मिलकर पूर्ण संख्याओं का संग्रह बनाती है। जैसे: 0, 1, 2, 3, …… आदि।
पूर्ण संख्याओं के गुण
पूर्ण संख्या योग तथा गुणन के अंतगर्त संवृत होती है। अर्थात किन्ही दो पूर्ण संख्याओं को जोड़ने या गुना करने पर प्राप्त परिणाम भी एक पूर्ण संख्या होगी। तथा पूर्ण संख्याएं व्यकलन (घटाने) तथा विभाजन के अंतर्गत संवृत नहीं होती है। अर्थात किन्ही दो पूर्ण संख्याओं को घटाने तथा विभाजन करने पर आवश्यक नहीं है कि परिणाम एक पूर्णांक हो।
उदाहरण:
- (i) 3 + 7 = 10 (पूर्णांक)
- (ii) 2 x 9 = 18 (पूर्णांक)
- (iii) 8 – 4 = -4 (पूर्णांक नहीं है)
- (iv) 5 ÷ 2 = 2.5 (पूर्णांक नहीं है)
पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप
प्रतिरूपों को देखने से संख्याओं के सरलीकरण प्रक्रियाओं में सहायता मिलाती है।
जैसे:
- 123 + 9 = 123 + 10 – 1 = 133 – 1 = 132
- 123 – 9 = 123 – 10 + 1 = 113 + 1 = 114
- 84 × 9 = 84 × (10 – 1)
- 84 × 99 = 84 × (100 – 1)
