कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 एनसीईआरटी समाधान – पत्ते ही पत्ते

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 पत्ते ही पत्ते रिमझिम भाग 1 के सभी प्रश्न उत्तर के साथ साथ कठिन शब्दों के अर्थ तथा रिक्त स्थानों की पूर्ति आदि प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। अतिरिक्त अभ्यास के लिए अभ्यास पुस्त्तिका भी दी गई है जो पीडीऍफ़ तथा ऑनलाइन दोनों ही प्रारूपों में है। तिवारी अकादमी की हिंदी की पुस्तक में अध्यायों को सरल करके दिया गया है जो विद्यार्थियों को अभ्यास में मदद करेगी। कक्षा 1 समाधान ऐप में कक्षा 1 की हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी और गणित के हल भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 के कठिन शब्द अर्थ

शब्द अर्थ
दीदी बड़ी बहिन
धड़ाम तेजी से
पत्ते पेड़ की पत्तियां
कतरीला कई जगह से कटा फटा
बंदनवार फूलों से बनाई गई झालर

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 के मुख्य प्रश्न उत्तर

दीदी बच्चों को विभिन्न प्रकार के पत्ते दिखाकर क्या सन्देश देना चाहती है?

दीदी बच्चों को विभिन्न प्रकार के पत्ते दिखाकर क्या सन्देश देना चाहती है कि प्रकृति में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे हैं जिनका आकार व बनावट भिन्न-भिन्न प्रकार की है। इसी प्रकार उनके पत्तों का आकार और प्रकार भी अलग-अलग है।

ज्यादातर पत्ते हरे रंग के क्यों होते हैं?

पत्ते का हरा रंग जो कि क्लोरोफिल के करण होता है सूर्य की रोशनी में वातावरण की कार्बन-डाई-ऑक्साइड को लेकर पौधों और वृक्षों के लिए भोजन का निर्माण करते हैं।

पत्ते को मुठ्ठी के ऊपर रखने पर ऊपर से हथेली का प्रहार करने पर पटाखे की आवाज क्यों आती है?

ऊपर से हथेली का प्रहार जब पत्ते पर किया जाता है तो हवा का दबाव अधिक होने से पत्ता तेज आवाज के साथ फट जाता है।

कहानी का भावार्थ

दीदी सभी बच्चों को लेकर उन्हें निर्देश देती है कि उसके पांच तक गिनाते ही सभी बच्चे गोलाकार घेरे में बैठ जाएँ। जैसे ही गिनती पांच तक पूरी हुई सभी बच्चे निर्देशानुसार बैठ गए। दीदी बच्चों को दिखने के लिए अनेक प्रकार के बहुत सारे पत्ते लेकर आयी थी। इनमे से कुछ पत्ते लम्बे थे, कुछ गोल थे, कुछ छोटे थे तथा कुछ बड़े आकार के थे।

उनमें से एक पत्ता लाल रंग का था जबकि दूसरा आधा पीला और आधा कत्थई रंग का था। एक पते पर नसें सी उभरी हुई प्रतीत हो रही थी, वहीं एक पत्ते का डंठल एकदम सीधा था। बच्चों ने इतने सारे पत्ते एक साथ देखे तो कौतुहलवश वे उन्हें छूकर देखने लगे। इनमें से कुछ पत्ते खुरदरे थे, जबकि कुछ एकदम मुलायम थे। कुछ पत्ते बंदनवार से दिख रहे थे।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

बालिका स्कूल कैसे जाती है?

बालिका स्कूल साइकिल से जाती है।

जमीन के नीचे उगने वाली कुछ चीजों के नाम बताओ?

जमीन के नीचे बहुत से सब्जियां उगती हैं। जैसे: गाजर, मुली, आलू, चुकंदर, शकरकंद, आदि।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4
समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 4