कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 वाक्य तथा उसके भेद

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 4 वाक्य तथा उसके भेद और उनसे जुड़े हुए सभी प्रकार के उदाहरण छात्र मुफ़्त में यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 4 हिंदी ग्रामर की ये पठन सामग्री सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित की गई है। विद्यार्थी पाठ में दिए गए अभ्यास प्रश्नों के माध्यम से वाक्य तथा उसके प्रयोग को आसानी से समझ सकते हैं।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 4 वाक्य तथा उसके भेद

कक्षा 4 के लिए मुफ़्त ऐप

iconicon

वाक्य

आप जानते हैं कि पूर्ण अर्थ प्रकट करने वाले शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं। जैसे:
1. मयंक पढ़ रहा है।
2. गाय घास चर रही है।

वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण:

1. लड़की गाना गा रही है।
2. चिड़िया उड़ गई।
3. खरगोश गाजर खाता है।
4. घड़ी समय बताती है।

व्यक्ति या वस्तु जिसके बारे में कोई बात कही जाए।व्यक्ति या वस्तु के बारे में जो बात कही जाए।
लड़कीगाना गा रही है।
चिड़ियाउड़ गई।
खरगोशगाजर खाता है।
घड़ीसमय बताती है।

प्रत्येक वाक्य में किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में बात कही जा रही है। यहाँ क्रमश: लड़की, चिड़िया, खरगोश तथा घड़ी के बारे में बात कही जा रही है।

इसी प्रकार प्रत्येक वाक्य में उस व्यक्ति सा वस्तु के काम के बारे में बताई बात कही जा रही है। जैसे: गाना गा रही है, उड़ गई, गाजर खाता है, समय बताती है।

उद्देश्य एवं विधेय

वाक्य में जिसके बारे में कोई बात कही जाए, उसे उद्देश्य कहा जाता है। तथा उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाय उसे विधेय कहा जाता है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में लड़की, चिड़िया, खरगोश तथा घड़ी उद्‌देश्य हैं। इनके बारे में जो कुछ कहा गया है, वह विधेय है। इस तरह हर सरल वाक्य में एक उद्‌देश्य और एक विधेय होता है।

नीचे दिए गए वाक्यों को उचित विधेय लिखकर पूरा कीजिए

1. रानी ___________________।
2. घोड़ा ______________________।
3. दिल्ली _________________।
4. खिलाड़ी ________________।
5. प्यासा कौआ _______________।
6. हिमालय ________________।
7. परिश्रमी छात्र _________________।
8. किसान ___________________।

उत्तर:
1. गाना गा रही है।
2. घास खा रहा है।
3. देश की राजधानी है।
4. खेल रहे हैं।
5. पानी ढूंढ रहा है।
6. सबसे ऊंचा पर्वत है।
7. पढ़ रहे हैं।
8. खेत जोत रहा है।

नीचे दिए गए वाक्यों को उचित उद्‌देश्य लिखकर पूरा कीजिए

1 ____________ रोटी खाई।
2. ____________ मिठाई लाया।
3. _____________ सिंहासन पर बैठा है।
4. _____________ ने टोपी पहनी।
5. _____________ गुड़िया दो।

उत्तर:
1. मैंने
2. राजू
3. राजा
4. सिपाही
5. मुझे

नीचे दिए गए वाक्यों में से उद्‌देश्य और विधेय शब्द छाँटकर लिखिए:

1. आपका बेटा कहाँ पढ़ता है।
2. आम फलों का राजा है।
3. सूरज निकल रहा है।
4. चिड़िया आकाश में उड़ रही है।
5. लड़के शोर मचा रहे हैं।

उद्देश्यविधेय
आपका बेटाकहाँ पढ़ता है।
आमफलों का राजा है।
सूरजनिकल रहा है।
चिड़ियाआकाश में उड़ रही है।
लड़केशोर मचा रहे हैं।
दिए गए उद्‌देश्यों में से उचित शब्द छांटकर रिक्त स्थान में लिखकर वाक्य पूरा कीजिए: (मोर, किसान, सीता, शेर, विद्‌यालय में)

1. _______ जंगल का राजा है।
2. ________ खेती करता है।
3. ________ वर्षा ऋतु में नाचता है।
4. _________ राम की पत्नी थी।
5. _________ हरे-भरे वृक्ष और रंगीन फूल है।

उत्तर:
1. शेर
2. किसान
3. मोर
4. सीता
5. विद्यालय में

निम्नलिखित शब्दों को जोड़कर वाक्य बनाइए:

1. वह /है / जाता / स्कूल
2. सोनम / चला रही है / मोबाईल
3. खाना / लिया / अमित ने / खा
4. छुट्‌टी / आज / है / स्कूल की
5. कल / है / सोमवार

उत्तर:
1. वह स्कूल जाता है।
2. सोनम मोबाईल चला रही है।
3. अमित ने खाना खा लिया।
4. आज स्कूल की छुट्टी है।
5. कल सोमवार है।

कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 4 वाक्य तथा उसके भेद
समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 4 वाक्य तथा उसके भेद
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 4
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 4 वाक्य
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण वाक्य तथा उसके भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में वाक्य तथा उसके भेद
हिंदी व्याकरण पाठ 4 वाक्य तथा उसके भेद