एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13 कपडे की दूकान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13 कपडे की दूकान के प्रश्नों के उत्तर के साथ-साथ मिलान, रिक्त स्थान भरो आदि प्रकार के प्रश्नों के हल सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। इस पाठ में कपड़े की दूकान के बारे में बताया गया है। विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 13 में पढेंगे कि किस प्रकार कपड़े की दुकान पर जाकर अमर ने विभिन्न प्रकार के कपड़े ख़रीदे।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

नमूने के अनुसार लिखो
झूठ मत बोलो। आप झूठ मत बोलिए।

    1. कच्चे आम मत खाओ। आप कच्चे आम मत खाइए।
    2. तुम अंदर मत आओ। आप अंदर मत आइए।
    3. तुम यहाँ मत बैठो। आप यहाँ मत बैठिए।
    4. कक्षा में शोर मत करो। कक्षा में शोर मत कीजिए।
    5. कूड़ा इधर-उधर मत फेंको। कूड़ा इधर-उधर मत फेंकिए।

कक्षा 6 के लिए समाधान ऐप

iconicon

कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो: धन्यवाद, सिर्फ, नमस्ते, परसों, चिंता
1. रसूल ने कहा, नमस्ते विनोद भाई, आइए।
2. दीपावली का त्योहार कल नहीं परसों है।
3. मोहन चिंता न करो, हम तुम्हारे जन्मदिन पर जरूर आएँगे।
4. कोई तुम्हारी मदद करे, तो कहना चाहिए – धन्यवाद
5. मुझे शरबत नहीं, सिर्फ ठंडा पानी दीजिए।

नमूने के अनुसार वाक्य बदलो
नमूना
यह पत्र अभी भेजो। वह पत्र कल भेजना।
उत्तर 5:
1. यह काम अभी करो यह काम कल करना।
2. ये फल अभी खाओ यह फल कल खाना।
3. यह पाठ अभी पढ़ो यह पाठ कल पढ़ना।
4. वे चीजें अभी लाओ वे चीजें कल लाना।

कपडे़ खरीदने कौन-कौन गए?

कपड़े खरीदने अमर, उसके माता-पिता और उसकी बहन गए।

दुकानदार का नाम क्या है?
पाठ में दुकानदार का नाम नहीं बताया गया है। पाठ में पिता का नाम बताया गया है।

दुकानदार ने कैसे कपडे़ दिखाए?
दुकानदार ने बढ़िया और नए-नए डिजाइन के कपड़े दिखाए।

माँ को सूट का कपड़ा क्यों पसंद नहीं आया?
सूट का रंग अच्छा था मगर कपड़ा अच्छा नहीं था, इसलिए माँ को सूट का कपड़ा पसंद नहीं आया।

नमूने के अनुसार वाक्य बदलो:
क.
नमूना
सलमा के पास किताब नहीं है। सलमा को किताब चाहिए।
उत्तर कः
1. अमर के पास पैंट नहीं है। अमर को पैंट चाहिए ।
2. शोभा के पास घड़ी नहीं है। शोभा को घड़ी चाहिए।
3. गोपालन के पास कैमरा नहीं है। गोपालन को कैमरा चाहिए ।
4. आशा के पास कलम नहीं है। आषा को कलम चाहिए ।

ख.
नमूना
पिता जी को गरम चाय चाहिए। पिता जी को गरम चाय दीजिए।
उत्तर खः
1. सुधा को किताब चाहिए। सुधा को किताब दीजिए।
2. लड़कों को फुटबाल चाहिए। लड़कों को फुटबाल दीजिए।
3. मुझे ताजे फल चाहिए। मुझे ताजे फल दीजिए।

‘कपड़े की दुकान’ पाठ में शिक्षण बिंदु के रूप में उपयोग होने वाले पाँच शब्द कौन से हैं?

‘कपड़े की दुकान’ पाठ में शिक्षण बिंदु के रूप में उपयोग होने वाले पाँच शब्द निम्नलिखित हैं:
आइए, आओ, आना, जाना और चाहिए आदि हैं।

दीवाली पर अमर को क्या चाहिए?
दीवाली पर अमर को कपड़े चाहिए।

अमर ने ‘कपड़े की दुकान’ पर क्या पसंद किया था?
अमर ने ‘कपड़े की दुकान’ पर पैंट-शर्ट का कपड़ा पसंद किया था।

अनीता ने कपड़े की दुकान से अपने लिए क्या लिया?
अनीता ने ‘कपड़े की दुकान’ से अपने लिए सूट का कपड़ा लिया था।

“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार पर मौखिक बातचीत के दौरान शिक्षण बिंदु के अंर्तगत आने वाले शब्द कौन-कौन से हैं?

“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार पर मौखिक बातचीत के दौरान शिक्षण बिंदु के अंर्तगत आने वाले शब्द निम्नलिखित है: आओ, आइए, आना, मुझे, कपड़ा और चाहिए आदि हैं।

“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार पर रिक्त-स्थान विधि का उपयोग करके विद्यार्थी अपनी योग्यता का विस्तार कैसे कर सकते हैं?
“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार पर रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विद्यार्थियों को वाक्य पूरा करने, वाक्य बनाने और वाक्यों से जुड़ी अनेकों जानकारियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है।
जैसे:
मैं अपनी __________ के कपड़े लूँगा। (मन, पैसे, पसंद)।
विद्यार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता हैं।

कपड़े खरीदने कौन-कौन गए थे?
कपड़े खरीदने अमर के माता-पिता और उसकी बहन अनीता गई थी।

माँ को सूट का कपड़ा पसंद न आने का कारण क्या था?

माँ को सूट के कपड़े का रंग तो पसंद था, लेकिन कपड़े की गुणवता पसंद नहीं आई थी।

“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार बनाकर पाँच वाक्य बनाए जिसे रिक्त-स्थान में उपयोग किया जा सकें?
“कपड़े की दुकान” पाठ के आधार पर पाँच वाक्य हैं:
दोनों _________ के लिए कपड़े चाहिए।
मेरी बेटी के लिए सूट का _________ दिखाइए।
रंग _________ है, लेकिन कपड़ा ठीक नहीं है।
दोनों कपड़े _________ कर दीजिए।
दिवाली के _________ पर कपड़ा खरीद लेगें।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (पैक, अवसर, बच्चों, अच्छा, कपड़ा) आदि शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता हैं। सभी रिक्त-स्थानों को बच्चों से बोल-बोल कर दोहराने से उन्हें याद करने में आसानी होती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13 कपडे की दूकान
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13 कपडे की दूकान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 13 के प्रश्न उत्तर