कक्षा 12 गणित अध्याय 6 एनसीईआरटी समाधान – अवकलज के अनुप्रयोग

कक्षा 12 गणित अध्याय 6 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 6 अवकलज के अनुप्रयोग अभ्यास के लिए प्रश्नावली व्यायाम एक्सरसाइज 6.1, 6.2, 6.3 तथा विविध प्रश्नावली 6 के सभी प्रश्नों के हल विस्तार से यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। अध्याय के सभी प्रश्नों को सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किया गया है। प्रत्येक प्रश्न को पीडीएफ तथा विडियो के माध्यम से समझाया गया है। ऑफलाइन प्रयोग के लिए कक्षा 12 गणित समाधान ऐप डाउनलोड करें।

कक्षा 12 गणित अध्याय 6 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित अध्याय 6 के हल

इस अध्याय में कुल 6 प्रश्नावली हैं तथा प्रत्येक प्रश्नावली अवकलज के विभिन्न अनुप्रयोगों से संबंधित हैं। जैसे कि प्रश्नावली 6.1 में हम राशियों के परिवर्तन दर पर आधारित प्रश्नों को हल करेंगे जबकि प्रश्नावली 6.2 में वर्धमान और ह्वासमान फलनों को पहचानेगें। इसी प्रकार अन्य अभ्यास भी अलग अलग तथ्यों पर आधारित अवकलज के अनुप्रयोग से संबंधित हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 6.1 के हल

प्रश्नावली 6.1 में हम राशियों के परिवर्तन दर से संबंधित 18 प्रश्न करेंगे जिसमें प्रश्न 17 और 18 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थी प्रश्न संख्या 2, 7, 10, 11, 13 और 14 का अभ्यास अवश्य तैयार करें क्योंकि इनके अतिरिक्त सभी प्रश्न आसानी से हल हो जाते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 6.2 के हल

बारहवीं कक्षा गणित के अभ्यास 6.2 में वर्धमान और ह्वासमान फलन पर आधारित कुल 19 प्रश्न हैं। जिनमें से प्रश्न संख्या 6, 7, 8, 9 और 14 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि कोई विद्यार्थी प्रश्न संख्या 6 के सभी भागों को हल कर लेता हैं तो उसे शेष सभी प्रश्न बिलकुल आसन लगते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 6.3 के हल

कक्षा बारह गणित की प्रश्नावली 6.3 फलनों के उच्चतम तथा निम्नतम मानों की जाँच करने तथा उन्हें निकलने संबंधित प्रश्नों पर आधारित हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह इस प्रश्नावली से पहले दिए गए सभी उदाहरणों को ध्यान से हल करें और साथ ही साथ प्रश्नावली 6.3 के प्रश्न 16 से 29 तक के प्रश्नों को बार बार करते रहें।

कक्षा 12 गणित विविध प्रश्नावली 6 के हल

कक्षा 12 गणित एनसीईआरटी अध्याय के लिए विविध प्रश्नावली में कुल 24 प्रश्न हैं। जिनमें से प्रश्न 19 से 22 वस्तुनिष्ठ प्रकार के हैं। बहुविकल्पीय प्रश्न सीबीएसई सत्र 2024-25 की परीक्षा के लिए भी अति महत्वपूर्ण हैं।