एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी रिमझिम के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 5 के विद्यार्थी हिंदी विषय के सभी अध्यायों के प्रश्नों के उत्तर पाठ दर पाठ पढ़ने के लिए यहाँ उपलब्ध पठन सामग्री का प्रयोग निशुल्क कर सकते हैं।
कक्षा 5 हिंदी रिमझिम के सभी अध्यायों के प्रश्न उत्तर
अध्याय 1. राख की रस्सी
अध्याय 2. फ़सलों के त्यौहार
अध्याय 3. खिलौनेवाला
अध्याय 4. नन्हा फनकार
अध्याय 5. जहाँ चाह वहाँ राह
अध्याय 6. चिट्ठी का सफ़र
अध्याय 7. डाकिए की कहानी, काँवरसिंह की जुबानी
अध्याय 8. वे दिन भी क्या दिन थे
अध्याय 9. एक माँ की बेबसी
अध्याय 10. एक दिन की बादशाहत
अध्याय 11. चावल की रोटियाँ
अध्याय 12. गुरु और चेला
अध्याय 13. स्वामी की दादी
अध्याय 14. बाघ आया उस रात
अध्याय 15. बिशन की दिलेरी
अध्याय 16. पानी रे पानी
अध्याय 17. छोटी-सी हमारी नदी
अध्याय 18. चुनौती हिमालय की

कक्षा 5 में हिंदी विषय पढ़ने का महत्त्व

हिंदी भाषा हमारी मात्रभाषा होने के कारण सभी छात्रों को इसे आदर पूर्वक छोटी कक्षाओं से ही सीखने का प्रयास करना चाहिए। भाषा की गुणवत्ता ही शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की गारंटी है। मात्रभाषा अर्थात हिंदी हमें विभिन्न विषयों में नई चीजों को खोजने में मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कठिन से कठिन विषय को भी अपनी मात्रभाषा हिंदी में पढ़ने से हमें वे सरल लगने लगते हैं और हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं। कक्षा 5 में हिंदी विषय प्राथमिक विद्यालय पिछली कक्षाओं में सीखे गए हिंदी विषय व्याकरण कौशल को सुदृढ़ करने और उसे और ऊँचाई तक ले जाने का उपयुक्त समय है।

एनसीईआरटी कक्षा 5 में हिंदी विषय के समाधान की आवश्यकता

कक्षा 5 हिंदी के लिए एनसीईआरटी समाधान (रिमझिम) की मदद से स्कूलों में पांचवीं कक्षा के लिए अनुशंसित एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में दिए गए सभी प्रश्न शामिल हैं। एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक के प्रश्न और उत्तर तथा इसकी अवधारणाओं को समझने की ठोस समझ हासिल करने में मदद करते हैं। विस्तृत स्पष्टीकरण के साथ जब छात्र इन प्रश्नों को समझकर उनके उत्तर पढ़ता है तो उसके सभी संशय समाप्त हो जाते हैं।

कक्षा 5 में हिंदी रिमझिम के लिए एनसीईआरटी समाधान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 5 हिंदी यहाँ से छात्र मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 5 हिंदी पुस्तक रिमझिम के प्रश्न उत्तर तथा अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी एनसीईआरटी समाधान के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

सीबीएसई में 5वीं कक्षा हिंदी के लिए एनसीईआरटी समाधान में कुल 18 अध्याय हैं। सभी अध्यायों के अभ्यास के अंत में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में अतिरिक्त प्रश्न उत्तर के साथ दिए गए हैं।

कक्षा 5 में हिंदी – एक महत्वपूर्ण विषय

हिंदी कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए एक प्रमुख विषय के रूप में है। पाँचवीं कक्षा के अन्य विषयों जैसे सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी, गणित या विज्ञान की तरह ही हिंदी को भी मन लगाकर पढ़ना चाहिए। हिंदी अन्य विषयों को आधार प्रदान करती है। यदि किसी छात्र को हिंदी विषय के ज्ञान में आत्मविश्वास नहीं होगा तो वह अन्य विषयों को भी पूरे विश्वास से नहीं पढ़ पायेगा। हिंदी हमारी मात्रभाषा है इसलिए इसे सीखना और भी आसान होता है। सभी विषयों की भांति हिंदी विषय को भी पूरी संजीदगी के साथ पढ़ने से ही सभी विषयों में प्रदर्शन उत्कृष्ट होता है।

कक्षा 5 में हिंदी विषय पढ़ने का तरीका

पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वतंत्र अध्ययन अपेक्षित है और इसलिए इसे प्रोत्साहित किया जाता है। किसी भी पाठ को पहले स्वयं पढ़ना चाहिए और फिर पुनः पढ़कर उसके अभ्यास में दिए गए प्रश्नों के उत्तर भी स्वयं लिखने का प्रयास करना चाहिए। उदाहरण के लिए, जब पाँचवीं कक्षा के छात्रों को किसी अध्याय के प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए कहा जाता है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि इसे कहाँ खोजना है और उन्हें सौंपे गए कार्यों को कैसे पूरा करना है। घर पर पढ़ते समय घर के बड़े वयस्कों से भी सहायता ले कर अपने उत्तर को और आकर्षक बनाया जा सकता है। किसी भी भाषा में जितना अधिक हम स्वयं प्रयास करेंगे उतनी ही सरलता से विषय समझ में आएगा।

एनसीईआरटी कक्षा 5 हिंदी समाधान में कुल कितने अध्याय हैं?

कक्षा 5 हिंदी विषय की एनसीईआरटी पुस्तक में कुल 18 अध्याय हैं। पाँचवीं कक्षा के ये अध्याय कविताओं, कहानियों, लेखों और आत्मकथाओं जैसी हिंदी साहित्य की विधाओं से भरे हुए हैं। इन सभी अध्याओं के अभ्यास के प्रश्न उत्तर विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 5 में हिंदी के पाठों को परीक्षा के लिए तैयार कैसे करें?

पाँचवीं कक्षा में हिंदी विषय के किसी भी पाठ को परीक्षा की दृष्टि से तैयार करने के लिए पहले पूरे अध्याय को कम से कम दो बार अवश्य पढ़ें। ऐसा करने से पाठ के अंतर्गत दी गई सभी घटनाओं के बारे में हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके पश्चात् पाठ के अभ्यास में दिए गए प्रश्नों के उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करें। आप चाहें तो मदद के लिए यहाँ दिए गए एनसीईआरटी समाधान को भी एक नजर देख सकते हैं।