कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 26 पदबंध

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 26 पदबंध तथा पदबंध के प्रकार उदाहरण सहित अध्ययन सामग्री शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 7 के लिए भविष्य की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए हिंदी ग्रामर की गहन समझ महत्वपूर्ण है जिसे छात्र यहाँ दिए गए पठन सामग्री और विडियो के माध्यम से आसान बना सकते हैं।

पदबंध

जब एक से अधिक पद एकसाथ मिलकर या बँधकर एक व्याकरणिक इकाई (जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय) का काम करते हैं, तब उस इकाई को पदबंध कहते हैं।
उदाहरण:
(क) दर्जी कपड़े सी रहा है।
इस वाक्य में दर्जी (संज्ञा) कर्ता का, कपड़े (संज्ञा) कर्म का तथा ‘सी रहा है’ पद क्रिया का भी काम कर रहे हैं।
(ख) रमा माता जी के लिए साड़ी लाई।
इस वाक्य में रमा (संज्ञा) कर्ता का माता जी (संज्ञा) संप्रदान का, साड़ी (संज्ञा) कर्म का तथा लाई क्रिया का काम कर रहे हैं।

पद और पदबंध का अंतर

वाक्य में प्रयोग किए गए शब्द का अनुशासित और व्यावहारिक रूप पद कहलाता है, परंतु जब एक से अधिक पद किसी व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं, तब पदों के उस समूह को पदबंध कहते हैं। जैसे- श्रीलंका से आए खिलाड़ी पद-समूह है। यह मिलकर एक व्याकरणिक इकाई (संज्ञा) कर्ता का कार्य कर रहा है, अतः यह पदबंध है।

पदबंध के भेद

पदबंध मुख्य रूप से पाँच प्रकार के होते हैं:
1. संज्ञा-पदबंध
2. सर्वनाम-पदबंध
3. विशेषण-पदबंध
4. क्रिया-पदबंध
5. क्रिया-विशेषण पदबंध

संज्ञा-पदबंध
वाक्य में संज्ञा का काम करने वाले पदबंध को संज्ञा-पदबंध कहते हैं।
उदाहरण:
(क) परिश्रम करने वाला छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण होगा।
(ख) हमारे मकान में रहने वाला किराएदार कमरा खाली करके चला गया।
उपरोक्त वाक्यों में ‘परिश्रम करने वाला छात्र’, ‘हमारे मकान में रहने वाला किराएदार’ संज्ञा-पदबंध हैं।

सर्वनाम-पदबंध

एक से अधिक पद मिलकर जब सर्वनाम का काम करते हैं तब वे सर्वनाम पदबंध कहलाते हैं।
उदाहरण:
(क) इतने लोगों से घिरा हुआ मैं चकित खड़ा था।
(ख) कठोर परिश्रम करने वाले तुम अवश्य उन्नति करोगे।
इन वाक्यों में ‘इतने लोगों से घिरा हुआ मैं’, ‘कठोर परिश्रम करने वाले तुम’ सर्वनाम-पदबंध हैं।

विशेषण-पदबंध

जब अनेक पद एकसाथ मिलकर किसी संज्ञा या सर्वनाम पद की विशेषता बतलाते हैं, तब उन्हें विशेषण-पदबंध कहते हैं।
उदाहरण:
(क) शेर की तरह दहाड़ने वाले तुम अब चुप क्यों हो?
(ख) उस कोने में बैठे हुए लड़के ने मुझे कल मारा था।
इन वाक्यों में ‘शेर की तरह दहाड़ने वाले’, ‘उस कोने में बैठे हुए’ विशेषण-पदबंध हैं।

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 26 पदबंध के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण पदबंध तथा पदबंध के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 26
कक्षा 7 व्याकरण अध्याय 26 पदबंध तथा पदबंध के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में पदबंध तथा पदबंध के प्रकार