कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 लिंग

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 लिंग के प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पहली कक्षा के लिए हिंदी व्याकरण के ये अध्याय न केवल सीबीएसई बल्कि राजकीय बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। कक्षा 1 हिंदी व्याकरण के पाठ 8 में हम संज्ञा शब्द के उन रूपों को पढेंगे जिससे हमें उसके स्त्रीलिंग या पुल्लिंग होने का पता चलता है।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 लिंग

कक्षा 1 हिंदी मीडियम ऐप

iconicon

लिंग

संज्ञा के जिस रूप से उसके स्त्री या पुरुष होने का पता चले, उसे लिंग कहते हैं।

लिंग के भेद

1. पुल्लिंग
2. स्त्रीलिंग

पुल्लिंग

वे सभी शब्द जिनसे पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग कहते हैं।
उदाहरण:
लड़का, घोड़ा, पहाड़, बैल

स्त्रीलिंग

वे सभी शब्द जिनसे स्त्री जातिका बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं।
उदाहरण:
गाय, नदी, लड़की, माताजी

नीचे तालिका दी गई है जिससे स्त्रीलिंग और पुल्लिंग का भेद स्पष्ट होता है।

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
लड़कालड़की
बालकबालिका
चाचाचाची
दादादादी
नानानानी
नरनारी
पुल्लिंगस्त्रीलिंग
भैयाभाभी
पतिपत्नी
शेरशेरनी
देवदेवी
बैलगाय
पितामाता
ऊँटऊंटनी
पुल्लिंगस्त्रीलिंग
मोरमोरनी
राजारानी
मामामामी
घोड़ाघोडी
बेटाबेटी
बकराबकरी
पुरुषस्त्री
पुल्लिंगस्त्रीलिंग
सेठसेठानी
धोबीधोबिन
शिष्यशिष्या
जेठजेठानी
पुत्रपुत्री
हाथीहथिनी

स्मरणीय तथ्य

1. शब्द का वह रूप जो पुरुष अथवा स्त्री का बोध कराता है, लिंग कहलाता है।
2. पुरुष जाति का बोध कराने वाले शब्द को पुल्लिंग कहते हैं।
3. स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द को स्त्रीलिंग कहते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

लिंग के भेद होते हैं:

[A]. एक
[B]. दो
[C]. तीन
[D]. चार
Q2

माली शब्द पुल्लिंग है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. कोई नहीं
Q3

बकरी शब्द पुल्लिंग है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. कोई नहीं
नीचे दिए गए खाली स्थानों में उचित शब्द भरिये:

1. _______ जाता है। (लड़का / लड़की)
2. _______ जंगल का राजा है। (शेर / शेरनी)
3. _______ कपड़े धोती है। (धोबी /धोबिन)

उत्तर:
1. लड़का
2. शेर
3. धोबिन

दिए गए शब्दों में से पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों को चुनकर लिखिए:

नाना, मोरनी, बैल, सेठ, मोर, शिष्या, बन्दर, धोबिन, पंडित, सेठानी, गाय, रानी, पंडितानी, राजा, बंदरिया, नानी, शिष्य, धोबी

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
मोरमोरनी
सेठसेठानी
बन्दरबंदरिया
पंडितपंडितानी
धोबीधोबिन
राजारानी
बैलगाय
शिष्यशिष्या
नानानानी
हिन्दी व्याकरण अध्याय 8 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

भाषा की शुद्धता के लिंग शब्दों का ज्ञान आवश्यक है। क्योंकि उपयुक्त लिंग शब्द के प्रयोग के बिना वाक्य की शुद्धता की कल्पना नहीं कर सकते।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 8 को सीखने का आसान तरीका क्या है?

इस अध्याय का ध्यान से अध्ययन करना चाहिए। जीवित प्राणियों के लिंग का निर्धारण आसानी से किया जा सकता है। लेकिन दूसरी वस्तुओं के लिंग निर्धारण सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 8 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इससे छात्रों को संज्ञा शब्दों के शुद्ध उच्चारण करने में सहायता मिलेगी। तथा वाक्यों के निर्माण में शुद्धता आयेगी।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 लिंग
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण लिंग
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 8
कक्षा 1 व्याकरण अध्याय 8 लिंग
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण पाठ 8 लिंग
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में लिंग