हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द

हिंदी व्याकरण अध्याय 13 पर्यायवाची शब्द में विद्यार्थी शब्दों के समानार्थक शब्द और उनके अर्थों के बारे में पढ़ते हैं। पर्यायवाची शब्द वे होते हैं जो एक ही अर्थ या भाव को व्यक्त करते हैं परंतु रूप में भिन्न होते हैं, जैसे ‘जल’ के लिए ‘पानी’।

हिंदी व्याकरण – पर्यायवाची शब्द

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है। दूसरे शब्दों में इन्हें समानार्थक शब्द भी कहते हैं
उदाहरण:
जल: पानी, अम्बु, तोय, नीर, वारि, सलिल आदि।
‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अश्व – घोड़ा, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अमृत – सुधा, मधु, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग।
अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
अधर्म – पाप, अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
अतिथि – आगंतुक, मेहमान, पाहुन, अभ्यागत।
अचल – अडिग, अटल, स्थिर, दृढ, अविचल।
अंबा – जननी, माता, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
अंतर्धान – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
अंतर्गत – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
अंतरिक्ष – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।

‘आ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
आश्रम – कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा।
आश्चर्य – अचम्भा, अचरज, ताज्जुब, विस्मय, हैरत, हैरानी।
आयु – उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल, वयस्, ज़िन्दगी।
आम – रसाल, आम्र, सौरभ, अमृतफल, मधुदूत।
आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, मण्डन, ज़ेवर, टूम।
आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास, मज़ा, लुत्फ़।
आदरणीय – सम्माननीय, सम्मान्य, मान्य, समादरणीय।
आत्मा – चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव।
आज्ञा – आदेश, हुक़्म, निर्देश, फ़रमान, इजाज़त, अनुमति, अनुज्ञा।
आग – अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि।
आकाश – नभ, अम्बर, गगन, व्योम, अनन्त, तारापथ, अन्तरिक्ष, आसमान, फलक, पुष्कर, शून्य।
आंसू – नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
आँख – लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृष्टि, अक्षि, नज़र, अक्ष, चश्म।

‘इ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
इष्ट – वांछनीय, इंच्छित, अभीष्ट, मनोवांछित, इच्छायोग्य, श्रेय, मनोनुकूल, आराध्य, पूज्य, पूजित।
इशारा – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
इलजाम – आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
इरादा – निश्चय, संकल्प, विचार, अभिप्राय, प्रयोजन, आशय, उद्देश्य, हेतु, मंशा, नियत।
इमली – अम्लिका, चिंचा।
इन्द्राणि – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
इन्द्र – सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, शचीपति
इनाम – पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
इनकार – अस्वीकृति, निषेध, नकार, खंडन, निवर्तन, अनंगीकार, अस्वीकार।
इतिहास – इतिवृत, प्रचीनकथा, पुरावृत्त, पूर्ववृत्तांत, पुराण, पूर्वकथा, अतीत कथा, पूर्ववृत।
इज्जत – मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
इजाजत – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
इच्छुक – अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।
इच्छा – अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
इकट्ठा – समवेत, संयुक्त, समन्वित, एकत्र, संचित, संकलित, संग्रहीत।
इंसाफ – न्याय, फैसला, अद्ल।
इंसान – मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
इंदु – चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब

‘ई’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

शब्द – पर्यायवाची शब्द
ईहा – मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।
ईसा – यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
ईश्वर – परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर।
ईर्ष्या – विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
ईमानदार – सच्चा, नेकनीयत, शुद्धमति, निश्छल, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण।
ईख – गन्ना, रसाल, ऊख, इक्षु, पैड़ी।

‘उ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
उषा – सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
उलझन – दुविधा, अनिश्चय, असमंजस, फँसाव, भँवरजाल, जंजाल, चक्कर।
उम्मीदवार – प्रत्याशी, आकांक्षी, आशा करने वाला, प्रार्थी, अभ्यर्थी, अभिलाषी।
उमा – गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा।
उपेक्षा – उदासीनता, विरक्ति, अनादर, तिरस्कार, अवहेलना, अवज्ञा, अवमानना, निरादर, अपमान।
उपहार – भेंट, तोहफा, सौगात, पुरस्कार, नजराना, नजर।
उपस्थित – विद्यमान, प्रस्तुत, मौजूद, हाजिर, वर्तमान समुपस्थित।
उपवास – लंघन, निराहार, व्रत, फाका।
उपवन – बाग, बगीचा, उद्यान, वाटिका, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलशन।
उपयोग – प्रयोग, व्यवहार, प्रयोजन, उपभोग, काम में लाना, काम लेना, बरतना, इस्तेमाल।
उपयुक्त – अनुकूल, माकूल, मुनासिब, युक्तिसंगत, योग्य।
उपमा – समानता, तुलना, साम्य, सादृश्य।
उपदेश – शिक्षा, सीख, नसीहत, दीक्षा, गुरुमंत्र।
उपजाऊ – उर्वर, उर्वरा, जरखेज, फ़लप्रद।
उपज – शस्य, कृषिफल, पैदावार, फसल, शस्य, नवोन्मेष।
उपचार – चिकित्सा, इलाज, उपाय।
उपकार – भलाई, नेकी, उद्धार, परोपकार, कल्याण।
उन्नति – प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ती, अभिवृद्धि, प्रसार, वृद्धि, बढ़ोत्तरी, समृद्धि।
उद्यम – उद्योग, यत्न, प्रयत्न, प्रयास, कोशिश, मेहनत, श्रम, परिश्रम, पुरुषार्थ, व्यवसाय।
उद्धार – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, मोक्षण, रिहाई।
उद्देश्य – लक्ष्य, प्रयोजन, ध्येय, साधन, इष्ट, हेतु, अभीष्ट, तात्पर्य, मतलब, अभिप्राय, मकसद।
उद्घाटन – अनावृत्ति, समारंभ, श्रीगणेश, अभिमुखीकरण।
उद्गम – मूल, उद्भव, निकास, आरंभ, उत्पत्ति, स्रोत, जन्म।

उदारता – सहृदयता, दयालुता, दानशीलता, दरियादिली, फराखदिली, विशालहृदयता।
उत्साह – उमंग, जोश, हौसला, उबाल, उद्यम, अध्यवसाय, उछाह।
उत्सव – समारोह, जश्न, त्योहार, पर्व, मंगलकार्य, जलसा, आनंद।
उत्पात – उपद्रव, बखेड़ा, हुल्लड़, दंगा- फ़साद, हंगामा, टंटा, ऊधम, अशुभ, अमंगल, विघ्न।
उत्पत्ति – उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, आविर्भाव, व्युत्पति, प्रादुर्भाव, शुरू, आरंभ, शुरुआत, प्रारंभ, उदय।
उत्थान – उत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन, उन्नयन।
उत्तेजित – उत्साहित, प्रोत्साहित, प्रेरित, जोश में, उद्दीपित।
उत्तम – श्रेष्ठ, उत्कृष्ट, प्रकृष्ट, विशिष्ट, ललित, रुचिर, चारू, कांत, पवित्र, शोभायुक्त, शोभित, मनोरम, मंजु।
उत्कृष्ट – उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
उत्कर्ष – समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
उत्कंठा – लालसा, चाव, उत्सुकता, औत्सुक्य, चाह, आकुलेच्छा, प्रबलेच्छा।
उजाड़ – वीरान, सुनसान, वियाबान, गिरा पड़ा, टूटा-फूटा, ध्वस्त।
उचित – ठीक, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य, समुचित।
उग्र – प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।

‘ऊ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ऊसर – अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।
ऊष्मा – तपन, गर्मी, ताप, जलन।
ऊधम – उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
ऊखल – ओखली, उलूखल, कूँडी।
ऊँट – करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊँचा – तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, शीर्षस्थ, बढ़िया, गगनस्पर्शी।
ऊँघ – तंद्रा, अर्द्ध-निद्रा, झपकी, ऊँघाई।

‘ऋ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

शब्दपर्यायवाची शब्द
ऋष्यकेतुकामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।
ऋषिसाधु, महात्मा, मुनि, मनीषी, योगी, मन्त्र द्रष्टा, सूक्तद्रष्टा, तपस्वी।
ऋषभवृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
ऋतुराजबहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु।
ऋतुरुत, मौसम, मासिक धर्म, रज:स्राव।
ऋणीकर्जदार, देनदार।
ऋणकर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
चंद्रमाऋक्षेश, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ।
ऋक्षभालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।

‘ए’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
एहसान – कृपा, अनुग्रह, उपकार।
एतबार – विश्वास, यकीन, भरोसा।
एकाग्रता – दत्तचित्तता, लगन शीलता, तन्मयता, तल्लीनता।
एकांत – निर्जन, सूना, शांत, शून्य, सुनसान, अकेला, एकाकी, तनहा, वीरान, विथावान।
एकरूप – समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।
एकदंत – गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
एकता – मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठित, समानता, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व।
एकतंत्र – राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।

‘ऐ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ऐहिक – सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
ऐश्वर्य – धन-सम्पत्ति, विभूति, वैभव, समृद्धि, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि।
ऐश – सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग-विलास, व्याभिचार।
ऐच्छिक – स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
ऐक्य – एकत्व, एका, एकता, मेल।
ऐंद्रिक – ऐंद्रिय, इन्द्रियगत, इंद्रिय विषयक, इंद्रियजनित, इंद्रियजन्य।

‘ओ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

शब्द – पर्यायवाची शब्द
ओस – नीहार, तुषार, तुहिन, निशाजल, शबनम।
ओर – दिशा, तरफ, पक्ष, किनारा, छोर, सिरा, अन्त।
ओढ़ना – पहनना, धारण करना, लपेटना, ढकना।
ओट – आड़, परदा, छिपाव, दुराव।
ओजस्वी – कांतिवान, बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी, ताकतवर, सशक्त, सबल, वीर्यवान, ।
ओज – तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
ओखली – उलूखल, ऊखल, कूंडी।
ओंठ – ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ।
‘औ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
औषधालय – चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल, हस्पताल, चिकित्सा भवन, शफाखाना।
औलाद – संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे।
औरत – नारी, स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, वनिता, घरवाली।
औजार – उपकरण, यंत्र, हथियार।
औचित्य – उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
औचक – यकायक, अचानक, सहसा।

‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
कौआ – काक, कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
कोयल – कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
कोकिल – कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा।
केवट – मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक।
कृष्ण – घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, रणछोड़, गिरधारी।
कृपा – प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
कुसुम – पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप।
कुबेर – कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
कुत्ता – श्वान, श्रवान, कुक्कुर, शुनक, सरमेव, रात्रिजागर।
कुंभ – घड़ा, गागर, घट, कलश।
कीर्ति – यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, शोहरत, प्रसिद्धि।
किसान – कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
किश्ती – कश्ती, नाव, नौका, नैया।
किरीट – ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
किरण – गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
किनारा – तीर, कूल, कगार, तट।
किनारा – तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
किताब – पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
कार्तिकेय – कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
कामदेव – मदन, मनोज, अनंग, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
कान – कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
कमला – लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
कमल – पंकज, नलिन, उत्पल, अम्बुज, पुष्कर, वनज, कंज, राजीव, पद्म, नीरज, सरोज, जलज, शतदल, पुण्डरीक।
कबूतर – कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
कपड़ा – मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
कण्ठ – ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
कंचन – स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।

‘ख’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
खौफ – डर, भय, दहशत, भीति।
खोज – तलाश, अनुसंधान, अविष्कार, जाँच-पड़ताल, अन्वेषण, शोध, अन्वीक्षण, छानबीन, तफतीश, तहकीकात।
खेती – कृषि, कृषिकर्म, किसानी, काश्तकारी, काश्त, कृषिकार्य, खेतीबाड़ी।
खून – रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।
खुशबूदार – सुवासित, सुगंधित, सुरभित, सुगंधपूर्ण।
खुश – सानंद, हर्षोत्फुल्ल, हर्षजनक, हर्षित, आनंदित, आनंद।
खास – विशेष, मुख्य, प्रधान, निजी, आत्मीय, प्रिया, शुद्ध-विशुद्ध, खालिस।
खाली – रिक्त, रीता, खोखला, असार, छूछा, सूना, निस्सार, रहित, विहीन, केवल, कोरा, सादा, सिर्फ।
खाल – चाम, चमड़ा, त्वचा, चर्म, चमड़ी, खल्ल, चमरू, चर्मिका।
खामोश – चुप, मौन, शांत, मूक, अनुच्चरित, ध्वनिरहित, नीरव, निशब्द, निरुत्तर, स्वरहीन, निस्तब्ध।
खल – दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा।
खरगोश – शशक, शशा, खरहा।
खर – गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन।
खबर – समाचार, हालचाल, वृतांत, संदेश, सूचना, जानकारी, संदेशा।
खत – पत्र, चिट्ठी, पाती, रेखा, लकीर।
खट्टा – अम्ल, तुर्श, चुक्क।
खजाना – कोष, निधान, निधि, कोषाकार, संग्रह, भंडार, गोदाम, अजायबघर।
खग – पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
खंभा – स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
खंड – अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।

‘ग’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ग्वालिन – अहिरिन, गोपी, गोपवधू।
ग्राह – मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज।
ग्रामीण – ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती।
गौरव – स्वाभिमान, गर्व, बड़प्पन, महत्त्व, गुरुता, गुरुत्व, सम्मान, उत्कर्ष, उन्नति, कीर्ति।
गौण – अप्रसांगिक, अप्रधान, अप्रमुख, सहायक।
गोप – गोरक्षक, अहीर, ग्वाला, गोपालक।
गोधूलि – साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल।
गेहूँ – कनक, गोधूम, गंदुम।
गृह – घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर।
गूढ़ – गुप्त, अप्रकट, अज्ञात, अदृष्ट, अस्पष्ट, गोपनीय, अप्रकाशित, दुरुह, दुर्बोध, रहस्यमय, गूढ़ार्थ, रहस्यपूर्ण।
गुलाम – दास, सेवक, नौकर, अनुचर, परतंत्र, पराधीन, परवश।
गुरु – शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
गुप्त – छिपा हुआ, अप्रत्यक्ष, परोक्ष, अप्रकट, गोपित, गूढ़, प्रच्छन्न, अंतर्निहित, गूढ़, कठिन, जटिल।
गुण – विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत।
गिरिराज – हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र।
गिरि – पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
गायत्री – वेदमाता, सावित्री, ब्राह्मीसरस्वती।
गाय – गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
गाथा – कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
गाड़ी – शकट, सवारी, वाहक, यान, वाहन, बैलगाड़ी।
गाँव – ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
गरुड़ – खगेश, पत्रगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख।
गरीब – निर्धन, दरिद्र, दीन, दीनहीन, कंगाल, मुफ़लिस, अभावग्रस्त।
गन्ना – ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।
गदर – हलचल, खलबली, उपद्रव, बलवा, विद्रोह, बगावत, क्रांति।
गति – चाल, वेग, रफ़्तार, गमन, हरकत, स्पंदन, दशा, अवस्था, हाल, हालत, स्थिति, माया, लीला।
गणेश – विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विघ्रनाशक, मोदकप्रिय, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त।
गण – झुंड, समूह, समुदाय, जत्था, कबीला, श्रेणी, जाति, कोटि, वर्ग, सेवक, दूत, अनुचर, अनुयायी।
गज – हाथी, गय, गयंद, गजेंद्र, मतंग, मराल, फील।
गगन – आसमान, आकाश, नभ, व्योम, अंतरिक्ष।
गंधर्व – देवजन, सुरगायक, विद्याधर, दिव्यगायक, किन्नर।
गंगा – देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।

‘घ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
घोर – विकराल, भीषण, भयंकर, भयानक, डरावना, उग्र, दारुण, तीव्र, अतिशय, अधिक, अत्यधिक, प्रचुर, बहुत।
घोड़ा – तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व।
घेरा – मंडल, वलय, वृत्त, चक्र, परिधि, क्षेत्र, दायरा, सीमा, मर्यादा।
घृत – घी, अमृत, तूप, पित्तघ्न, तनूनप, आहुति, हव्य, नवनीत।
घृणा – नफ़रत, घिन, जुगुप्सा, अरुचि, कुत्सा, विराग, अप्रीति, चिढ़ विरक्ति, विमुखता, ऊब।
घूस – रिश्वत, उत्कोच, चाँदी का जूता, बड़ा चूहा।
घुमक्कड़ – भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
घुड़सवार – अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़।
घिनौना – घृण्य, घृणोत्पादक, घृणास्पद, तिरस्करणीय, घृणाजनक, भद्दा, भोंडा, नफ़रत, अरुचि, चिढ, अप्रिय।
घर – आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, शाला, सदन।
घमंड – दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार।
घबराहट – आकुलता, व्याकुलता, विमूढ़ता, अधीरता, क्षोभ, हड़बड़ी, आतुरता, खलबली, हैरानी, बेचैनी, विक्षिप्ति।
घना – घन, सघन, घनीभूत, घनघोर, गझिन, घनिष्ठ, गहरा, अविरल।
घन – मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
घटिया – हेय, हीन, हलका, निकृष्ट, कुत्सित, गर्हित, अपकृष्ट, ओछा, तुच्छ, अधम नीच, खोटा।
घटक – कलश, घड़ा, कुम्भ, संघटक, कारक, तत्व, अवयव, अंग, उपादान।
घट – घड़ा, कलश, कुम्भ, निप।

‘च’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
चेहरा – शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
चेला – शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
चूहा – मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
चिराग – दीया, दीपक, दीप, शमा।
चिट्ठी – पत्र, पाती, खत।
चावल – बिरंज, खुद्दी, तंदुल, लाजा, धान्य, धान।
चारु – कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
चाँदी – रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास।
चाँदनी – चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।
चर्मकार – मोची, चमार, पादुकाकार।
चरण – पद, पग, पाँव, पैर, पाद।
चन्द्र – चंद्रमा, चाँद, सुधांशु, सुधाधर, निशाकर, रजनीपति, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, विधु, शशि, तारापति।
चतुरानन – विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
चतुर – विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।
चक्षु – दृग, अक्षि, नैन, आँख, लोचन, नेत्र, नयन।
चंद्रशेखर – महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
चंदन – गंधराज, गंधसार, मलयज।
चंडी – दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
चौकीदार – प्रहरी, पहरेदार, रखवाला।
चौकन्ना – सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।
चिन्ह – लक्षण, निशान, छाप, पहचान, संकेत, प्रतीक, सूचक, द्योतक।
चिन्ता – ध्यान, फिक्र, सोच, ऊहापोह, परवाह, विचार, उद्विग्नता, अधीरता, रंज, दुःख, शोक व्यथा।
चिकित्सालय – अस्पताल, दवाखाना, शफाखाना, औषधालय।
चाह – प्रेम, प्रीति, अनुराग, इच्छा, कामना, अभिलाषा, ललक, मनोरथ, आवश्यकता, जरूरत, मांग।
चाल – गति, वेग, रफ़्तार, आचरण, चाल-ढाल, बनावट, रीति, रस्म, प्रथा, ढंग, प्रकार, चालाकी, चतुराई।
चापलूस – चाटुकार, खुशामदी, प्रियवदी, मिठबोला, पराश्रमी, मक्खनबाज, चमचा, परजीवी, अत्यनुरोधी।
चर्चा – वर्णन, विवेचन, जिक्र, बयान, वार्तालाप, बातचीत, अफवाह।
चरित्रहीन – चरित्रभ्रष्ट, दुश्चरित्र, अनैतिक, दुराचारी, कामुक, व्यभिचारी, व्यसनी, बदचलन, अधम, अवारा।
चरित्र – चाल-चलन, चलन स्वभाव, व्यवहार, आचरण, करनी, शील, सदाचार, आचार।
चक्र – पहिया, चक्की, फेरा, चक्कर, भँवर, घूर्णन, आवर्त, घुमाव, फेर, घूम, बल, पदक, मेडल।
चकोर – जिवाजिव, ज्योत्स्नाप्रिय, मनाल, जीवंजीव, जलचंचु, चंद्रिकायायी, सुलोचन।

‘छ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्दपर्यायवाची शब्द
छोरसीमा, पराकोटि, अत्यंत, अंत, नोक, कोर, किनारा, सिरा।
छुट्टीअवकाश, फुर्सत, रुखसत, विश्राम, विराम, कार्यनिवृत।
छिद्रछेद, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढ़ा, कोटर।
छायाछाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया।
छापठप्पा, साँचा, मुहर, चिन्ह, निशान, असर, प्रभाव।
छानबीनजाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
छातीसीना, वक्ष, वक्षस्थल, उर, उरोज, कुच, पयोधर, वक्षस्थल।
छाछमही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
छविशोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।
छलदगा, दगाबाजी, ठगी, फरेब, कपट, धोखा, धूर्त्तता, धोखेबाजी, चकमा, कुटयोजना।
छतरीछत्र, छाता, छत्ता।
छटाशोभा, सौंदर्य, छवि, सुंदरता, प्रकाश, झलक, आभा, चमक, खूबसूरती।
छूटमुक्ति, छुटकारा, निस्तार, सुविधा, सहूलियत, ढील, कटौती।

‘ज’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ज्योति – आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि।
जेवर – गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
जीभ – रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान।
जानकी – सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
जाई – बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की।
जाँघ – उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
जहाज – पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत।
जवानी – युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
जवान – तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा।
जलाशय – तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर।
जल – मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
जमीन – धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
जमाई – दामाद, जामाता, जँवाई।
जननी – माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा।
जनक – बाप, तात, पिता, बप्पा, बापू, वालिद।
जत्था – गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह।
जगत – संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन।
जंगल – विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
जंग – लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
जासूस – गुप्तचर, भेदिया, खुफिया।
ज्योत्स्ना – चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई।
जंगम – अस्थायी, अस्थिर, चलनशील, गमनशील, चल, चलायमान, अस्थावर।
जगह – स्थान, स्थल, ठाँव, ठौर, अवस्थान, ठिकाना, मुकाम, पड़ाव, अवसर, मौका, स्थिति।
जटिल – पेचीला, पेंचदार, उलझा हुआ, कठिन, विकट, मुश्किल, विषम।
जड़ – निर्जीव, प्राणरहित, चेतनाशून्य, बेसुध, अचर, आधार, बुनियाद।
जन – लोक, लोग, प्रजा, सामान्य व्यक्ति, आदमी, सर्वसाधारण।
जनसेवक – अधिसेवक, पदाधिकार, लोकसेवक, लोकाचारी।
जन्म – उत्पत्ति, उद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ, शुरुआत, श्रीगणेश।
जल्दी – शीघ्रता, स्फूर्ति, फुर्ती, अभी, तुरंत, फौरन, शीघ्र।
जागरूक – प्रबुद्ध, सावधान, सचेत, खबरदार, चेतन, होशियार, चौकन्ना।
जिगर – कलेजा, यकृत, दिल, मन, साहस, हिम्मत, उत्साह।
जिज्ञासा – उत्कंठा, उत्सुकता, कौतूहल, कुतूहल, प्रबल, इच्छा।
जिद्दी – हठी, दुराग्रही, दृढ़प्रतिज्ञ, अदम्य, हठीला, धृष्ट, दुःसाहसी, ढीठ, गुस्ताख़।
जीत – जय, विजय, फतह।
जीव – प्राण, जान, आत्मा, प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही।
जूता – पदत्राण, उपानह, पादुका, पनही, चर्मपादुका।
जोकर – वैहासिक, विदूषक, ठिठोलिया, भाँड, मसखरा, हँसोड़।
जोर – बल, शक्ति, ताकत, ऊर्जा, वश, अधिकार, परिश्रम, मेहनत।
जोश – उन्माद, उत्साह, उमंग, उफान, झोंक, सरगर्मी।
ज्येष्ठ – जेठा, बड़ा, अग्रज।
ज्योतिषी – दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ।
ज्वाला – लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति, शिखा, गर्मी, ताप, जलन।

‘झ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
झोंपड़ी – पर्णकुटी, पर्णशाला, कुटी, कुटिया, कुटीर, झुग्गी।
झूठ – असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।
झींगुर – घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका।
झिझक – दुविधा, अनिर्णय, असमंजस, संकोच, हिचकिचाहट, आगा-पीछा।
झरोखा – वातायन, गवाक्ष, खिड़की, दरीचा, रोशनदान।
झरना – प्रपात, उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण।
झण्डा – ध्वजा, पताका, केतु।
झगड़ा – कलह, तकरार, कहासुनी, वैमत्य, मतभेद, खटपटा, टंटा, लड़ाई, विवाद, विरोध, संघर्ष।
‘ट’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
टोहना – टोह लेना, पता लगाना, खोजना, ढूँढ़ना, अनुसंधान करना।
टोला – मुहल्ला, टोली, पुर, कूचा, उपनगरी, कालोनी।
टोकरी – झाँपी, झपोली, डलिया, चँगेरी, खाँची।
टेर – बुलावा- गुहार, पुकार, आह्वान।
टेढ़ा – कुटिल, टेढ़ा-मेढ़ा, घुमावदार, अटपटा, पेंचीदा, जटिल, कठिन, मुश्किल।
टीस – शूल, पीड़ा, वेदना, कसक, चुटकी, ऐंठन, चुभन, कष्ट, दर्द, तकलीफ।
टीकाकार – भाष्यकार, व्याख्याता, कुंजीकार, वृत्तिकार, वृत्तकार, व्याख्याकार, समालोचक।
टीका – तिलक, चिह्न, दाग, निशान, प्रभावशाली व्यक्ति, युवराज, व्याख्या, टिप्पणी, धब्बा।
टिकट – प्रवेशपत्र, प्रमाणपत्र, अधिकार पत्र।
टालना – अनसुनी करना, बहाना बनाना, बात बनाना, टालमटोल करना।
टाँग अड़ाना – हस्तक्षेप करना, बेजा पैर फैलाना, रोड़ा अटकाना, विघ्न डालना, प्रतिरोध उत्पन्न करना।
टाँकना – लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना।
टहलना – सैर-सपाटा, घूमना, भ्रमण करना, चलना, फिरना।
टहनी – डाल, डाली, वृंत, उपशाखा, प्रशाखा।
टक्कर – ठोकर, मुठभेड़, भिडंत, समाघात, धक्का, संघर्ष, बराबरी, सामना, घाटा, हानि।

‘ठ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ठौर – स्थान, जगह, ठिकाना, अवसर, मौका।
ठोकर – धक्का, टक्कर, आघात, चोट, ठेस।
ठेस – चोट, आघात, धक्का।
ठेलना – खिसकाना, बढ़ाना, ढकेलना, धकियाना, सरकाना।
ठुड्डी – ठुड्डी, हनु, चिबुक, ठोड़ी।
ठिठोली – मजाक, परिहास, ठट्ठा, ठिठोली, दिल्लगी।
ठाकुरद्वारा – मंदिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान।
ठाँव – स्थान, जगह, ठिकाना।
ठटरी – कंकाल, पंजर, अस्थिपंजर, ठठरी।
ठग – छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज।
ठंडा – शीतल, सर्द, शांत, गम्भीर, सुस्त, मंद, धीमा, उदासीन, भावहीन।
‘ड’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
डोली – पालकी, डोला, शिविका, सवारी, मियाना।
डोरी – धागा, डोर, तागा, सूत्र, सूत, ताँत, सूता, रस्सी।
डेरा – ठिकाना, ठहराव, मुकाम, खेमा, घर, निवास, वास, वासस्थान।
डाह – द्वेष, ईर्ष्या, जलन, कुढ़न।
डाह – जलन, दाह, कुढ़न, ईर्ष्या।
डाल – डाली, टहनी, वृंत, शाखा।
डायरी – रोजनामचा, दैनिकी, दैनंदिनी।
डाकू – दस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन।
डाँवाडोल – अस्थिर, गतिशील, परिवर्तनशील, विचलित, डगमगाता हुआ।
डरावना – भयावह, भयंकर, भयानक, भयप्रद, विकराल, आतंकपूर्ण, विकट, खौफनाक, खतरनाक।
डराना – आतंकित करना, भयभीत करना, हतोत्साहित करना, भयातुर करना, थर्रा देना।
डरपोक – भीरु, भयभीत, त्रस्त, कायर, कापुरुष, आतंकित करना।
डरना – भयभीत होना, त्रास पाना, आतंकित होना, भय खाना, त्रस्त होना।
डर – खौफ, आतंक, धाक, रौब, त्रास, खौफ, भय, दहशत, भीति।
डब्बा – डिब्बा, ढक्कनदार, बर्तन, केस, कम्पार्टमेन्ट।
डफली – डफ, चंग, खंजरी।
डगर – राह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ।
डंडा – सोंटा, छड़ी, लाठी।

‘ढ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ढोल – ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव।
ढोर – चौपाया, मवेशी।
ढोंगी – पाखंडी, धूर्त, छली, रंगा, सियार, बगुलाभगत।
ढोंग – पाखंड, प्रपंच, कपट, छल, छिपाव, ढोंगबाजी।
ढूँढ – खोज, तलाश।
ढीला – ढाला- शिथिलता, आलसी, सुस्ती, अतत्परता।
ढीठ – धृष्ट, उद्दंड, निर्लल्ज, हठी, जिद्दी, मुँहजोर, दुस्साहसी।
ढिलाई – ढीलापन, सुस्ती, आलस्य।
ढिबरी – दीया, चिराग, डिबिया, लैंप।
ढिठाई – असभ्यता, निर्लज्जता, हठ, जिद्द, जिद्दीपन।
ढिंढोरा – मुनादी, ढँढोरा, डुगडुगी, डौंड़ी।
ढाढ़स – आश्वासन, धीरज, तसल्ली, दिलासा।
ढाँचा – पंजर, ठठरी।
ढहाना – उद्ध्वस्त करना, खंडकरण करना, तोड़-फोड़ देना, गिराना, गिरवाना।
ढब – ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा।
ढँग – रीति, रचना, बनावट, ढाँचा, युक्ति, उपाय, आचरण, चाल-ढाल, अवस्था, दशा, तरीका।
‘त’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
तोता – सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय।
तेज – चमक, प्रकाश, जोर, बल, प्रताप, प्रभाव।
तूफान – आंधी, झंझा, चक्रवात, तीव्रगति।
तुला – तराजू, काँटा, धर्मकाँटा।
तुरंग – घोड़ा, अश्व, हय, घोटक, तुरग।
तुच्छ – खोखला, सारहीन, निःसार, अल्प, थोड़ा, नीच, घटिया।
तुंग – ऊँचा, उन्नत, उग्र, तीव्र, प्रधान, मुख्य।
तीव्र – तेज, तीक्ष्ण, प्रखर, कटु, कडुवा, तीता।
तिमिर – तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा।
तालाब – सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग।
तारा – नक्षत्र, सितारा, तारक, किस्मत, भाग्य, ग्रह।
तानाशाह – अधिनायक, एकाधिकारी, निरंकुश, शासक।
तान – खींच, फैलाव, विस्तार, लय, स्वर, सुर।
तलवार – असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास।
तरुवर – वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप।
तरुण – युवक, युवा, जवान, नौजवान।
तरनी – नौका, नाव, किश्ती, नैया।
तरकस – तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी।
तरंग – लहर, ऊर्मि, उल्लोल, हिलोर, कंपन, मौज, लहर।
तम – अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा, रजनी, रात, निशा, रात्रि।
तपस्वी – तापस, मुनि, संन्यासी, व्रती, योगी, साधू, बैरागी।
तड़ित – विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज।
तड़ाग – जलाशय, सरोवर, तालाब, पोखर।
तटिनी – नदी, सरिता, दरिया, सलिला, तरंगिणी।
तट – कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल।
तेजस्वी – कांतिमान, तेजयुक्त, तेजवान, प्रकाशमय, तेजोमय, ज्योतिर्मय, आलोकमय, प्रभावशाली।
त्रुटि – कमी, न्यूनता, अभाव, अशुद्धि, भूल, चूक, अपराध।

‘थ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्दपर्यायवाची शब्द
थोड़ाअल्प, न्यून, जरा, कम।
थातीजमापूँजी, धरोहर, अमानत।
थकानथकावट, श्रांति, थकन, परिश्रांति, क्लांति।
थलस्थान, स्थल, भूमि, धरती, जमीन, जगह।
थोथासारहीन, खोखला, पोला, व्यर्थ, तुच्छ, दुष्ट, निकम्मा, खाली।

‘द’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
द्वेष – शत्रुता, वैर, दुश्मनी, विद्वेष, विरोध।
द्वंद्व – दुविधा, कशमकश, उधेड़बुन।
द्रौपदी – पांचाली, कृष्णा, याज्ञसेनी, सैरंध्री, द्रुपदसुता।
द्राक्ष – अंगूर, दाख, रसा, रसाला।
द्रव्य – धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति।
दैत्य – असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
देह – काया, तन, शरीर, वपु, गात।
देशाटन – यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण।
देवता – सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, अदितिनंदन, अमर्त्य, दैवत, अजर।
दृढ़ – पुष्ट, मजबूत, कड़ा, शक्तिशाली, स्थायी, अटल, निडर, निर्भय, दृष्टि, विचार, सिद्ध।
दूध – दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य।
दुष्कर – कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल।
दुश्मन – रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
दुर्भिक्ष – अकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा।
दुर्जन – दुष्ट, खल, शठ, असाधु, पतित, असज्जन।
दुर्गा – चंडिका, भवानी, कुमारी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा।
दुर्गम – दुर्जेय, दुर्बोध, विकट, कठिन, अगम्य, दुर्गमनीय।
दुनिया – जग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव।
दीवाली – दीपावली, दीपमाला, दीपमालिका, दीपोत्सव।
दीर्घ – बड़ा, लंबा, विशाल, बड़ा, ऊँचा, विस्तृत।
दीपक – दीप, दीया, प्रदीप।
दिल – ह्रदय, कलेजा, जी, मन, जिया, हिया, घट।
दिमाग – मस्तिष्क, जेहन, भेजा, बुद्धि, प्रज्ञा, मेधा।
दिनकर – सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश।
दासी – परिचारिका, अनुचरी, बाँदी, नौकरानी।
दास – नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर।
दारा – बीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी।
दादी – पितामही, आजी।
दादा – पितामह, बाबा, आजा।
दशरथ – अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण।
दर्पण – शीशा, आरसी, आईना, मुकुर।
दरिद्र – निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
दरवाजा – द्वार, किवाड़, कपाट, पल्ला।
दरख्त – वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम।
दया – अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना।
दधि – दही, गोरस, मट्ठा, तक्र।
दक्ष – निपुण, प्रवीण, चतुर, कुशल, होशियार।
दंगल – कुश्ती, मल्लयुद्ध, पहलवानी, बाहुयुद्ध।

‘ध’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ध्वनि – नाद, रव, स्वर, ताल, आवाज।
ध्वज – झंडा, ध्वजा, केतन, केतु।
ध्वज – चिन्ह, निशान, अंक, झंडा, पताका, ध्वजा।
ध्येय – प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
ध्यान – एकाग्रता, तन्मयता, तल्लीनता, स्मृति, समझ, विचार, बुद्धि, चिंतन, सावधानी, जागरुकता।
धेनु – गऊ, गाय, गैया, गौ, गोमाता, सुरभि।
धीवर – मछुहारा, मछुआरा, मत्स्यजीवी।
धीरज – सब्र, संतोष, तसल्ली, धैर्य, दिलासा।
धीर – धैर्यवान, धीरजवान, आत्मनिष्ठ, सहनशील, गम्भीर, शांत, धीमा, गहरा।
धान – चावल, चाउर, तंदुल, शालि, व्रीहि।
धवल – श्वेत, उजला, सफेद, निर्मल, स्वच्छ, साफ, मनोहर, सुन्दर, आकर्षक।
धरती – धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
धनुष – चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु।
धनवान – धनिक, धनी, श्रीमंत, दौलतमंद, वैभवशाली, धनेश्वर, अमीर।
धनंजय – अर्जुन, सव्यसाची, पार्थ, गुड़ाकेश, बृहन्नला।
धन – दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त।
‘न’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
न्यायालय – अदालत, कचहरी, कोर्ट।
न्यौता – निमंत्रण, आमंत्रण, बुलावा।
न्यून – अल्प, कम, थोड़ा, नीच, हलका, घटकर
न्यायाधीश – न्यायकर्त्ता, न्यायमूर्ति, जज, धर्माधिकारी।
नौका – नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग।
नेत्र – चक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख।
नेता – नायक, अग्रणी, मुखिया, मार्गदर्शक, पथदर्शक।
नृप – राजा, नरपति, नृपाल, भूपति।
नीरज – कमल, जलज, वारिज, अम्बुज।
नीर – जल, पानी, तोय, पय, अम्बु।
निष्ठा – विश्वास, श्रद्धा, यकीन, प्रवृति, लगाव।
निष्कलंक – निर्दोष, बेदाग, निर्मल।
निशाचर – राक्षस, असुर, दैत्य, दानव, अमानुष।
निर्मल – शुद्ध, पवित्र, निर्दोष, साफ, स्वच्छ, निखरा हुआ।
निर्बल – कमजोर, निःशक्त, क्षीण, दुर्बल, दुबला-पतला।
निर्धन – धनहीन, दरिद्र, दीन, रंक, कंगाल, गरीब।
निर्जीव – सारहीन, निष्प्रभाव, मुर्दा, प्राणरहित, प्राणहीन, निष्प्राण।
निराकार – आकारहीन, रूपहीन, अमूर्त, निर्गुण।
निरंतर – अटूट, अनवरत, अविरल, अविराम, आठों पहर।
निपुण – कुशल, चतुर, अनुभवी, योग्य, काबिल, अभिज्ञ, पूर्णतः।
निधि – खजाना, कोष, संपत्ति, भंडार।
निद्रा – नींद, शयन, सुप्ति, तंद्रा, सुप्तावस्था।
नित्य – शाश्वत, अमर, अनश्वर, अमर्त्य, अविनाशी, प्रतिदिन, रोज, सदा, नितप्रति, हररोज, हर रोज।
नाविक – केवट, खेवट, मल्लाह, खिवैया।
नारी – स्त्री, वनिता, महिला, मानवी।
नाई – हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर।
नवयुवक – नौजवान, तरुण, किशोर, कुमार, वर्धमान, यौवनोन्मुख।
नलिन – कमल, नीरज, जलज, नील, जल, पानी, वारि, नीम, निंब।
नरेंद्र – राजा, नरेश, भूपति, नरपति।
नरम – कोमल, मुलायम, मृदुल, लचीला, लचकदार।
नया – नूतन, नव, नवीन, नव्य।
नम्र – विनम्र, विनीत, विनयशील, शालीन, सुशील, नम्य, सुनम्य, लचीला।
नदी – तनूजा, सरिता, स्रोतस्विनी, आपगा, तटिनी, सरि, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
नटी – नर्तकी, अभिनेत्री, मंचनायिका, मंचतारिका।
नक्षत्र – ऋक्ष, तारा, उडु, तारिका, नखत, नभचर, तमचर।
नंदिनी – बेटी, पुत्री, अंगजा, तनुजा, सुता, धी, दुहिता।
नंदन – लड़का, पुत्र, बेटा, स्वर्ग, सुरवाटिका, देव, उपवन।

‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
प्यास – पिपासा, तृष्णा, तृषा, कामना, लालसा, ललक।
पौरुष – पुरुषत्व, मर्दानगी, बल, शक्ति, ताकत, साहस, हिम्मत, वीरता।
पोखर – तालाब, सरोवर, जलाशय, पोखरा, पुष्कर।
पैर – पाँव, पद, चरण, पाद, पग।
पेड़ – वृक्ष, पादप, कुट, बिरवा, भूमिरुह, द्रोण।
पेड़ – तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष।
पृथ्वी – धरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
प्रोत्साहन – बढ़ावा, प्रेरणा, हिम्मत, उकसाहट, उत्साहवर्धन।
प्रेक्षागृह – रंगशाला, नाट्यशाला, नाट्यगृह, अभिनयशाला, प्रेक्षागृह।
प्रेक्षागृह – नाट्यगृह, छविगृह, नाट्यशाला, रंगशाला, रंगभूमि, रंगस्थली।
प्रासाद – महल, राजमहल, राजनिवास, राजभवन।
प्राण – साँस, श्वास, वायु, हवा, जिन्दगी, जीवन, जान।
प्रहरी – द्वारपाल, पहरेदार, प्रतिहारी, दरबान, चौकीदार।
प्रसून – पुष्प, फूल, सुमन, संतान।
प्रसिद्धि – ख्याति, नाम, यश, गौरव, कीर्ति, प्रतिष्ठा, मशहूरी।
प्रसिद्ध – विख्यात, मशहूर, प्रतिष्ठित, यशस्वी, जाने-माने, कीर्तिवान, मान्य।
प्रवीण – निपुण, कुशल, होशियार, बुद्धिमान, चालाक, चतुर।
प्रयोजन – अर्थ, अभिप्राय, उद्देश्य, मतलब।
प्रभु – ईश्वर, भगवान, अल्लाह, खुदा, मालिक, स्वामी।
प्रभात – प्रातःकाल, उषाकाल, भोर, सवेरा, सुबह, विहान, निशांत।
प्रधान – नेता, मुखिया, सरदार, मुख्य, खास, श्रेष्ठ।
प्रतिष्ठा – मान-मर्यादा, गौरव, इज्जत, आदर, सत्कार, खातिरदारी, प्रसिद्धि।
प्रतिशोध – प्रतिहिंसा, प्रतिफ़ल, प्रतिकार, बदला, प्रतिदण्ड।
प्रतिलिपि – प्रतिलेख, कापी, अनुलिपि, नकल, अनुकृति, प्रतिरूप।
प्रतियोगिता – स्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, मुकाबला, होड़।
प्रतियोगिता – मुकाबला, स्पर्धा, प्रतिस्पर्धा, प्रतिद्विंद्विता।
प्रतिभा – बुद्धि, प्रज्ञा, ज्ञान, समझ, अक्ल, समझबूझ।
प्रतिज्ञा – प्रण, वचन, वायदा, शपथ, सौगंध, कसम।
प्रतिकूल – विपरीत, विरुद्ध, खिलाफ, उल्टा, विलोम।
प्रताप – चमक, आभा, तेजी, प्रचंडता, बहादुरी, वीरता, प्रभाव।
प्रणेता – नेता, नायक, रचनाकार, वृत्तिकार।
प्रणाम – नमस्कार, अभिवादन, पादग्रहण, नमन, अभिवंदना, चरणवंदना, सलाम, आदाब।
प्रज्ञा – बुद्धि, प्रतिभा, ज्ञान, मति, समझ, अक्ल।
प्रजातंत्र – जनतंत्र, लोकतंत्र, गणतंत्र।
प्रख्यात – विख्यात, प्रसिद्ध, मशहूर, यशस्वी, कीर्तिमान।
प्रकृत – वास्तविक, असली, यथार्थ, सत्य, स्वाभाविक,, साधारण, सहज।
पूजा – पूजन, अर्चना, आराधना, वंदना, उपासना, स्तुति, आदर, सेवा, टहल, खातिरदारी।
पुष्प – फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप।
पुरुषार्थ – पौरुष, उद्योग, शक्ति, बल, ताकत, साहस, हिम्मत।
पुरातन – प्राचीन, पुराना, पूर्वकालीन, पहले का, फटा-पुराना।
पुनीत – पवित्र, पाक, पावन, शुद्ध, निर्मल, स्वच्छ, साफ।
पुत्री – बेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया।
पुत्र – बेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन।
पीयूष – अमृत, सुधा, प्राणरस, दूध, क्षीर, अमिय, आवेहयात।
पिक – कोयल, कोकिला, पंचमा, वसंतदूती, कादम्बरी, कलकंठ, पिकी।
पाषाण – पत्थर, प्रस्तर, शिला, पाथर, पाहन।
पाशविक – अमानवीय, बर्बर, क्रूर, अमानुषिक, पैशाचिक।
पावन – पवित्र, शुचि, शुद्ध, स्वच्छ, निर्मल, निर्दोष, पाक।
पार्वती – अपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा।
पारावर – समुद्र, सागर, जलधि, जलनिधि, सीमा, हद।
पानी – जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग।
पात्र – बरतन, भांडा, अभिनयकर्त्ता, अभिनेता, नायक, अधिकारी, उपयुक्त व्यक्ति।
पाठशाला – विद्यालय, गुरुकुल, विद्यामंदिर, सरस्वती भवन, स्कूल, विद्यापीठ।
पांडुलिपि – पांडुलेख, हस्तलिपि, मसौदा।
पवन – वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन।
पवन – वायु, हवा, प्राण, अनल, श्वास, साँस।
पल्लव – कोंपल, किसलय, पर्ण, पत्ता, पात।
पर्वत – पहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर।
पर्जन्य – बादल, मेघ, घनश्याम, नीरद, वारिद, जलद।
परोपकार – हित, भलाई, उपकार, कल्याण, दान, परकल्याण, परहित।
परोपकार – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
परोक्ष – अगोचर, अप्रत्यक्ष, ओझल, तिरोहित, गुप्त।
परिष्कृत – शुद्ध, साफ, स्वच्छ, निर्मल, अलंकृत, सुसज्जित, शिष्ट, सुसंस्कृत।
परिवार – कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना।
परिमित – सीमित, थोड़ा, कम, अल्प।
परिपाटी – क्रम, सिलसिला, श्रेणी, रीति, शैली, ढंग, पद्धति।
परिणाम – नतीजा, निष्कर्ष, फल, अंजाम।
परिणय – शादी, विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण।
पराया – दूसरा, और, अन्य, गैर, बेगाना।
पराक्रम – शक्ति, बल, पुरुषार्थ, उद्योग, ताकत, बहादुरी, वीरता।
परमार्थ – उपकार, भलाई, परोपकार, मोक्ष, निर्वाण।
परतंत्र – पराधीन, परवश, गुलाम, परमुखापेक्षी, अधीन।
पपीहा – चातक, मेघजीवन, पपिहरा।
पनाह – शरण, बचाव, रक्षा, स्थानम सुरक्षा।
पदक – सम्मानजनक, उपाधि, मेडल।
पथिक – राही, राहगीर, यात्री, बटोही, मुसाफिर, पंथी।
पत्नी – भार्या, दारा, बेगम, कलत्र, प्राणप्रिया, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, वनिता, वामांगिनी।
पत्थर – पाहन, पाषाण, संग, ओला, इन्द्रोपल, उपल।
पति – भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
पताका – झंडा, ध्वजा, ध्वज, तोरण, झंडी।
पण्डित – विद्वान, सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्ञ, विचक्षण।
पढ़ाई – अध्ययन, विद्याम्यास, पठन-पाठन।
पटरानी – स्त्री, महारानी, राजमहिषी, राजपत्नी, बड़ी रानी।
पक्षी – खेचर, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, अण्डज, चिड़िया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।
पंकज – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
पंक – कीचड़, कीच, कर्दम, चहला।

‘फ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
फौजी – सैनिक, सिपाही, जंगी, लश्करी।
फौज – सेना, लश्कर, कटक, कुमक, चतुरंगिनी, वाहिनी।
फूल – पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून।
फूल – पुष्प, सारंग, कुसुम, सुमन, गुल।
फुर्तीला – स्फूर्तिवान, सक्रिय, चुस्त, तत्पर, अविलंब।
फरेब – छल, कपट, धोखा, प्रवंचना।
फणींद्र – शेषनाग, नागराज, सर्पराज, फणिपति, वासुकी।
‘ब’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
ब्राह्मण – द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव।
ब्रह्मांड – विश्व, जगत, संसार, दुनिया।
ब्रह्मा – विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, पितामह, चतुरानन, विरंचि, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ।
बोध – ज्ञान, जानकारी, समझ, बुद्धि, विवेक।
बैल – वृष, वृषभ, ऋषभ, वलीवर्द।
बेशर्म – निर्लल्ज, बेहया, लज्जाहीन, चिकना।
बेदाग – साफ, स्वच्छ, निर्दोष, दोषहीन, निरपराध, बेकसूर, अपराधरहित, बेगुनाह।
बृहस्पति – गुरु, देवाचार्य, देवगुरु, सुराचार्य।
बुद्धिमान – अक्लमंद, समझदार, मनस्वी, प्रतिभावान, ज्ञानी, विवेकी, तीक्ष्णबुद्धि, कुशाग्रबुद्धि।
बुजुर्ग – वृद्ध, बूढ़ा, प्रौढ़, बड़ा।
बीवी – पत्नी, भार्या, अर्द्धांगिनी, लुगाई, मेहरारू, घरवाली।
बीमारी – रोग, व्याधि, रुग्णता, बुरी आदत, बुरी लत।
बालू – रेत, बालुका, रेणुका, रेणु, रेती, शिलाकण।
बालिका – कन्या, लड़की, किशोरी, युवती।
बादल – मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर।
बाण – सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।
बाँसुरी – वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी।
बलिदान – प्राणत्याग, जीवनदान, आत्मोत्सर्ग, प्राण न्यौछावर, कुर्बानी, नरबलि।
बलदेव – बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण।
बर्बर – जंगली, असभ्य, उद्दंड, क्रूर, निर्दयी, अत्याचारी, हिंसक, कठोर।
बन्दर – वानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि।
बटोही – मुसाफिर, राही, राहगीर, पथिक, पंथी, यात्री।
बजरंगबली – हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।
बचपन – बाल्यावस्था, लड़कपन, बालपन, बचपना, शैशवकाल।
बगुला – बगला, बक, बलाका।
बगीचा – बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया।
बंधु – भ्राता, भाई, सहोदर, अग्रज, अनुज।
बंदीगृह – कारागृह, कारागार, कारावास, कैदखाना, जेल।

‘भ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
भ्रामक – भ्रांतिमय, संदेहास्पद, संशयास्पद, भ्रमात्मक।
भ्रष्टाचार – भ्रष्टता, दुराचरण, दुराचारिता, व्यभिचार, दुराचार।
भूषण – जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार।
भू – पृथ्वी, धरती, भूमि, जमीन, स्थान, जगह।
भुजंग – साँप, सर्प, फनी, फणधर।
भीष्म – गंगापुत्र, शांतनुसुत, भीष्मपितामह, देवव्रत।
भीषण – भयानक, डरावना, भयंकर, भयावह, विकट।
भाला – बर्छा, बरछा, नेजा, कुंत, शलाका।
भारती – शारदा, सरस्वती, वाग्देवी, वीणावादिनी, विद्या, वागेश्वरी, वागीशा।
भारत – भारतवर्ष, हिन्दुस्तान, हिन्द, हिन्ददेश, हिन्दुस्तान, इंडिया।
भानु – सूर्य, रवि, दिनकर, आदित्य, दिवाकर, दिनमणि।
भाई – तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ।
भव्य – शानदार, आकर्षक, मनोहर, सुन्दर, दिव्य।
भव – संसार, दुनिया, जग, जहाँ, विश्व, खलक, खल्क।
भरतखंड – भारतवर्ष, आर्यावर्त, भारत, हिंदुस्तान, हिंदोस्ताँ।
भयंकर – डरावना, भयानक, भयावह, विकराल, खौफनाक।
भद्र – शिष्ट, शालीन, कुलीन, सभ्य, सलीकेदार, बासलीक़ा।
भगिनी – बहन, बहिन, दीदी, जीजी, सहोदर।
भगिनी – बहन, बहना, स्वसा, अग्रजा।
भगवान – ईश्वर, परमेश्वर, जगतपालक, सृष्टिकर्ता।
भक्त – आराधक, अर्चक, पुजारी, उपासक, पूजक।
भंवरा – भौंरा, भ्रमर, मधुकर, मधुप, मिलिंद, अलि, अलिंद, भृंग।
भंडारी – रसोइया, खानसामा, महाराज, रसोईदार।
भंगुर – नश्वर, अस्थायी, नाशवान, क्षणिक, त्रुटिशील, नाजुक।
‘म’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
मोर – मयूर, केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, नर्तकप्रिय।
मैना – सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया।
मेहमान – अतिथि, अभ्यागत, पाहुना, गृहागत, आगंतुक।
मेधावी – प्रतिभावान, बुद्धिमान, विद्वान, दिमागवाला।
मेघ – घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर।
मृग – हिरण, सारंग, कृष्णसार।
मूर्ख – गँवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ़, जड़।
मुर्गा – तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट।
मुनि – यति, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तपस्वी, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष।
मुद्रा – सिक्का, रुपया, धन, पैसा, मोहर, छाप।
मुखिया – प्रधान नेता, सरदार, अगुआ।
मुकुट – ताज, उष्णीष, किरीट, राजमुकुट।
मित्र – सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त।
माता- – जननी, माँ, अंबा, जन्मदात्री, अम्मा।
माँझी – केवट, कर्णधार, मल्लाह, नाविक।
मही – पृथ्वी, धरा, धरती, वसुंधरा, भू, भूमि।
महादेव – शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
महल – राजप्रसाद, राजभवन, राजसदन।
मर्कट – बंदर, कपि, कीश, वानर, शाखामृग।
मरुत – पवन, वायु, हवा, वात, समीर, मारुत।
मराल – हंस, राजहंस, सितपक्ष, धवलपक्ष।
मनुष्य – आदमी, मानव, मानुष, जन, मनुज।
मनीषी – ज्ञानी, पंडित, विद्वान, बुद्धिमान, अक्लमंद, चिन्तक।
मनन – चिन्तन, अवधारण, स्मरण, विचार, ध्यान।
मनचाहा – इच्छित, अभीष्ट, वांछित, चाहा हुआ।
मधु – शहद, रसा, शहद, कुसुमासव।
मदिरा – शराब, हाला, आसव, मधु, मद्य, वारुणी, सुरा, मद।
मतभेद – विभेद, असम्मति, असहमति, विरोध, प्रतिकूलता, भिन्नमत।
मटका – कुंभ, झट, घड़ा, कलश।
मछली – मीन, मत्स्य, झख, जलजीवन, शफरी, मकर।
मकर – मगर, मगरमच्छ, घड़ियाल, नक्र, ग्राह, झषराज।

‘य’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
यौवन – युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।
योजना – परिकल्पना, रुपरेखा, प्रोजेक्ट, प्लान, कार्यव्यवस्था।
योग्य – कुशल, क्षमताशील, शक्तिमान, कार्यक्षम, काबिल, लायक।
योग – मेल, मिलन, संयोग, जोड़, तपस्या।
युवती – तरुणी, बाला, कुमारी, रमणी, यौवनवती।
युवक – युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।
युधिष्ठिर – कौन्तेय, धर्मराज, धर्मपुत्र, अजातशत्रु।
युद्ध – संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व।
यात्रा – सफ़र, सैर, प्रस्थान, भ्रमण, गति।
याचना – विनती, विनय, निवेदन, प्रार्थना।
यशस्वी – मशहूर, विख्यात, नामवर, कीर्तिवान, ख्यातिवान।
यश – ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।
यमुना – कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा।
यम – सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज।
‘र’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
रामचन्द्र – अवधेश, सीतापति, राघव, रघुनाथ, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलनयन, कौशल्यानन्दन।
राधिका – राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा।
रात्रि – निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी।
राजा – नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति।
रोग – व्याधि, बीमारी, रुग्णता, अस्वस्थता।
रेत – बालु, रेणु, रेणुका, बालुका।
रिक्त – खाली, शून्य, खोखला, खोखा।
रावण – दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र।
राक्षस – दैत्य, असुर, निशाचर।
रवि – सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य।
रमा – लक्ष्मी, इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया।
रत्नाकर – समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध।
रण – लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष।
रजनी – रात, रात्रि, निशा, यामिनी।
रक्त – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
रंक – गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन।
‘ल’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
लौह – अयस, लोहा, सार।
लौ – लपट, ज्वाला, दीपशिखा, लगन, चाह।
लोभ – लालच, तृषा, तृष्णा, लिप्सा, स्पृहा।
लोचन – आँख, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, लोचन।
लोकतंत्र – जनतंत्र, गणतंत्र, प्रजातंत्र, लोकशाही।
लेखक – ग्रंथकर्ता, ग्रंथकार, रचयिता, रचनाकर, साहित्यकार।
लिप्त – लीन, तल्लीन, मग्न, निमग्न, अनुरक्त, आसक्त।
लालच – लोभ, लिप्सा, तृष्ण, प्रलोभन, लालसा।
लाल – पुत्र, बेटा, नंदन, तनय, आत्मज।
लाभ – प्राप्ति, मुनाफा, फायदा, नफा।
लाचार – विवश, मजबूर, असमर्थ, बेबस, बाध्य।
लता – बल्लरी, बल्ली, लतिका, बेल।
लड़की – बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या।
लड़का – बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार।
लक्ष्य – निशान, उद्देश्य, निर्दिष्ट स्थान, ठिकाना, मंजिल।
लक्ष्मी – चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्ममा, सिन्धुसुता, कमलासना।
लक्ष्मण – लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष।

‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
व्रत – उपवास, निराहार, अनाहार, रोजा।
व्याधि – रोग, बीमारी, अस्वस्थता।
व्यसन – लत, खोटी, आदत, बुरी, आदत, बुरा शौक।
वृक्ष – तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, दरख्त, शाखी, द्रुम।
विहग – पक्षी, चिड़िया, पखेरू, खग।
विष्णु – नारायण, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति।
विश्व – जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया।
विशाल – विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान।
विवाह – शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण।
विवश – बेबस, मजबूर, लाचार, असहाय।
विराट – बड़ा, विशाल, विस्तृत, विकराल, विश्वरूप।
विरक्त – संसार-विमुख, उदासीन, वैरागी, अनासक्त।
विप्र – ब्राह्मण, द्विज, पुरोहित, वेदज्ञ।
विधाता – ब्रह्मा, विधि, सृष्टिकर्त्ता, सृष्टा, पितामह।
विद्यालय – पाठशाला, शिक्षालय, ज्ञानमंदिर, मदरसा, विद्यापीठ।
विज्ञ – जानकार, बुद्धिमान, समझदार, विद्वान, पंडित।
विघ्न – बाधा, रुकावट, अटका, अटक, अवरोध, रोड़ा।
वास – निवास, आवास, घर, मकान, गृह, आलय, निलय।
वायु – हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत।
वस्त्र – पोशाक, कपड़ा, पट, वसन, अंबर, चीर, वेशभूषा।
वसन्त – मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज।
वसन – अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर।
वर्ग – कोटि, समूह, समुदाय, कक्षा, दर्जा।
वक्ता – वाचक, व्याख्याता, भाषणकर्त्ता, तकरीर करने वाला।
वंश – वंश परम्परा, कुल, खानदान, गोत्र, जाति, नस्ल।
वंदना – स्तुति, प्रणाम, अभिवादन, नमस्कार।
‘श’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
शेर – मृगराज, व्याघ्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह।
शिशु – बालक, बच्चा, बाल, लड़का।
शिशिर – जाड़ा, शीतकाल, पाला, सर्दी, ठंडी।
शिव – भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर।
शिल्पी – कारीगर, वास्तुशास्त्री, कारीगर, शिल्पकार, दस्तकार।
शिला – पाषाण, सिल, पत्थर, चट्टान।
शिक्षक – गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
शाश्वत – नित्य, सदैव, निरन्तर, लगातार, सर्वकालिक, चिरस्थायी, अविरत, अक्षम।
शालीन – शिष्ट, सभ्य, भद्र, विनीत, नम्र।
शहद – पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।
शस्त्र – आयुध, अस्त्र, हथियार, युद्ध-साम्रगी।
शब्दकोश – शब्द संग्रह, शब्द संकलन, शब्दावली, शब्दार्थिका।
शत्रु – रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति।
शक्तिशाली – बलवान, ताकतवर, जोरदार, ओजस्वी, समर्थ।
‘श्र’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
श्वेत – उजला, उज्ज्वल, गोरा, साफ, दुग्धवत, रजतसदृश।
श्वास – प्राण, साँस, दम, संजीवनी, वायु।
श्रेष्ठ – अद्वितीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सर्वोत्तम, अनुपम।
श्रेय – अच्छा, बढ़िया, बेहतर, श्रेष्ठ, उत्तम, उत्कृष्ट।
श्रृंगार – साज, सजावट, ठाट, सिंगार, अलंकरण, रूपसज्जा।
श्री – धन, संपत्ति, वैभव, ऐश्वर्य।
श्रमिक – श्रमजीवी, मजदूर, कामकर, मेहनतकश।

‘ष’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
षोडशी – सोलह वर्ष की स्त्री, सोलह वस्तुओं का वर्ग।
षड्यंत्र – साजिश, कुचक्र, कूट-योजना।
षडानन – षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर।
षटक – छः गुना, छः में खरीदा हुआ, छठी बार होने या किया जाने वाला, छः की संख्या।
षंडाली – तालाब, ताल।
षंड – हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द।
षंजन – आर्लिगन, मिलन।
‘स’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
स्वीकार – स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।
स्वावलंबन – आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।
सोना – स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हिरण्य, कुंदन।
सूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिवाकर, भानु, सविता, अंशुमाली, मार्तण्ड।
सुस्त – आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।
सुमन – कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल ।
सुबह – सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।
सुगम – सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।
सीता – वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया।
साहस – हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।
सारांश – निष्कर्ष, आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, भावार्थ, भाव, मतलब।
सामर्थ्य – योग्यता, शक्ति, ताकत, बल।
सांसारिक – लौकिक, लोकपरक, ऐहिक, संसारी, दुनियावी।
सांत्वना – आश्वासन, ढाढ़स, दिलासा, तसल्ली, धीरज।
सलिल – अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि।
सर्वज्ञ – सर्वज्ञानी, संपूर्णज्ञाता, समूचा, जानकार।
सर्प – साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।
सम्राट – महाराजधिराज, बादशाह, शंहशाह, महाराजा, सुलतान, अधिपति।
समुद्र – सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि।
सभापति – अध्य्क्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, चेयरमैन।
सभा – अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा।
सनातन – नित्य, हमेशा, निरन्तर, शाश्वत।
सखा – साथी, मित्र, दोस्त, संगी।
संस्थापक – संचालक, जनक, मूलकर्ता, आरंभकर्ता, प्रतिष्ठापक।
संतुलन – साम्य, साम्यवस्था, समभार, समरसता।
संतान – संतति, वंशज, वंश, औलाद, बाल-बच्चे।
संग्रह – एकत्रीकरण, संचय, ढेर, समूह, राशि।
संगम – मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ, सम्बन्ध, संगति।
संकट – आपत्ति, विपत्ति, आफत, मुसीबत, विपदा, दुर्भाग्य, अभाग्य।
‘ह’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द – पर्यायवाची शब्द
हनुमान – पवनसुत, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति।
होंठ – अधर, ओष्ठ, ओंठ।
हिरण – सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन।
हिमालय – हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश।
हाथी – नाग, हस्ती, राज, कुंजर, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल।
हस्त – हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा।
हवा – पवन, वायु, समीर, अनिल।
हर्ष – सुख, आनंद, प्रसन्नता, उल्लास, मोद-प्रमोद।
हरिण – मृग, सारंग, ऋश्य, हिरण।