एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 इतिहास

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 इतिहास भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 1, 2 और 3 के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 12 इतिहास के प्रत्येक पाठ के प्रश्नों को विस्तार से समझाया गया है ताकि विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ सके।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 इतिहास

कक्षा 12 इतिहास एनसीईआरटी समाधान सत्र 2024-25

अध्याय 1. ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ
अध्याय 2. राजा, किसान और नगर
अध्याय 3. बंधुत्व, जाति तथा वर्ग
अध्याय 4. विचारक, विश्वास और इमारतें
अध्याय 5. यात्रियों के नज़रिए
अध्याय 6. भक्ति-सूफी परंपराएँ
अध्याय 7. एक साम्राज्य की राजधानी: विजयनगर
अध्याय 8. किसान, जमींदार और राज्य
अध्याय 9. राजा और विभिन्न वृत्तांत
अध्याय 10. उपनिवेशवाद और देहात
अध्याय 11. विद्रोह और राज
अध्याय 12. औपनिवेशिक शहर
अध्याय 13. महात्मा गांधी और राष्ट्रिय आंदोलन
अध्याय 14. विभाजन को समझना
अध्याय 15. संविधान का निर्माण

कक्षा 12 इतिहास में परियोजना कार्य

अन्य विषयों की ही तरह कक्षा 12 इतिहास भी स्कूली शिक्षा में एक महत्वपूर्ण विषय है। यह हमें अतीत के दर्शन कराता है जिससे हमें अपने वर्तमान को समझने और हमारे भविष्य को आकार देने में मदद मिलती है। यह हमें अपनी संस्कृतियों को गहराई से जानने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कक्षा 12 इतिहास सत्र 2024-25 के प्रश्न पत्र की रुपरेखा:

विषय-वस्तुअंक
भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 125
1. ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ
2. राजा, किसान और नगर
3. बंधुत्व, जाति तथा वर्ग
4. विचारक, विश्वास और इमारतें
भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 225
5. यात्रियों के नज़रिए
6. भक्ति-सूफी परंपराएँ
7. एक साम्राज्य की राजधानी: विजयनगर
8. किसान, जमींदार और राज्य
9. राजा और विभिन्न वृत्तांत
भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग 325
10. उपनिवेशवाद और देहात
11. विद्रोह और राज
12. औपनिवेशिक शहर
13. महात्मा गांधी और राष्ट्रिय आंदोलन
14. विभाजन को समझना
15. संविधान का निर्माण
नक़्शे पर आधारित प्रश्न05
परियोजना कार्य20
कुल अंक100

कक्षा 12 इतिहास के लिए परियोजना कार्य के विषय

    • सोलहवीं-अठारहवीं शताब्दी में औद्योगीकरण के पहलू।
    • रूस – युक्रेन युद्ध में व्यापारिक समुदाय पर प्रभाव
    • प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक दुनिया में दासता के असंख्य क्षेत्र
    • धर्मयुद्ध: कारण; तर्क; आयोजन; परिणाम; पवित्र गठबंधन
    • गहराई में प्राचीन इतिहास: मेसोपोटामिया
    • चीन की उग्रता के कारण उसकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
    • ग्रीक दर्शन और शहरों का रहन सहन
    • रोमन सभ्यता का योगदान
    • पुनर्जागरण की भावना, कला में अभिव्यक्ति
    • दर्शन; राजनीतिक मूल्य तथा तर्कसंगत सोच
    • विकास के पहलू-दक्षिण अमेरिकी राज्य/मध्य अमेरिकी राज्य
    • विचारों के विभिन्न स्कूल- यथार्थवाद, मानवतावाद तथा स्वच्छंदतावाद
    • चंगेज खान के अतीत को एक साथ जोड़ना
    • आधुनिकीकरण के पहलू – चीन/जापान/अमेरिका/भारत
कक्षा 12 इतिहास – एक रुचिकर विषय

वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं में इतिहास का पाठ्यक्रम छात्रों को बहुत रुचिकर लगता है तथा यह जानने में सक्षम बनाता है कि इतिहास एक महत्वपूर्ण अनुशासित जांच-प्रक्रिया है जो अतीत के बारे में जानने का एक तरीका है। कक्षा 12 इतिहास का पाठ्यक्रम छात्रों को उस प्रक्रिया को समझने में मदद करता है जिसके माध्यम से एक इतिहासकार इतिहास लिखने के लिए विभिन्न प्रकार के साक्ष्य एकत्र करके जांचता तथा इनका संग्रह करता है।

कक्षा 12 इतिहास के बारे में

बारहवीं कक्षा इतिहास में हम प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास के कुछ विषयों के विस्तृत अध्ययन करते हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीबीएसई ने कक्षा में नियमित अध्ययन के एक भाग के रूप में कक्षा XII के लिए इतिहास में परियोजना कार्य भी शुरू किया है, क्योंकि परियोजना कार्य छात्रों को उच्च संज्ञानात्मक कौशल विकसित करने का अवसर देता है। यह छात्रों को पाठ्य पुस्तकों से परे एक अलग अनुभव प्रदान करता है। इसके माध्यम से छात्रों को सामग्री संदर्भित तथा संग्रह करने, प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। इनका विश्लेषण करके इसके इतिहास के निर्माण को समझाया जा सकता है।