कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 पोंगल के प्रश्न उत्तर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 पोंगल के प्रश्न उत्तर और पाठ के अंत में दिए गए अभ्यास के प्रश्नों के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 7 के विद्यार्थी हिंदी की पुस्तक दूर्वा के पाठ 11 को यहाँ दिए गए अध्ययन सामग्री की मदद से आसानी से समझकर याद कर सकते हैं।

पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो।

क्रम संख्या राज्य त्योहार का नाम
1. तमिलनाडु पोंगल
2. गुजरात से बंगाल संक्रांति
3. पंजाब लोहड़ी
4. महाराष्ट्र तिल-गुड़
5. अरुणाचल प्रदेष पानुङ

पोंगल के दिन घर आँगन को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली बनाने के लिए किन-किन चीजों का प्रयोग किया जाता है? सूची बनाओ।
रंगोली बनाने के लिए निम्न चीजों की जरूरत पड़ती हैं।
1 चावल
2 आटा
3 रंग
4 लकड़ी का बुरादा

पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया-कलाप बताओ।

पोंगल चार दिन का त्योहार है – पहले दिन लोग भोगी त्योहार मनाते हैं घर की साफ-सफाई करते हैं। शाम को बच्चे ढोल और बाजे बजाकर खुशियां मनाते हैं। दूसरे दिन घर को रंगोली से सजाते हैं। तीसरे दिन ‘माट्टु पोंगल’ मनाया जाता है। चौथे दिन ‘काणुम पोंगल’ होता है। खाना बाँधकर पूरा परिवार घर से बाहर निकल पड़ता है। जगह-जगह मेले लगते हैं। लोग मेलों में घूमते हैं या आसपास के स्थान देखने के लिए चल पड़ते हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

भारत में कृषि सबसे मुख्य व्यवसाय है। इस व्यवसाय के साथ-साथ कृषि से सम्बंधित्त बहुत सारे त्यौहार हर्ष और उल्लास से मनाये जाते हैं। पूरे भारत में फसलों के पकने पर उत्सव मनाया जाता है। जहां पंजाब में फसल पकने लर लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है तो दूसरी ओर फसलों के पकने पर तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है।

तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? तुम्हें कौन सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है?

हमारे प्रदेश में होली, दिवाली, दशहरा, कृष्ण- जन्माष्टमी, ईद आदि बड़े धूम-धाम से मनाए जाते है। लेकिन मुझे इन सब त्योहारों में होली सबसे ज्यादा पसंद है क्योकि इस दिन सब आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आए हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औजारों के नाम बताओ।

खेती-बाड़ी के लिए निम्न औजारों का प्रयोग किया जाता है।
जैसे:- हल, फावड़ा, खुरपी, गैंती, तसला और ट्रैक्टर आदि।

खाना-पीना
पाठ में ऐसी अनेक चीजों के नाम आए हैं जिन्हें खाने-पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बताओ, इनका प्रयोग किन पकवानों में होता है?
(क)
चावल
(क)
खीर, खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी।

(ख)
हल्दी
(ख)
सब्जी, चावल, खिचड़ी, दाल।
(ग)
गुड़
(ग)
पट्टी, गजक, खटाई।

(घ)
मक्का
(घ)
रोटी, पॉपकॉर्न।

(ङ)
गन्ना
(ङ)
रसावल, चीनी।

(च)
दूध
(च)
खीर, दही, पनीर, चाय।

(छ)
तिल
(छ)
लड्डू, रेवड़ी, गजक।

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 पोंगल के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 पोंगल के उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 11 पोंगल