एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6 भिन्न के प्रश्नों के हल अभ्यास के सभी सवाल जवाब के गाइड हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित के अध्याय 7.6 के सभी प्रश्न उत्तर विस्तार से चरण दर चरण समझाए गए हैं ताकि प्रत्येक छात्र इसे आसानी से हल कर सके।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6

भिन्नों का जोड़ना और घटाना

हम समान भिन्नों को जोड़ना और घटाना सीख चुके हैं। जिन भिन्नों के हर समान नहीं हैं उन्हें जोड़ना और घटाना भी कठिन नहीं है। जब भिन्नों को जोड़ना और घटाना हो, तो हमें पहले दी हुई भिन्नों को समान हरों वाली भिन्नों में बदलना चाहिए और फिर आगे बढ़ना चाहिए।
1/5 में क्या जोड़ने पर ½ प्राप्त होता है? इसका अर्थ है कि वांछित संख्या प्राप्त करने के लिए, ½ में से 1/5 को घटाया जाए।

चूँकि 1/5 और ½ असमान भिन्न हैं, इसलिए घटाने के लिए पहले हम इन्हें समान हरों वाली भिन्नों में बदलते हैं।
½ और 1/5 की समान हर वाली तुल्य भिन्न क्रमशः 5/10 और 2/10 हैं।
यह इसलिए है, क्योंकि ½ = ½ × 5/5 = 5/10 और 1/5 = 1/5 × 2/2 = 2/10 है
अतः, ½ – 1/5 = 5/10 – 2/10 = (5 – 2)/10 = 3/10

कक्षा 6 गणित अभ्यास 7.6 के महत्वपूर्ण प्रश्न

2/5 और 1/3 को जोडि़ए।
हल:
5 और 3 का ल. स. 15 है।
अतः 2/5 + 1/3 = (2 × 3)/(5 × 3) + (1 × 5)/(3 × 5)
= 6/15 + 5/15
= (6 + 5)/15 = 11/15
उदाहरण:
सरल कीजिए: 3/5 – 7/20
हल:
5 और 20 का ल. स. 20 है।
अतः 3/5 – 7/20 = (3 × 4)/(5 × 4) – 7/20
= 12/20 – 7/20 = 5/20
= ¼

मिश्रित भिन्नों को जोड़ना या घटाना

मिश्रित भिन्नों को या तो एक पूर्ण भाग और एक उचित भिन्न के जोड़ के रूप में लिखा जा सकता है या पूर्ण रूप से एक अनुचित भिन्न (विषम भिन्न) के रूप में। मिश्रित भिन्नों को जोड़ने (या घटाने) की एक विधि यह है कि पूर्ण भागों और भिन्नीय भागों पर संक्रियाएँ अलग-अलग की जाएँ तथा दूसरी विधि यह है कि इन्हें पहले अनुचित भिन्नों में बदल लिया जाए और फिर इन्हें सीधे जोड़ा (या घटाया) जाए।

अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

2(4/5) और 3(5/6) को जोडि़ए।
हल:
2(4/5) + 3(5/6) = 2 + 4/5 + 3 + 5/6
= 5 + 4/5 + 5/6 (चूँकि 5 और 6 का ल. स. 30 है)
अब, 4/5 + 5/6 = (4 × 6)/(5 × 6) + (5 × 5)/(6 × 5)
= 24/30 + 25/30 = 49/30
= (30 + 19)/30 = 30/30 + 19/30
= 1 + 19/30
इस प्रकार 2(4/5) + 3(5/6) = 5 + 1 + 19/30
= 6 + 19/30
या 6(19/30)

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6 एनसीईआरटी समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6
कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 7.6
कक्षा 6 गणित 7.6