कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन तथा उनके भेद के बारे में विद्यार्थी सीबीएसई और स्थानीय बोर्ड के लिए सत्र 2024-25 में यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी कक्षा हिंदी व्याकरण सभी छात्रों के लिए मुफ़्त प्रयोग हेतु यहाँ दी गई है ताकि कोई भी इसे आसानी से प्रयोग कर सके। एकवचन और बहुवचन पर आधारित कई प्रश्न पाठ के अंत में दिए गए हैं ताकि विद्यार्थी इसका पुनः अभ्यास कर सकें और अपने ज्ञान को मजबूत कर पायें।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन

एनसीईआरटी ऐप कक्षा 2

iconicon

वचन

शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। माला-मालाएँ, नाव-नावें, पुस्तक-पुस्तकें।

वचन के भेद

वचन को दो भागों में बाँट सकते हैं।
1. एकवचन
2. बहुवचन

एकवचन

एकवचन शब्द से केवल एक व्यक्ति, प्राणी वस्तु या स्थान का बोध होता है। जैसे: बहन, मछली, किताब।
केला, मछली, किताब

बहुवचन:

बहुवचन शब्द से दो या दो से ज्यादा व्यक्तियों, प्राणियों, वस्तुओं या स्थानों की सूचना मिलती है। जैसे: मछलियाँ, किताबें हाथियों, केले, मछलियाँ, किताबें,

कुछ एकवचन और बहुवचन शब्दों को ध्यान से पढ़िए।

एकअनेक
मालामालाएँ
नावनावें
कुत्ताकुत्ते
मातामाताएँ
गायगाएँ
एकअनेक
रातरातें
कुत्ताकुत्ते
पुस्तकपुस्तकें
नदीनदियाँ
तितलीतितलियाँ
एकअनेक
मक्खीमक्खियाँ
आँखआँखें
कथाकथाएँ
चिड़ियाचिड़ियाँ
डिब्बीडिब्बियाँ
एकअनेक
कविताकविताएँ
कन्याकन्याएँ
दवाईदवाइयाँ
स्त्रीस्त्रियाँ
रोटीरोटियाँ

स्मरणीय तथ्य

1. जिन शब्दों से उनके एक या अनेक होने का पता चले, उन्हें वचन कहते हैं।
2. वचन दो प्रकार के होते है: 1. एकवचन 2. बहुवचन।
3. एकवचन संज्ञा शब्द से किसी एक व्यक्ति, वस्तु, प्राणी या स्थान का ज्ञान होता है। • 4. 4. बहुवचन संज्ञा शब्द से एक से अधिक व्यक्तियों, वस्तुओं प्राणियों या स्थानों का बोध होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छांटकर लिखिए:

1. वचन के भेद होते हैं:
(A) एक
(B) दो
2. ‘चिड़िया’ शब्द हैं:
(A) एकवचन
(B) बहुवचन
3. ‘पुस्तक’ शब्द हैं:
(A) बहुवचन
(B) एकवचन

उत्तर:
1. B
2. A
3. B

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

वचन किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए?

जिन शब्दों से उनके एक या अनेक होने का पता चले, उन्हें वचन कहते हैं।
जैसे: नदी एकवचन है जबकि नदियाँ बहुवचन है।

हिंदी में वचन के कितने भेद हैं? प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।

हिन्दी में वचन के दो भेद होते हैं:
1. एकवचन
2. बहुवचन
एकवचन: पुस्तक, पेन्सिल
बहुवचन: पुस्तकें, पेंसिलें

सही शब्द लिखकर वाक्यों की पूर्ति कीजिए:

1. फूलों पर कई ____ मँडरा रही थीं। (तितली तितलियाँ)
2. सब _____ ने राष्ट्रीय-गान गाया। (बच्चे, बच्चा, बच्चों)
3. मेरी व्याकरण की पुस्तक में बहुत सी _____ हैं। (तस्वीरों, तस्वीरें)
4. आज मैंने कक्षा में दो ____ सीखी। (कविताओं, कविताएँ, कविता)

उत्तर:
1. तितलियाँ
2. बच्चों
3. तस्वीरें
4. कविताएँ

निम्नलिखित एकवचन व बहुवचन शब्दों के जोड़े मिलाइए:

स्तम्भ 1स्तम्भ 2
छात्राएँमाला
बकरियाँसड़क
लड़केछात्रा
मालाएँबकरी
सड़केंलड़का
एकवचनबहुवचन
छात्राछात्राएँ
मालामालाएँ
सड़कसड़कें
लड़कालड़के
बकरीबकरियाँ
दिए गए शब्दों के बहुवचन बनाइए: घर, बहन, भाई, कहानी, रूपया
एकवचनबहुवचन
घरघरों
बहनबहनें
भाईभाईयों
कहानीकहानियाँ
कहानीकहानियाँ
रुपयारुपये
दिए गए शब्दों के एकवचन बनाइए: कमरे, महिलाएँ, पर्दे, चीजें, पतियों, रोटियाँ
बहुवचनएकवचन
कमरेकमरा
पर्देपर्दा
पतियोंपति
महिलाएंमहिला
रोटियाँरोटी
चीजेंचीज
हिन्दी व्याकरण अध्याय 5 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

वाक्य निर्माण में एकवचन तथा बहुवचन का मत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि अगर वचन का सही से प्रयोग नहीं किया गया तो वाक्य का सही अर्थ नहीं निकलेगा।

NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 5 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

अध्याय 5 में एकवचन शब्दों के बहुवचन शब्द ज्यादातर एक तरह से बनते हैं। लेकिन कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो एकवचन और बहुवचन में एक जैसे रहते हैं इनको ध्यान से पढ़ना आवश्यक है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 5 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

छात्र एकवचन और बहुवचन के अंतर को सही से समझ सकते हैं तथा वाक्य निर्माण में कौन सा वचन प्रयुक्त होगा इसकी भी पहचान आसानी से कर सकते हैं।

कक्षा 2 हिंदी व्याकरण वचन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 5 वचन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 5
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 पीडीएफ
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 5 वचन
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में वचन
कक्षा 2 व्याकरण में वचन
हिंदी व्याकरण में वचन