कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम तथा अंग्रेजी मीडियम में निशुल्क ऑनलाइन देखें या डाउनलोड करके ऑफलाइन देखें। सभी समाधान कक्षा 8 गणित नवीनतम एनसीईआरटी किताब 2023-24 के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए पुनः संशोधित किए गए हैं। 8वीं गणित के प्रत्येक प्रश्न को चरणबद्ध तरीके से उचित सूत्रों का प्रयोग करके बनाया गया है ताकि कक्षा 8 के विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें।

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी समाधान 2023-24

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी समाधान अध्याय 1 से 13 तक

अध्याय 1. परिमेय संख्याएँ
अध्याय 2. एक चर वाले रैखिक समीकरण
अध्याय 3. चतुर्भुजों को समझना
अध्याय 4. आँकड़ो का प्रबंधन
अध्याय 5. वर्ग और वर्गमूल
अध्याय 6. घन और घनमूल
अध्याय 7. राशियों की तुलना
अध्याय 8. बीजीय व्यंजक एवं सर्वसमिकाएँ
अध्याय 9. क्षेत्रमिति
अध्याय 10. घातांक और घात
अध्याय 11. सीधा और प्रतिलोम समानुपात
अध्याय 12. गुणनखंडन
अध्याय 13. आलेखों से परिचय

कक्षा 8 गणित समाधान एनसीईआरटी मुफ्त डाउनलोड

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित के अभ्यास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि अभ्यास करते समय किसी छात्र को प्रश्नों को समझने में कोई दिक्कत आती है तो वह दिए गए गणित के समाधान की मदद से अपना अभ्यास जारी रख सकता है। 8वीं गणित के समाधान 2023-24 में सवालों को सूत्रों के साथ सभी चरणों को पूरी तरह से दर्शाया गया है। यदि किसी को अभी भी किसी भी प्रश्न के समाधान को समझने में समस्या आ रही है, तो कृपया तिवारी अकादमी डिस्कशन अनुभाग के माध्यम से निर्दिष्ट करें। तिवारी अकादमी 8वीं गणित समाधान ऑफलाइन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं जो बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन काम करते हैं।

8वीं गणित एनसीईआरटी समाधान निशुल्क

तिवारी अकादमी वैबसाइट पर कक्षा 8 गणित के लिए एनसीईआरटी सॉल्यूशन निशुल्क दिए गए हैं। यदि संभव हो तो 8 वीं गणित की सामग्री और गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिक्रिया और सुझाव दें। अपनी गणना को तेज़ और बेहतर बनाने के लिए वैदिक गणित का उपयोग करें। कक्षा 8 मैथ्स से संबंधित असाइनमेंट, नोट्स, सैंपल पेपर्स, चैप्टर टेस्ट और अन्य अध्ययन सामग्री को भी छात्र यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी किताब

नए पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षा 8 की गणित की पुस्तक में कुल 13 अध्याय हैं। सर्वप्रथम हम परिमेय संख्याओं के बारे में पढ़ते हैं और उसके बाद एक चार के रैखिक समीकरण को हल करना सीखते हैं। ज्यामिती में विभिन्न प्रकार के चतुर्भुजों को समझना उनको बनाने के तरीकों को सीखते हैं। इसी प्रकार घन, घनमूल, वर्ग, वर्गमूल, गुणनखंड आदि के साथ साथ घातांक और घात के बारे में विस्तार से जानेगें।

कक्षा 8 गणित की परीक्षाओं में 95% या उससे अधिक अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं?

जैसा कि हम जानते हैं गणित एक अभ्यास प्रधान विषय है। जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक समझ में आयेगा और साथ ही परीक्षाओं में उतने ही अधिक अंक भी अर्जित करेंगे। आठवीं में गणित के प्रत्येक अध्याय में दिए गए उदाहरणों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और फिर प्रश्नावली में दिए गए प्रत्येक प्रश्न का हल स्वयं निकालना चाहिए। यदि सवाल का हल या उत्तर न आए तो पुनः प्रयास करना चाहिए। बार-बार ऐसा करके हम धीरे-धीरे प्रत्येक प्रश्न को करने के कई विभिन्न तरीके सीख लेंगे। यदि परीक्षा में कोई भी प्रश्न हमें नहीं आता या किसी प्रश्न पर पूरा आत्मविश्वास नहीं है तो हम इन्हीं सीखे हुए अलग-अलग तरीकों को आजमाएँगे। हम देखते हैं कि कठिन से कठिन प्रश्न भी एक या दो बार प्रयास करने पर हल हो जाता है। इस प्रकार से विद्यार्थी अनुभव करेंगे कि दिन प्रतिदिन परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन अच्छा होता जाता है और वार्षिक परीक्षा में आसानी से 95% या इससे भी अधिक अंक मिल जाते हैं।

कक्षा 8 गणित की परीक्षा में आसानी से कैसे पास हो सकते हैं?

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी पुस्तक में कुल 13 अध्याय हैं। विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार उन्हें कुछ अध्याय सरल लगते हैं तो कुछ कठिन। जो अध्याय हमें सरल लगते हैं उनके सभी प्रश्नों को अच्छी तरह से हल करके हम उत्तीर्ण योग्य अंक आसानी से अर्जित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एक चर वाले रैखिक समीकरण, परिमेय संख्याएँ, आंकड़ों का प्रबंधन और आलेखों का परिचय लगभग सभी को आसान लगते हैं।

कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी का सबसे आसान अध्याय कौन सा है?

आठवीं कक्षा गणित में सबसे आसान अध्याय 2 एक चर वाले रैखिक समीकरण है। इसमें कुल 2 प्रश्नावली हैं। 8वीं गणित का अध्याय 2 आसान होने के साथ साथ परीक्षा के हिसाब से भी बहुत उपयोगी है। इस अध्याय के अभ्यास से हम कम मेहनत में भी अधिक अंक ला सकते हैं। कक्षा 8 अध्याय 2 अगली कक्षाओं के दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

किस पाठ को कक्षा 8 गणित का सबसे कठिन अध्याय माना जाता है?

कौन सा अध्याय कठिन है और कौन सा सरल, समान्यतः ये एक विद्यार्थी से दूसरे विद्यार्थी में भिन्न हो सकता है। परंतु अधिकतर छात्र कक्षा 8 गणित के अध्याय 8 बीजीय व्यंजक और सर्वसमिकाएँ में कठिनाई महसूस करते हैं। इस अध्याय के तथ्यों को समझने में ज़्यादातर विद्यार्थियों को बार बार दिक्कतें आती हैं। बारंबार प्रत्येक प्रश्न को हल करके भी वह आत्मविश्वास नहीं आ पाता है जो बाकी पाठों में आसानी से मिल जाता है।