एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 सबसे लंबा कदम

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 सबसे लंबा कदम के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2023-24 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए दिए गए हैं। कक्षा 2 गणित पाठ 13 में हम विभिन्न दूरियों को खेल खेल में नाप कर मापन के तरीकों को सीखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13

कदम कदम चलने का खेल

हाथी, ख़रगोश और हिरण तीन दोस्त थे। वे तीनों पार्क में खेल रहे थे। हिरन ने कहा देखते है कि कौन पत्थरों का पुल सबसे पहले पार करता है। इस बात पर हाथी ने कहा कि तुम दोनों तेज़ भागते हो और मैं धीरे चलता हूँ, इसलिए मैं यह खेल नहीं खेलूंगा। इस बात पर एक नियम बनाया गया कि कोई भी दौड़ेगा नहीं, केवल चलेंगे। इस बात पर सब मान गए। फिर सब यह खेल खेलने के लिए चलने लगे और सब हैरान भी हुए। क्योंकि चलने वाला खेल हाथी जीता और सबसे पीछे ख़रगोश पहुँचा। उन तीनों में सबसे लंबे कदम हाथी रख रहा था। इसलिए वह यह खेल जीत गया था।

छोटी और बड़ी दूरियों को मापना

किसी भी दूरी को नापने के लिए हम कदमों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके पैरों की लम्बाई अधिक होती है उसके कदम भी बड़े होते हैं। किसी भी दूरी को किलोमीटर, मीटर, इंच और सेंटी-मीटर में मापा जाता है। बड़ी दूरियों को हम किलोमीटर में तथा छोटी दूरियों को मीटर तथा सेंटीमीटर में मापते हैं।

हाथ या उँगलियों से नापना

रजत कुछ चीज़ों की लम्बाई अपने हाथ और उँगलियों से नाप सकता है। जैसे- माचिस की डिबियाँ, पेंसिल, रबड़, बल्ला और पेंसिल बॉक्स आदि हैं। लेकिन इस तरीके से रजत अपनी टेबल की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई को नापने में असफल है। रजत को टेबल को नापने के लिए उसे मीटर पैमाने की ज़रूरत पड़ेगी। तभी वह उसकी लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई का सही माप-दंड कर सकेगा।

घरों और पेड़ों की ऊँचाई

दो बच्चों ने दो मिट्टी के घर बनाए। जिसके घर की ऊँचाई सबसे अधिक होगी उसी का घर भी बड़ा होगा। पुस्तक में दिए गए चित्र को देखने से यह साफ़ दिखता है कि लड़की द्वारा बनाया गया मिट्टी का घर ही बड़ा है। इसी तरह चित्र में एक नारियल के पेड़ की ऊँचाई 6 मीटर दी गई है। नारियल के पेड़ पर एक-एक मीटर के निशान भी हैं। इन्हीं निशानों की मदद ली जाए तो हम कह सकते हैं कि दूसरे छोटे नारियल के पेड़ की ऊँचाई 3 मीटर है। हम अपनी ऊँगली और बित्ते से अपने आस-पास की छोटी-मोटी चीजों को नाप सकते हैं।

कक्षा 2 गणित अध्याय 13 सबसे लंबा कदम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13
कक्षा 2 गणित अध्याय 13
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 हिंदी मीडियम में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 13 हिंदी में हल