कक्षा 1 हिंदी अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – आम की कहानी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 2 आम की कहानी रिमझिम के प्रश्न उत्तर, शब्द अर्थ, अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर, अभ्यास के लिए प्रश्न आदि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। एनसीईआरटी पुस्तक के साथ साथ अभ्यास के लिए दी गई अतिरिक्त पुस्तक भी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। ये पुस्तक कक्षा 1 समाधान ऐप में भी पीडीएफ के रूप में दी गई हैं।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 2 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्द अर्थ
गुलेलपत्थर फेकनें का एक यंत्र
घोसलाचिड़िया का घर
मालीबाग़ की देखभाल करने वाला
झूम उठानाखुशी व्यक्त करना

कक्षा 1 अध्याय 2 आम की कहानी के मुख्य प्रश्न उत्तर

गुलेल किसके हाथ में थी?

गुलेल रवि के हाथ में थी।

घोसला कहाँ था?

घोसला पेड़ की डाल के ऊपर था।

चूजे कहाँ थे?

चूजे घोसले में थे।

पेड़ के डाल पर कौन थी?

पेड़ की डाल पर गिलहरी थी।

आम किस पर गिरा?

आम माली के सर पर गिरा।

इस अध्याय में दिए गए चित्रों के आधार पर कहानी

सरला एक दिन घुमते हुए बाग़ में पहुँचती है। वहां उसे आम के पेड़ पर एक पका हुआ आम दिखाई देता है। उसी समय रवि भी अपनी गुलेल हाथ में लिए हुए सरला के पास पंहुच जाता है। सरला उससे गुलेल के द्वारा आम को तोड़ने को कहती है। रवि जैसे ही गुलेल से आम को तोड़ता है उसी समय दूसरे पेड़ पर बैठी हुई चिड़िया आम को अपने चोंच में पकड़कर उड़ने की कोशिश करती है उसी समय चिड़िया मधुमक्खी के छते से टकरा जाती है और मधुमक्खियाँ चिड़िया को काटने लगती है।

इस वजह से आम उसके मुहँ से गिरकर पेड़ पर बने घोसले में अण्डों के ऊपर गिरा, आम की टक्कर से अंडे टूट गए और उनमे से चूजे निकल आये। उसी पेड़ पर बैठी गिलहरी की नजर आम पर पड़ी और उसने घोसले से आम को उठा लिया। ऊँची डाल पर चढ़ते हुए गिलहरी के मुहँ से आम गिरा और सीधे स्पीड के नीचे बैठे बाग़ के माली के सर पर आ गिरा। तब तक सरला और रवि वहां पहुँच गए थे और उन्होंने माली से आम को प्राप्त कर लिया। सरला आम पाकर खुशी से झूम उठी तथा रवि को भी अपनी गुलेल पर गर्व महसूस हो रहा था।

बाग़ में क्रमानुसार सबसे पहले और उसके बाद कौन-कौन आये?

बाग़ में क्रमानुसार आना लिम्न्लिखित है:

    1. बाग़ में सबसे पहले लड़की आयी।
    2. उसके बाद चिड़िया आयी।
    3. नंबर 3 पर रवि आया।
    4. नंबर 4 पर मधुमक्खियाँ
    5. उसके बाद गिलहरी आयी।
    6. गिलहरी के के बाद माली आता है।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी पाठ 2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी चैप्टर 2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी पठन 2