एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 तितली और कली

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी रिमझिम अध्याय 8 तितली और कली के सभी प्रश्नों के उत्तर चित्रों के माध्यम से यहाँ सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार नीचे दिए गए हैं। कक्षा 2 के लिए हिंदी रिमझिम 2 की इस कविता कविता में एक तितली और एक खिलते फूल (कली) के बीच की बातचीत का वर्णन करती है। यहाँ दिए गए कक्षा 2 हिंदी के समाधान बिलकुल मुफ़्त हैं और इनको पीडीएफ में डाउनलोड करके ऑफलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8

कक्षा 1 के सभी विषयों के लिए ऐप

iconicon

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8: कविता का भावार्थ

इस कविता में तितली और कली के बीच के भावनात्मक लगाव को वर्णित किया गया हैI एक सुन्दर छोटी सी कली एक हरी डाल पर लगी हुई थी। तितली उसके पास आकार बोली कि तुम बहुत सुन्दर लग रही हो। तुम मुस्कराओ और हमारे साथ खेलो जिससे कि तुम्हारी सुगंध गली-गली फैलेI खेल की बात सुनकर कली तुरंत खिल उठी और हवा में लहराने लगी, तितली उसे छूने के लिए उसके पीछे भागने लगी।

तितली कली के पास क्यों गई थी?

उत्तर:
तितली कली के पास इसलिए गयी क्योंकि तितली चाहती थी कि कली खिले और अपनी महक से गली-गली महकाएI तितली भी कली के साथ खेलना चाहती थी।

तितली और कली ने क्या खेल खेला?

उत्तर:
जब कली खिल गयी तो वह हवा में झूमने लगी तब तितली भी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागने लगी।

तितली के क्या कहने पर कली खुश हो गई?

उत्तर:
तितली ने जब कली से साथ खेलने की बात कही तो कली खुश हो गयी।

कविता में से वे शब्द ढूँढ़ो जो सुनने में कली जैसे लगते हैं। जैसे: कली, भली

उत्तर:
गली, चली, खिली।

नीचे दिए गए शब्दों जैसे कुछ शब्द अपने मन से जोड़ो। बोलो तितली डाल

उत्तर:
(i) बोलो: खोलो, डोलो, सोलो।
(ii) तितली: सितली, मितली, पितली।
(iii) डाल: खाल, पाल, हाल, माल, नाल।

महक तुम्हें अच्छी भी लग सकती है और बुरी भी। अच्छी लगने वाली महक को कहेंगे ……………………. बुरी लगने वाली महक को कहेंगे …………………….

उत्तर:
अच्छी लगने वाली महक को कहेंगे सुगंध
बुरी लगने वाली महक को कहेंगे दुर्गन्ध

ऐसी चीजों के नाम लिखो जिनकी महक तुम्हें पसंद है और जिनकी पसंद नहीं है।

उत्तर:
पसंद है – पसंद नहीं है
ताजे फलों की खुशबू – सड़े हुए फल की गंध
फूलों की खुशबू – पसीने की गंध
साबुन की खुशबू – गटर की दुर्गन्ध

शब्द अर्थ
नन्हीछोटी
भलीअच्छी
महक सुगंध
संगसाथ
तुरंतजल्दी से
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 8 के अनुसार फूलों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?

फूल सभी को अपनी ओर आकृषित करते हैं फूलों के मनमोहक रंग तथा सुगंध सबके मन को प्रफुल्लित कर देते हैं। फूलों के बहुत से औषधीय उपयोग भी हैं तथा देवी-देवताओं की पूजा में भी फूलों का विशेष महत्त्व है।

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 8 के आधार पर तितली फूलों पर क्यों मंडराती रहती है?

फूलों की सुगंध और सुन्दरता तितलियों को अपनी ओर आकृषित करता है तथा प्राग से अपने लिए भोजन भी तलाशती हैं।

कक्षा 2 हिन्दी का अध्याय 8 का आशय क्या है?

प्रेम हर तरह के व्यवहार में सर्वश्रेष्ठ है तितली ने फूल से जैसे ही प्रेमपूर्वक आग्रह किया फूल मुस्कराकर झुमने लगे।

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 अतिरिक्त पुस्तक
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 अभ्यास के लिए पुस्तक
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 अभ्यास के प्रश्न
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 8 के प्रश्न