एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.3

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.3 आँकड़ो का प्रबंधन के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में सवाल जवाब सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 7 गणित के अध्याय 3.3 के प्रश्नों को हल करने के लिए छात्र यहाँ दिए गए विडियो समाधान की मदद ले सकते हैं। इससे प्रश्नों के चरणों को समझने में आसानी होगी।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.3

भिन्न उद्देश्य के साथ दंड आलेखों का प्रयोग

पिछले वर्ष हम देख चुके हैं कि किस प्रकार एकत्रित (संग्रहित) की गई सूचनाओं को एक बारंबारता बंटन सारणी के रूप में पहले व्यवस्थित करके और फिर इन सूचनाओं को चित्रीय रूप में चित्रलेखों या दंड आलेखों के रूप में निरूपित किया जाता है। आप इन दंड आलेखों को देख सकते हैं और इनके बारे में निष्कर्ष निकाल सकते हैं। आप इन दंड आलेखों के आधार पर सूचनाएँ भी प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरणार्थ, आप कह सकते हैं कि सबसे लंबा दंड ही बहुलक है, यदि दंड बारंबारता निरूपित करता है।

एक स्केल (या मापदंड) का चुनना

हम जानते हैं कि दंड आलेख समान चौड़ाई के दंडों द्वारा संख्याओं (आँकड़ों) का निरूपण है तथा दंडों की लंबाइयाँ बारंबारताओं और चुने गए स्केल पर निर्भर करती हैं। उदाहरणार्थ, एक दंड आलेख में, जहाँ संख्याओं को इकाइयों में दर्शाना है, आलेख एक प्रेक्षण के लिए एक इकाई लंबाई निरूपित करता है और यदि उसे संख्याओं को दहाई या सैकड़ों में दर्शाना है, तो एक इकाई लंबाई 10 या 100 प्रेक्षणों को निरूपित कर सकती है।

दोहरे दंड आलेख खींचना

आँकड़ों के निम्नलिखित दो समूहों पर विचार कीजिए, जो दो नगरों, आबेरदीन और मारगेट में, वर्ष के सभी बारह महीनों के लिए, धूप रहने के औसत दैनिक घंटों को दर्शाते हैं। ये नगर दक्षिणी ध्रुव के निकट स्थित हैं और इसीलिए यहाँ प्रतिदिन धूप बहुत कम घंटों के लिए रहती है।

अलग-अलग दंड आलेख

इनके अलग-अलग दंड आलेख खींच कर आप निम्नलिखित प्रकार के प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैंः
(i) प्रत्येक नगर में, किस महीने में अधिकतम धूप रहती है? या
(ii) प्रत्येक नगर में, किस महीने में न्यूनतम धूप रहती है?
परंतु ‘एक विशेष महीने में, किस नगर में धूप अधिक घंटों तक रहती है?’ जैसे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए, हमें दोनों नगरों के औसत धूप के घंटों की तुलना करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए हम उन आलेखों को खींचना सीखेंगे, जिन्हें दोहरे दंड आलेख कहा जाता है। इनमें दोनों नगरों की सूचना दंड आलेखों द्वारा साथ-साथ दी हुई होती हैं।

इसमें प्रत्येक महीने के लिए, हमारे पास दो दंड हैं, जिनकी ऊँचाइयाँ प्रत्येक नगर के औसत धूप के घंटों को दर्शाती हैं। इससे हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि अप्रैल के महीने को छोड़कर, अन्य सभी महीनों में मारगेट में आबेरदीन की अपेक्षा धूप सदैव अधिक रहती है। आप इसी प्रकार का दंड आलेख अपने क्षेत्र या नगर के लिए भी बना सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित व्यायाम 3.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित अध्याय 3.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित अभ्यास 3.3
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित एक्सरसाइज 3.3