एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन के प्रश्न उत्तर राजकीय बोर्ड तथा सीबीएसई के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 12 आषाढ़ का पहला दिन कविता में छात्र आषाढ़ के महीने का वह पहला दिन जब पहली बार पानी बरसता है। एक कौतुहल का वातावरण होता है काले-काले मेघ और चमकती ध्वजा के समान चमकती है।

किसान को बादलों का इंतजार क्यों रहता है?

वर्षा होने पर धरती की प्यास बुझेगी और किसान की फसल को भी पानी मिलेगा जिससे उसकी खेती लहलहा उठेगी। इसीलिए, किसान को बादलों का इंतजार रहता है।

क्या होगा अगर वर्षा बिलकुल ही न हो?
अगर वर्षा बिलकुल ही न हो तो सारी धरती सूख जाएगी, सारी फसल नष्ट हो जाएगी, लोग त्राहि-त्राहि करने लगेंगे।

कवि को वर्षा होने पर किसान की याद क्यों आती है।

किसान बेसब्री से अपनी सूखी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करता है और उसकी प्रार्थना से प्रसन्न होकर भगवान बारिष करते हैं। इसीलिए कवि को वर्षा होने पर किसान की याद आती है।

क्या होगा अगर वर्षा बहुत अधिक हो?
अगर वर्षा बहुत अधिक हो तो धरती पर चारों ओर जल ही जल हो जाएगा सारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से क्यों की है?

जिस प्रकार चातक पक्षी अपनी अंतिम सांस तक स्वाति नक्षत्र में होने वाली बारिश की प्रतीक्षा करता है और बारिष होने पर ऐसा लगता है मानो उसकी तपस्या पूरी हो गई हो। ऐसा ही किसान को भी लगता है इसीलिए, कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से की है।

क्या होगा अगर वर्षा बहुत ही कम हो?
अगर वर्षा बहुत ही कम हो तो धरती पर सूखा पड़ जाएगा लोगों को खाने के लिए पर्याप्त अनाज नहीं मिल सकेगा। पक्षी ओर जानवर प्यासे मरने लगेंगे।

कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन-सी ऋतु आती है?

वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु आती है। इसके आते ही लोगों के शरीर गर्म कपड़ों से ढंकने लगते हैं। और ठंड के साथ दिन पर दिन ये बढ़ते ही जाते हैं।

क्या होगा वर्षा हो मगर आँधी-तूफ़ान के साथ हो?
आँधी-तूफ़ान के साथ वर्षा होने से धरती पर सारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा जान-माल का काफी नुकसान होगा।

वर्षा ऋतु से पहले लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं? उनमें से कुछ लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर सूची बनाओ।

वर्षा ऋतु से पहले लोग अपने घर की मरम्मत, टूट-फूट सही करवाते हैं जिससे कि बारिष में उनका घर न टपके और इससे बचने के लिए छाता और बरसाती भी तैयार कर लेते हैं।

क्या होगा वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियां हों?
वर्षा हो और हमारे स्कूल की छुट्टियां हो तो कुछ बच्चे मौज मनाएंगे और कुछ बच्चे दुखी होंगे कि एक छुट्टी कम हो गई।

नमूने के अनुसार: नीचे शब्दों के बदलते रूप को दर्शाने वाला नमूना दिया गया है। उसे देखो और अपनी सुविधानुसार तुम भी दिए गए शब्दों को बदलो।
नमूना: गिरना – गिराना – गिरवाना
उत्तर:
उठना- उठाना – उठवाना
पढ़ना – पढ़ाना – पढ़वाना
करना – कराना – करवाना
फहरना – फहराना – फहरवाना
सुनना – सुनाना – सुनवाना

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 के प्रश्न उत्तर