कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें – हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में विज्ञान, वाणिज्य तथा कला की किताबें पीडीएफ के रूप में सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एनसीईआरटी पुस्तक कक्षा 11 गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र आदि की पुस्तकें तथा उनके समाधान निशुल्क डाउनलोड करें।
कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की हिंदी मीडियम पुस्तकें
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 गणित
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 भौतिकी
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 रसायन शास्त्र
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 जीव विज्ञान
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 राजनीति विज्ञान
कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की अंग्रेजी मीडियम पुस्तकें
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 इंग्लिश
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 मैथ्स
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 फिजिक्स
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 केमिस्ट्री
एनसीईआरटी की पुस्तकें कक्षा 11 बायोलॉजी

कक्षा: 11एनसीईआरटी की पुस्तकें
सामान्य विषय:हिंदी, अंग्रेजी और गणित
विज्ञान विषय:रसायन, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान
अन्य विषय:राजनीति विज्ञान और व्यावसायिक अध्ययन
शैक्षणिक सत्र:2023-24 के लिए
बोर्ड:सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड
मीडियम:हिंदी और अंग्रेजी में

कक्षा 11 के लिए गणित की एनसीईआरटी पुस्तक डाउनलोड

कक्षा 11 में गणित की केवल एक किताब है। 11वीं गणित की यह एनसीईआरटी की किताब सीबीएसई के सिलेबस पर आधारित है। अन्य बोर्ड के छात्र भी परीक्षा को अच्छी तरह से पास करने के लिए इस पुस्तक का प्रयोग लाभकारी होता है। 11वीं कक्षा के लिए एनसीईआरटी (https://ncert.nic.in/) की किताबें गणित जैसे कठिन विषय को भी आसानी से समझने में मदद करती हैं। ये पुस्तकें छात्रों की सभी विषयों में विस्तृत, लेकिन सरल रूप में, चरण-दर-चरण अध्ययन में मदद करती हैं।
अध्याय 1. समुच्चय
अध्याय 2. संबंध एवं फलन
अध्याय 3. त्रिकोणमितीय फलन
अध्याय 4. सम्मिश्र संख्याएँ और द्विघातीय समीकरण
अध्याय 5. रैखिक असामिकाएँ
अध्याय 6. क्रमचय और संचय
अध्याय 7. द्विपद प्रमेय
अध्याय 8. अनुक्रम तथा श्रेणी
अध्याय 9. सरल रेखाएँ
अध्याय 10. शंकु परिच्छेद
अध्याय 11. त्रिविमीय ज्यामिति का परिचय
अध्याय 12. सीमा और अवकलज
अध्याय 13. सांख्यिकी
अध्याय 14. प्रायिकता

एनसीईआरटी की कक्षा 11 की पुस्तकें विद्यार्थियों के अध्ययन में कई प्रकार से सहायक होती हैं। सबसे पहले, इन पुस्तकों की सामग्री को विशेषज्ञों द्वारा ध्यान से तैयार किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि छात्रों को सटीक और अद्यतन जानकारी मिले। इन पुस्तकों में दी गई जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में होती है, जो छात्रों को जटिल विषयों को समझने में मदद करती है। इसके अलावा, इन पुस्तकों में विषय-वार अध्यायों का विस्तारपूर्वक वर्णन होता है, जो छात्रों को क्रमिक रूप से ज्ञान अर्जित करने में सहायता करता है।

Class 11 NCERT books in Hindi Medium

इन पुस्तकों का प्रत्येक अध्याय एक संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू होता है और फिर विषय की गहराई से व्याख्या दी गई है। अतः, इन किताबों को पढ़कर छात्र अपने बुनियादी ज्ञान को मज़बूत कर सकते हैं। कक्षा 11 गणित पुस्तक की पीडीएफ तथा उसके हल और समाधान यहाँ ऑनलाइन पठन सामग्री और विडियो के रूप में दिए गए हैं। छात्र तिवारी अकादमी से एनसीईआरटी पुस्तक कक्षा 11 पीडीएफ और समाधान निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार इसे ऑफ़लाइन पढ़ सकते हैं।

कक्षा 11 के लिए भौतिकी की एनसीईआरटी पुस्तकें

कक्षा 11 भौतिकी में एनसीईआरटी की दो पुस्तकें हैं – भाग 1 और भाग 2, तथा कुल मुलाकर 14 अध्याय हैं। 11वीं कक्षा की एनसीईआरटी की किताबों गुणवत्ता के कारण की मांग कभी कम नहीं होती है। कक्षा 11 की भौतिकी की किताब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इन पुस्तकों के अंत में दिए गए अभ्यास प्रश्नों की मदद से पाठों को समझना आसान होता है।
अध्याय 1. मात्रक और मापन
अध्याय 2. सरल रेखा में गति
अध्याय 3. समतल में गति
अध्याय 4. गति के नियम
अध्याय 5. कार्य, ऊर्जा और शक्ति
अध्याय 6. कणों के निकाय तथा घूर्णी गति
अध्याय 7. गुरुत्वाकर्षण
अध्याय 8. ठोसों के यांत्रिक गुण
अध्याय 9. तरलों के यांत्रिकी गुण
अध्याय 10. द्रव्य के तापीय गुण
अध्याय 11. उष्मागतिकी
अध्याय 12. अणुगति सिद्धांत
अध्याय 13. दोलन
अध्याय 14. तरंगें

एनसीईआरटी की किताबें छात्रों को विषय को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए किसी भी अवधारणा की विस्तृत व्याख्या प्रदान करती हैं। भौतिकीय नियमों से संबंधित दिए गए चार्ट और सुंदर चित्र छात्रों को पाठ पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं। एनसीईआरटी की किताबें एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली प्रदान करने के लिए बनाई गई हैं। कक्षा 11 की एनसीईआरटी की किताबें केवल सूचना का एक संग्रह नहीं है बल्कि समग्र मानसिक विकास का एक सुलभ माध्यम है।

कक्षा 11 के लिए रसायन शास्त्र की एनसीईआरटी पुस्तकें

भौतिकी की ही तरह कक्षा 11 रसायन विज्ञान में भी एनसीईआरटी की दो पुस्तकें हैं – भाग 1 और भाग 2 रसायन शास्त्र। 11वीं कक्षा में एनसीईआरटी पुस्तकों की विशेषता यह है कि वे सरल परिचय और पुस्तक के समग्र ज्ञान का प्रतीक हैं। इन पुस्तकों की अवधारणाओं को क्रमबद्ध रूप में समाधान सहित छात्र तिवारी अकादमी से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्नों के हल तथा समाधानों की व्याख्या की मदद से विद्यार्थी अध्याय को सरलता से समझ सकते हैं।
अध्याय 1. रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ
अध्याय 2. परमाणु की संरचना
अध्याय 3. तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता
अध्याय 4. रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना
अध्याय 5. उष्मागतिकी
अध्याय 6. साम्यावस्था
अध्याय 7. अपचयोपचय अभिक्रियाएँ
अध्याय 8. कार्बनिक रसायन: कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीकें
अध्याय 9. हाइड्रोकार्बन

NCERT Books for Class 11 all Subjects

कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की किताबें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से उपयोगी हैं। छात्र इसे कहीं से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यदि छात्र पेपरबैक किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, तो आप उन्हें किसी भी किताबों की दुकान से खरीद सकते हैं या उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सदैव एनसीईआरटी पुस्तकें ही भरोसेमंद होती हैं।

कक्षा 11 के लिए जीव विज्ञान की एनसीईआरटी पुस्तकें

ग्यारहवीं कक्षा में जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में दी गई है। प्रत्येक अध्याय के अंत में एक अभ्यास है जो पाठ को पढ़ने के बाद अपने ज्ञान को परखने के लिए उपयुक्त साधन है। एनसीईआरटी पुस्तकों के अभ्यास प्रश्न बोर्ड परीक्षा के प्रश्नों के पैटर्न के अनुसार तैयार किए जाते हैं और ये अभ्यास प्रश्न व्यावहारिक परीक्षाओं और परियोजना कार्यों के लिए भी उपयोगी हैं।
अध्याय 1. जीव जगत
अध्याय 2. जीव जगत का वर्गीकरण
अध्याय 3. वनस्पति जगत
अध्याय 4. प्राणि जगत
अध्याय 5. पुष्पी पादपों की आकारिकी
अध्याय 6. पुष्पी पादपों का शरीर
अध्याय 7. प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
अध्याय 8. कोशिका: जीवन की इकाई
अध्याय 9. जैव अणु
अध्याय 10. कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन
अध्याय 11. उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण
अध्याय 12. पादप में शवसन
अध्याय 13. पादप वृद्धि एवं परिवर्धन
अध्याय 14. शवासन और गैसों का विनिमय
अध्याय 15. शरीर द्रव तथा परिसंचरण
अध्याय 16. उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन
अध्याय 17. गमन एवं संचलन
अध्याय 18. तंत्रकीय नियंत्रण एवं समन्वय
अध्याय 19. रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

इसलिए, इन सवालों के जवाब छात्र अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकते हैं। कक्षा 11 में जीव विज्ञान के लिए उपलब्ध सभी प्रकार की पुस्तकों में एनसीईआरटी की किताबें सबसे लोकप्रिय होती हैं क्योंकि इसे पढ़ना और समझना आसान होता है। एनसीईआरटी की कक्षा 11 की पुस्तकें न केवल विषय-विशिष्ट ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि वे छात्रों को आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान क्षमता, और आत्म-निर्देशित अध्ययन के लिए प्रेरित करती हैं। ये पुस्तकें छात्रों को एक मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान करती हैं, जो उनके भविष्य की उच्च शिक्षा और करियर के लिए आवश्यक है। इस प्रकार, एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 11 के छात्रों के लिए न केवल एक अध्ययन संसाधन के रूप में, बल्कि उनके व्यापक शैक्षिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

कक्षा 11 में सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

कक्षा 11 के लिए भी तिवारी अकादमी सबसे सुलभ तथा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में समाधान उपलब्ध करने वाला ऑनलाइन शैक्षिक मंच है। विद्यार्थी यहाँ से कक्षा 11 के सभी विषयों की पुस्तकों को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र हर विषय की किताब और उसके समाधान यहाँ से प्राप्त करके 11वीं कक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकते हैं। यहाँ कक्षा 11 के लिए नोट्स, पीडीएफ, मॉडल प्रश्न पत्र, समाधान आदि का विशाल संग्रह है।

कक्षा 11 के लिए राजनीति विज्ञान की किताबें

एनसीईआरटी पुस्तक कक्षा 11 पीडीएफ तथा उनके समाधान इस वेबसाइट पर सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली पुस्तकें हैं। यदि आप सीबीएसई बोर्ड के छात्र नहीं हैं तो भी आप विषयों और अवधारणाओं के बारे में ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए कक्षा 11 की एनसीईआरटी पुस्तकों का प्रयोग कर सकते हैं। इन पुस्तकों को छात्र हमेशा सरलता से पढ़ सकते हैं। यह आने वाली कक्षाओं के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की कक्षा 11 में है।
भारत का संविधान, सिद्धांत और व्यवहार
अध्याय 1. संविधान – क्यों और कैसे?
अध्याय 2. भारतीय संविधान में अधिकार
अध्याय 3. चुनाव और प्रतिनिधित्व
अध्याय 4. कार्यपालिका
अध्याय 5. विधायिका
अध्याय 6. न्यायपालिका
अध्याय 7. संघवाद
अध्याय 8. स्थानीय शासन
अध्याय 9. संविधान – एक जीवंत दस्तावेज
अध्याय 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन
राजनीतिक सिद्धांत
अध्याय 1. राजनीतिक सिद्धांत – एक परिचय
अध्याय 2. स्वतंत्रता
अध्याय 3. समानता
अध्याय 4. सामाजिक न्याय
अध्याय 5. अधिकार
अध्याय 6. नागरिकता
अध्याय 7. राष्ट्रवाद
अध्याय 8. धर्मनिरपेक्षता
अध्याय 9. शांति
अध्याय 10. विकास

कक्षा 11 में छात्रों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें क्यों महत्पूर्ण हैं?

एनसीईआरटी की किताबें सीबीएसई कक्षा 11 के छात्रों की पसंदीदा किताबें हैं। इसमें प्रत्येक अध्याय को सरल अभिधारणाओं तथा चित्रों की मदद से समझाया गया है। साथ ही ये पुस्तकें पढ़ने में आसान होती हैं और अध्याय में दिए गए तथ्यों की सटीक जानकारी प्रदान करती हैं। परिभाषाओं को सरल रूप में दिया गया है अर्थात तथ्यों को बहुत घुमा फिरा कर नही समझाया गया है। इसी कारण इन पुस्तकों को पढ़ने और समझने में कम समय लगता है। इंटरमीडिएट के छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी अपने छात्रों को इन किताबों को पढ़ने की सलाह देते हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र स्पष्टता और ज्ञान के लिए कक्षा 11 में एनसीईआरटी की पुस्तकों को ही संदर्भित करते हैं।

11वीं कक्षा के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें कैसे डाउनलोड करें?

कक्षा 11 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें एनसीईआरटी की अधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। छात्र इन पुस्तकों को समाधान सहित तिवारी अकादमी की वेबसाइट और ऐप से भी मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। छात्र यहाँ से एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ-साथ अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर तथा अन्य पठन सामग्री का उपयोग भी आसानी से कर सकते हैं। छात्र कही से भी एनसीईआरटी पुस्तकों को डाउनलोड करें परन्तु यह अवश्य देखें कि पुस्तकों के प्रत्येक पन्ने पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र दिया गया है या नहीं। एनसीईआरटी की किताबें हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध हैं। अतः, छात्र अपनी भाषा माध्यम के अनुरूप इन पुस्तकों का उपयोग सुलभता से कर सकते हैं।

क्या केवल एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 11 की परीक्षाओं के लिए पर्याप्त हैं?

वैसे तो कक्षा 11 की एनसीईआरटी पुस्तकों में प्रत्येक तथ्य को विस्तार से समझाया गया है। परंतु कई बार कुछ छात्रों को कुछ विशेष अवधारणाओं को समझने में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए वे 11वीं की भौतिकी एनसीईआरटी के अलावा, कुछ मानक पुस्तकें भी देख सकते हैं। उदाहरण के लिए, एस. एल. अरोरा, एच. सी. वर्मा तथा डी. सी. पांडे की पुस्तकों से भौतिकी की अवधारणाएँ आसानी से सीख सकते हैं। ये कुछ विशेष पुस्तके हैं जो छात्रों को अतिरिक्त अभ्यास के उद्देश्य से प्रयोग करनी चाहिए।