कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के प्रश्न उत्तर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के प्रश्न उत्तर अभ्यास के हल शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। सातवीं कक्षा में हिंदी के पाठ 1 को सरलता से समझने के लिए छात्र यहाँ दिए गए अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर की मदद ले सकते हैं।

नमूने के अनुसार लिखो

नमूना
छोड़ घोंसला बाहर आया,
देखी डालें, देखे पात।
चुरुंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे।
कः
डाली से डाली पर पहुँचा,
देखी कलियाँ देखे फूल।
कः
चुरुंगुन डाली से डाली पर गया और वहां उसने कलियां और फूल देखे।

खाने-गाने के सब साथी,
देख रहे हैं मेरी बाट।

चुरुंगुन के खाने और गाने के साथी उसकी राह देख रहे हैं।

कच्चे-पक्के फल पहचाने,
खाए और गिराए काट।

चुरुंगुन और उसके साथियों ने कच्चे-पक्के फल खाए और काट कर गिराए।

उस तरफ से इस तरफ पर आता,
जाता हूँ धरती की ओर।

चुरुंगुन इधर से उधर उड़ता हुआ धरती की ओर चला जाता है।

चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ बारे में बार-बार अपनी माँ से क्यों पूछता है?

चुरुंगुन अभी छोटा है इसलिए वह उड़ने के बारे में अपनी मां से पूछता है।

क्रम से लगाओ
नीचे कुछ चीजों के नाम लिखे हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।
फूल, पात, फुनगी, डाल, फल, कलियाँ, धरती, साथी, तरफ, दाना, गगन।
उत्तर:
डाल, पात, कलियां, फूल, फुनगी, फल, साथी, धरती, गगन, तरफ, दाना।

चुरुंगुन को कौन-कौन सी चीजें अच्छी लगती हैं?

चुरुंगुन को कच्चे -पक्के फल अच्छे लगते हैं।

वचन बदलो
एकवचन बहुवचन
नमूना
घोंसला घोंसले, घोंसलो
उत्तर:
एकवचन बहुवचन
डाल डालें, डालों
बात बातें, बातों
कली कलियां, कलियों
फूल फूलों
फल फलों
साथी साथियों
तरफ हर तरफ
दाना दाने, दानों
डैना डैने, डैनों

चुरुंगुन अभी-अभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीजों के बारे में जानना चाहते हो?

हम भी चुरुंगुन की तरह दुनिया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँ-कहाँ गया होगा? उसने क्या-क्या देखा होगा? अपने शब्दों में लिखो।

उड़ने के बाद चुरुंगुन आकाश की ओर गया होगा और उसने ऊपर से नदियां, जंगल, झरने और रंग-बिरंगे फूलों से से लदे उपवन देखें होंगे।

बार-बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ।
1:
डाल, ढाल
1:
डाल – डाल पर पक्षी बैठे हैं।
सैनिक ढाल और तलवार से लड़ाई करते हैं।

2:
बात, भात
2:
वह हर बात पर लड़ने लगता है।
हमने घर में दाल-भात खाया।

3:
फूल, मूल
3:
पौधों पर सुंदर फूल लगे हैं ।
गुस्सा हर झगड़े का मूल है।

4:
दाना, धान
4:
चिड़िया दाना खाती है ।
धान के खेत लहलहा रहे हैं ।

5:
फल, पल
5:
इन्तजार का फल मीठा होता है।
हर पल हमारे लिए कीमती है।

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के प्रश्न उत्तर
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन
कक्षा 7 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 चिड़िया और चुरुंगुन के उत्तर