कक्षा 9 विज्ञान एनसीईआरटी समाधान

छात्र यहाँ से कक्षा 9 विज्ञान के लिए एनसीईआरटी समाधान प्रथम तथा द्वितीय सत्र के लिए सभी अध्यायों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नि: शुल्क प्राप्त करें। हिंदी मीडियम में कक्षा 9 विज्ञान का समाधान यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड तथा अन्य राजकीय बोर्ड के छात्र भी प्रयोग करके इसका लाभ उठा सकते हैं। कक्षा 9 विज्ञान का समाधान ऑनलाइन तथा मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। जो विद्यार्थी मोबाइल से पढ़ते हैं वे कक्षा 9 एनसीईआरटी समाधान ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 9 विज्ञान एनसीईआरटी समाधान सीबीएसई प्रथम व द्वितीय सत्र के लिए

कक्षा 9 विज्ञान एनसीईआरटी समाधान सत्र 2023-24 के लिए

अध्याय 1. हमारे आस – पास के पदार्थ
अध्याय 2. क्या हमारे आस – पास के पदार्थ शुद्ध हैं
अध्याय 3. परमाणु एवं अणु
अध्याय 4. परमाणु की संरचना
अध्याय 5. जीवन की मौलिक इकाई
अध्याय 6. ऊतक
अध्याय 7. गति
अध्याय 8. बल तथा गति के नियम
अध्याय 9. गुरुत्वाकर्षण
अध्याय 10. कार्य तथा ऊर्जा
अध्याय 11. ध्वनि
अध्याय 12. खाद्य संसाधनों में सुधार

कक्षा 9 विज्ञान समाधान एनसीईआरटी 2023-24

सीबीएसई परीक्षाओं के लिए कक्षा 9 विज्ञान से संबंधित सभी पठन सामग्री हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम में डाउनलोड करने के लिए मुफ्त उपलब्ध है। हमने नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक के समाधानों को संशोधित किया है, ताकि छात्र एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों के समाधान का नवीनतम संस्करण नि: शुल्क प्राप्त कर सके। नए सत्र में अध्ययन के लिए नवीं कक्षा के सभी एनसीईआरटी समाधान और किताबें ऑनलाइन और ऑफ़लाइन तिवारी अकादमी एप्लिकेशन 2023-24 पर उपलब्ध हैं।

एनसीईआरटी समाधान ऐप 2023-24

iconicon

नवीं कक्षा के विज्ञान का समाधान अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में

कक्षा 9 विज्ञान एनसीईआरटी समाधान और यूपी बोर्ड समाधान हिन्दी और अँग्रेजी मीडियम में उपलब्ध है। इस सभी समाधानों को कोई भी विद्यार्थी निशुल्क प्राप्त कर सकता है। यूपी बोर्ड, दिल्ली बोर्ड, एमपी बोर्ड, गुजरात बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड, आदि, जो अपने वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए एनसीईआरटी किताबों का अनुसरण कर रहे हैं, के लिए नए शैक्षणिक सत्र के लिए सभी समाधान अपडेट किए गए हैं।

कक्षा 9 विज्ञान एनसीईआरटी किताब पाठ्यक्रम 2023-24

कक्षा 9 विज्ञान की किताब में कुल 12 अध्याय हैं। हम इन अध्यायों में पढ़ेंगे कि हमारे आस पास के पदार्थ क्या हैं। ये कितने शुद्द हैं। मिश्रण और शुद्द पदार्थ में क्या अंतर होता है। परमाणु और अणु में क्या अंतर होता है और परमाणु की रचना कैसी होती है। परमाणु की रचना के लिए दिए गए विभिन्न मत और सिद्धान्त किस प्रकार एक परमाणु की रूपरेखा तैयार करते हैं। जीव विज्ञान में हम विभिन्न उत्तकों के बारे में पढ़ेंगे साथ ही यह भी जानेंगे कि विभिन्न जीवों का विकास कैसे हुआ।

कक्षा 9 विज्ञान में आसानी से 90% अंक कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

कक्षा 9 विज्ञान में जो विद्यार्थी एनसीईआरटी पुस्तक से अध्ययन करते हैं वे एनसीईआरटी की किताब से पाठ को पूरा पढ़ने के बाद, पाठ के बीच में दिए गए प्रश्नों के साथ-साथ, पाठ के अंत में दिए गए अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर स्वयं बनाएँ। एक बार पाठ के सभी टॉपिक पढ़ के समझने के बाद एनसीईआरटी एक्सेम्प्लार की किताब में दिए गए सभी प्रश्नों को करना चाहिए। जिससे अध्याय के बारे में प्रत्येक छोटी से छोटी बाते पता चल जाएँ और परीक्षा में पूंछे गए किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में कोई परेशानी न हो। इस प्रकार से यदि कक्षा 9 के विद्यार्थी विज्ञान विषय की तैयारी करें तो अवश्य ही 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सकता है।

9वीं कक्षा विज्ञान के कौन-कौन से अध्याय कठिन हैं?

नवीं कक्षा विज्ञान विषय की एनसीईआरटी पुस्तक में कुल 12 अध्याय हैं। अधिकतर विद्यार्थियों को अध्याय 7 गति और अध्याय 8 बल तथा गति के नियम कुछ कठिन लगता है। इन दोनों पाठों में वैज्ञानिक तथ्यों को याद रखने के अलावा गणितीय गणनाओं पर आधारित प्रश्न भी दिए गए हैं। जिनको हल करने में छात्रों को अक्सर ही दिद्दत आती है। जीव विज्ञान पर आधारित अधिकतर अध्याय सरल और आसान भाषा में दिए गए हैं और इनको याद करने में भी कोई परेशानी नहीं होती है।

कक्षा 9 के विज्ञान को अधिक रुचिकर कैसे बनाएँ?

कक्षा 9 विज्ञान में लगभग सभी अध्याय सरल तथा आसान भाषा में दिए गए हैं। प्रत्येक अध्याय में दिए गए उदाहरण को दैनिक जीवन के आयामों से जोड़कर हम तथ्य को आसानी से समझ सकते हैं और विषय को रुचिकर भी बना सकते हैं। दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के पीछे घटने वाले तथ्यों के वैज्ञानिक तर्क को जानकार हम अध्याय को अच्छी तरह समाज पाते हैं और पढ़ने की रुचि भी बनी रहती है।

कक्षा 9 के विद्यार्थी को विज्ञान के अध्ययन के लिए प्रतिदिन कितना समय देना चाहिए?

किसी भी विद्यार्थी के लिए जितना समय गणित के प्रश्नों को हल करने में लगता हैं लगभग उतना ही समय विज्ञान के अध्ययन में भी लगता है। इसलिए कक्षा 9 के विद्यार्थी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा विज्ञान के अध्ययन में व्यतीत करना चाहिए ताकि पाठ का गहन अध्ययन कर सके। विद्यार्थियों को 40 से 45 मिनट पाठ को पढ़ना चाहिए और 15 – 20 मिनट उसके तथ्यों का दैनिक जीवन में प्रयोग के बारे में सोचना चाहिए।