एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.2 क्षेत्रमिति एक प्रश्नों के हल अभ्यास के सवाल जवाब हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त करें। कक्षा 6 गणित अध्याय 10.2 के सभी प्रश्नों के हल सीबीएसई के साथ साथ राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.2

क्षेत्रफल

किसी तल (समतल या वक्रतल) के द्वि-बीमीय (द्वि-आयामी) आकार के परिमाण (माप) को क्षेत्रफल कहते हैं। जिस क्षेत्र के क्षेत्रफल की बात की जाती है वह क्षेत्र प्रायः किसी बन्द वक्र से घिरा होता है। इसे प्राय: m² (वर्ग मीटर) में मापा जाता है।

अनियमित आकृति का क्षेत्रफल

आकृति अगर किसी निश्चित आकर में हो तो उसका क्षेत्रफल आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। जैसे एक वर्ग, आयत, त्रिभुज आदि। लेकिन अगर आकार अनियमित हो तो क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए सीधे सूत्र लागू नहीं कर सकते इसलिए कुछ अन्य तरीकों पर विचार किया जाएगा।

अनियमित आकृति का क्षेत्रफल करने के नियम

इन्हें एक वर्गांकित पेपर या ग्राफ पेपर पर रखिए जहाँ पर प्रत्येक वर्ग की माप 1 सेमी × 1 सेमी हो। इन आकृतियों की बाहरी सीमा अर्थात् बाहरी रूपरेखा खींचिए। इस आकृति के द्वारा घेरे गए वर्गों को देखिए। आप देखेंगे कि उनमें कुछ पूरे वर्ग, कुछ आधे वर्ग, कुछ आधे से कम तथा कुछ आधे से अधिक वर्ग घिरे हुए हैं।

आकृति द्वारा घेरे गए आवश्यक सेमी वर्ग की संख्या ही उसका क्षेत्रफल है। परंतु यहाँ एक समस्या है: आप जिस भी किसी आकृति का क्षेत्रफल मापना या जानना चाहते हैं, वर्ग हमेशा उसे पूर्णतया नहीं ढकते हैं। हम इस समस्या का समाधान एक परिपाटी को अपनाकर कर सकते हैं।

    • (i) एक पूरे वर्ग के क्षेत्रफल को हम 1 वर्ग इकाई (मात्रक) लेते हैं। यदि ये वर्ग एक वर्ग सेंटीमीटर के हैं तब एक पूरे वर्ग का क्षेत्रफल 1 वर्ग सेमी होगा।
    • (ii) जिन वर्गों का आधे से कम भाग आकृति से घिरा है, उन पर ध्यान मत दीजिए अर्थात् उन्हें छोड़ दीजिए।
    • (iii) यदि किसी वर्ग का आधे से अधिक भाग आकृति से घिरा है, तो ऐसे वर्ग को हम एक पूरा वर्ग ही गिनते हैं।
    • (iv) यदि किसी वर्ग का ठीक-ठीक आधा भाग गिनती में आता है, तो ऐसे वर्ग के क्षेत्रफल को ½ वर्ग इकाई लेते हैं।
      इस परिपाटी से इच्छित क्षेत्रफल का अनुमान अच्छी तरह लगाया जा सकता है।
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.2 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 10.2