एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 पैटर्न की पहचान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 पैटर्न की पहचान के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 10 के समाधान सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड दोनों प्रकार के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10

पैटर्न की पहचान

हम रोजाना अपने आस-पास अनेकों पैटर्न बने हुए देखते हैं। ये पैटर्न स्कूल की दीवारों, चादरों, दरियों, टाइलों और लौहे से बनी ग्रिल के पैटर्न आदि हैं। ये पैटर्न अक्सर जानवरों, फूलों और प्राकृतिक सुंदरता के आधार पर ही होते हैं। जैसे उगते हुए सूरज, मोर पंख, साँप, पहाड़ और बादल आदि। हम सभी सबसे ज़्यादा फूल, मोरपंख, बेल और पेड़ों की पत्तियों के बने पैटर्न को अधिक पसंद करते हैं। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए हम घरों में रंगोली के पैटर्न बनाते हैं।

जयपुर शहर सुंदर छपाई वाले कपड़ों के लिए जाना जाता है। ये छपाई सुंदर पैटर्न डिज़ाइन के एक ब्लाँक के द्वारा बार-बार ठप्पे लगा कर छापा जाता है। ब्लाँक पर बने पैटर्न का उपयोग साड़ियों, चादरों दुपट्टे और दरियों पर सुंदर बनाने के लिए किया जाता है।

चित्रों का पैटर्न

चित्रों के पैटर्न में नियम का उपयोग किया जाता है। अलग-अलग पैटर्न में अलग-अलग नियम का उपयोग होता है। इसी नियम के कारण पैटर्न को सुंदरता मिलती है। पैटर्न के नियमों को बदल-बदल कर नए-नए पैटर्न बनते रहते हैं। कुछ पैटर्न का नियम बढ़ते क्रम में उपयोग करते रहते हैं। इन्हीं पैटर्न से किसी वस्तु की सुंदरता को और बढ़ाया जा सकता है।

संख्या पैटर्न

वे पैटर्न जिसमें संख्या का उपयोग किया जाता है, संख्या पैटर्न कहलाते हैं। इन पैटर्न में संख्याओं की संख्या नियम अनुसार बढ़ती-घटती रहती है। पूरे पैटर्न में यह नियम चलता रहता है। कुछ बढ़ते हुए पैटर्न को हम इस प्रकार लिख सकते हैं:
1) 51, 56, 61, 66, 71, 76, 81
2) 7, 14, 21, 28, 35, 42, 49
3) 2, 4, 8, 16, 32, 64, 128, 256
4) 12A, 13B, 14C, 15D, 16E, 17F
ये सभी पैटर्न बढ़ते हुए और नियम को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

सम और विषम संख्याओं के पैटर्न

सम संख्याओं के पैटर्न इस प्रकार हैं:
2, 4, 6, 8, 10, 12
10, 20, 30, 40, 50, 60
सम संख्या में आखरी अंक 0, 2, 4, 6 या 8 होते हैं।

विषम संख्याओं के पैटर्न इस प्रकार हैं:
1, 3, 5 7, 9, 11, 13, 15
11, 21, 31, 41, 51, 61, 71
इन सभी पैटर्न को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विषम संख्या के आखरी अंक 1, 3 ,5, 7 या 9 होते हैं।

कक्षा 3 गणित अध्याय 10 पैटर्न की पहचान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 प्रश्नों के हल हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 हिंदी में गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 10 डाउनलोड
कक्षा 3 गणित अध्याय 10