एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 गणित

कक्षा 12 गणित के लिए एनसीईआरटी समाधान हिंदी तथा अंग्रेजी मीडियम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते है। 12वीं कक्षा गणित के प्रत्येक अध्याय में दी गई अभ्यास प्रश्नावली तथा विविध प्रश्नावली के हल विस्तार से पीडीऍफ़ तथा विडियो के रूप में दिए गए हैं।
कक्षा 12 गणित के सभी अध्यायों के हल
अध्याय 1: संबंध एवं फलन
अध्याय 2: प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन
अध्याय 3: आव्यूह
अध्याय 4: सारणिक
अध्याय 5: सांतत्य तथा अवकलनीयता
अध्याय 6: अवकलज के अनुप्रयोग
अध्याय 7: समाकलन
अध्याय 8: समाकलनों के अनुप्रयोग
अध्याय 9: अवकल समीकरण
अध्याय 10: सदिश बीजगणित
अध्याय 11: त्रि-विमीय ज्यामिति
अध्याय 12: रैखिक प्रोग्रामन
अध्याय 13: प्रायिकता

कक्षा 12 के गणित विषय के लिए एनसीईआरटी समाधान

विद्यार्थी कक्षा 12 गणित के सभी अध्यायों के प्रश्नों के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं गणित के अध्याय 1 से 13 तक के सभी अभ्यासों के हल सरल भाषा में विस्तृत रूप से समझाया गया है। जिन विद्यार्थियों को पीडीऍफ़ समाधान से समझने में दिक्कत हो रही हो, वे विडियो समाधान का प्रयोग करके प्रत्येक प्रश्न को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

कक्षा 12 गणित का सरल समाधान

तिवारी अकादमी से कक्षा 12 के लिए गणित एनसीईआरटी समाधान सीखने और अभ्यास करने पर छात्रों को गणित विषय सहज लगता है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षा 12वीं का गणित एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तिवारी अकादमी में सरज तरीके से वर्णित गणित समाधान आपको सभी अध्यायों के सभी संदेहों को दूर करने और अवधारणाओं को समझने में मदद करता है। आपकी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए यह सबसे अच्छी अध्ययन सामग्री है। कक्षा 12 गणित विषय में कुल 13 अध्याय हैं जिसके हल विडियो सहित विशेषज्ञ गणित शिक्षकों द्वारा व्यापक समीक्षा के साथ दिए गए हैं। कक्षा 12 के गणित के लिए इस एनसीईआरटी समाधान को ठीक से सीखने और अभ्यास करने से, आप 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अव्वल होंगे।

कक्षा 12 गणित के हल से परीक्षा की तैयारी

सीबीएसई कक्षा 12 गणित समाधान छात्रों को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने में उतनी ही कुशलता से मदद करते हैं जितनी कुशलता से वे आपकी गणित की वैचारिक शंकाओं को दूर करते हैं। कक्षा 12 में गणित विषय के लिए एनसीईआरटी समाधान छात्रों को एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों में दिए गए सभी अभ्यासों को हल करने में मदद करते हैं, जो अवधारणाओं को समझने में आसान होते हैं और उनकी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं।

यदि छात्र एनसीईआरटी 12वीं गणित पुस्तक के समाधान का उचित तरीके से अभ्यास और संशोधन करते हैं, तो वे निश्चित रूप से गणित विषय में 90% से अधिक अंकों के साथ अपनी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। यह देखा गया है कि अधिकांश छात्र एनसीईआरटी के गणित समाधान सीखकर ही गणित में उच्च अंक प्राप्त करते हैं।

कक्षा 12 के लिए गणित का पाठ्यक्रम

यहाँ प्रदान किए गए कक्षा 12 के गणित समाधान में पाठ्यक्रम के विषयों के साथ-साथ उनके उप-विषयों के सभी अध्याय शामिल हैं। इन सभी अभ्यास वार समाधानों के साथ, छात्र अवधारणाओं की गहरी समझ प्राप्त करने और समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित करने में सक्षम हो सकते हैं। एनसीईआरटी कक्षा 12 के गणित के अध्यायों में कुल 13 अध्याय – संबंध एवं फलन, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन, आव्यूह, सारणिक, सांतत्य तथा अवकलनीयता, अवकलज के अनुप्रयोग, समाकलन, समाकलनों के अनुप्रयोग, अवकल समीकरण, सदिश बीजगणित, त्रि-विमीय ज्यामिति, रैखिक प्रोग्रामन और प्रायिकता हैं।

कक्षा 12 गणित के प्रश्नों के हल करने का तरीका

न केवल 12वीं कक्षा में, बल्कि सभी कक्षाओं में, गणित के प्रश्नों को, बिना किसी की मदद लिए, पहले स्वयं हल करके देखें। प्रश्न का हल न आने पर भी तरीका बदल कर बार-बार प्रयास करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे लगभग सभी प्रश्न हल होने लगते हैं और पूरा अध्याय आसान लगने लगता है। प्रत्येक अभ्यास की पुनरावृति समय-समय पर करते रहना चाहिए। प्रत्येक अध्याय की विविध प्रश्नावली के प्रश्न बोर्ड परिक्षाओं के साथ-साथ स्कूल में होने वाली परिक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

कक्षा 12 गणित का अध्ययन सरलता से किस प्रकार किया जा सकता है?

कक्षा 12 गणित में प्रत्येक अध्याय में कुछ प्रश्नावली अभ्यास के लिए दी गई हैं, जो उस पाठ की अलग अलग विषयों पर आधारित हैं। पाठ के अंत में विविध प्रश्नावली है जिसके प्रश्न सभी प्रश्नावली के प्रश्नों के सार पर आधारित हैं। सभी प्रश्नावली अच्छी तरह से करने के बाद, विद्यार्थी विविध प्रश्नावली के प्रश्नों को (बिना किसी की मदद लिए) स्वयं हल करें। यदि कोई प्रश्न न आए तो पहले यह पता करे कि इस प्रश्न का आधार कौन सी प्रश्नावली है। ऐसा करने से संभवता वह प्रश्न आ की संभावना बढ़ जाती है। विविध प्रश्नावली के प्रत्येक प्रश्न को स्वयं करने से अध्याय के प्रत्येक प्रश्न को हल करने का आत्मविश्वास आ जाता है, जिससे हम परीक्षा में पूंछे गए प्रश्नों का हल आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक का कौन सा अध्याय सबसे कठिन है?

12वीं गणित एनसीईआरटी की किताब में कुल 13 अध्याय हैं। जिनमें से अध्याय 6 और 7 सबसे बड़े हैं और साथ ही साथ सबसे कठिन भी माने जाते हैं। अध्याय 6 में कुल पाँच प्रश्नावली हैं और प्रत्येक प्रश्नावली एक अलग टॉपिक पर आधारित है। प्रश्नावली 6.3 और 6.5 को हल करने में विद्यार्थिओं को अक्सर दिक्कत आती है। जबकि अध्याय 7 में विविध प्रश्नावली को मिलकर कुल 12 प्रश्नावली हैं। अध्याय 7 समाकलन वैसे तो कठिन नहीं है परन्तु इसे याद रखने के लिए बार बार इसका अभ्यास करते रहना पड़ता है, जिसके कारण इस अध्याय में आत्मविश्वास प्राप्त करने में काफी समय लग जाता है।

क्या सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी पुस्तक पर्याप्त है?

यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 12 में गणित की तैयारी केवल एनसीईआरटी पुस्तक के माध्यम से करता है तो भी वह 90% से अधिक अंक आसानी से ला सकता है। कक्षा 12 गणित की एनसीईआरटी पुस्तक में दिए गए उदाहरण, प्रश्नावली के प्रश्न तथा विविध प्रश्नावली के प्रश्नों को हल करके कोई भी विद्यार्थी परिक्षाओं में उत्तम अंक आसानी से अर्जित कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पूंछे गए प्रश्नों के तरीके को समझने के लिए पिछले वर्षों के बोर्ड प्रश्न पत्रों का भी अध्ययन करना चाहिए।

कक्षा 12 गणित में 100% अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं?

यदि विद्यार्थी चाहे तो केवल कक्षा 12 गणित की एनसीईआरटी पुस्तक को पढ़कर आसानी से 80 प्रतिशत से अधिक अंक ला सकता है। यदि 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त करना है तो एनसीईआरटी एक्सेम्प्लर पुस्तक का भी अभ्यास करना चाहिए। एनसीईआरटी एक्सेम्प्लर में से प्रत्येक वर्ष सीबीएसई परीक्षा में प्रश्न पूंछे जाते हैं। परन्तु 100% अंक लाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थिओं को एनसीईआरटी, एक्सेम्प्लर के साथ साथ पिछले पाँच वर्षों के दौरान बोर्ड में पूंछे गए प्रश्नों का भी अभ्यास करना होगा।