कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार के लिए अभ्यास पुस्तिका और उदाहरण प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आठवीं कक्षा के छात्र हिंदी ग्रामर के पाठ 2 में वर्ण-वर्णमाला से संबंधित स्वर और व्यंजन के बारे में विस्तार से पढेंगे।

वर्ण-विचार

भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण कहते हैं। इसके टुकड़े नहीं किए जा सकते हैं। जैसे: क, ख्, ग् आदि।
वर्ण के संदर्भ में कुछ तथ्य
(क) वर्ण भाषा की ध्वनि का एक चिह्न है।
(ख) यह ध्वनि का लिखित रूप है।
(ग) यह भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
(घ) इसके टुकड़े नहीं किए जा सकते हैं।
(ङ) वर्णों के सार्थक मेल से शब्द बनते हैं।

वर्णमाला

भाषा के सभी वर्णों के व्यवस्थित समूह या क्रमिक रूप को वर्णमाला कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में 48 वर्ण होते हैं।
वर्ण के भेद
उच्चारण की दृष्टि से वर्णों के दो भेद हैं:
1. स्वर
2. व्यंजन

स्वर

जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी अवरोध के तथा बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता से होता है, उन्हें स्वर कहते हैं। स्वर संख्या में ग्यारह हैं:
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।

व्यंजन के भेद

व्यंजन मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:

स्पर्श व्यंजनअंतःस्थ व्यंजनऊष्म व्यंजन
क वर्ग- क, ख, ग, घ
च वर्ग- च, छ, ज, झ
ट वर्ग – ट, ठ, ड, ढ, ण
त वर्ग- त, थ, द, ध, न
प वर्ग- प, फ्रफ़, ब, भ, म
स्पर्श व्यंजन

जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय वायु कंठ, तालु, मूर्धा या होठों का स्पर्श करके बाहर आती है, उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं। इनका उच्चारण करते समय वायु फ़ेफ़ड़ों से निकलकर मुख से बाहर जाने से पूर्व, मुख के विभिन्न भागों का स्पर्श करती है। इसलिए इन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं।
‘ड़’ और ‘ढ़’ को मिलाकर स्पर्श व्यंजन 27 हैं। पाँचों वर्गों (क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग, प वर्ग) को स्पर्श व्यंजन कहा जाता है।

अंतःस्थ व्यंजन
स्वरों तथा व्यंजनों के मध्य स्थित व्यंजनों को अंतःस्थ व्यंजन कहा जाता है। ये चार हैं- य, र, ल तथा व।
ऊष्म व्यंजन
जिन वर्णों के उच्चारण के समय वायु रगड़ खाकर (घर्षण के साथ) मुँह से निकलती है वे ऊष्म व्यंजन कहलाते हैं। ये चार हैं – श, ष, स तथा ह।

कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार के प्रश्न अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार एक्सरसाइजेज
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 2
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण पाठ 2 वर्ण विचार
हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण वर्ण विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में वर्ण विचार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण वर्ण विचार के लिए अभ्यास