कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह के प्रकार तथा उनका वाक्यों में प्रयोग अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। 8वीं कक्षा के लिए हिंदी ग्रामर के पाठ 21 को विडियो के माध्यम से भी सरल भाषा में समझाया गया है ताकि विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।

विराम चिह्न

विराम का अर्थ है- ‘रुकना’। विचारों को व्यक्त करते समय बीच-बीच में थोड़ा बहुत रुकना होता है। यह प्रक्रिया ‘विराम’ कहलाती है।
विरामों को प्रकट करने के लिए कुछ चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, इन्हें विराम चिह्न कहते हैं।
हिंदी के प्रयुक्त होने वाले प्रमुख विराम चिह्न
1. अल्प विराम
2. अर्ध विराम
3. पूर्ण विराम
4. प्रश्नवाचक चिह्न
5. विस्मयसूचक या संबोधनसूचक चिह्न
6. निर्देशक चिह्न
7. उद्धरण चिह्न
8. योजक चिह्न

अल्प विराम

पढ़ते या बोलते समय बहुत थोड़े समय के लिए जब रुका जाता है तो अल्पविराम का प्रयोग होता है।
उदाहरण:
कई नामों के साथ:
(क) राम, लक्ष्मण तथा सीता वन को गए।
(ख) नरेश, सुरेश, महेश तथा संजय मित्र हैं।
संबोधन के बाद:
मित्रो, यह पढ़ने का समय है।
आश्रित वाक्यों के आदि और अंत में:
नेहा आपकी प्रिय सहेली, आपके द्वार पर खड़ी है।

अर्ध विराम

अल्प विराम से अधिक तथा पूर्ण विराम से कम ठहरने के लिए अर्ध विराम का प्रयोग किया जाता है।
इसका प्रयोग निम्न परिस्थितियों में किया जाता है:
कोई नियम या सिद्धांत बताने के बाद आने वाले ‘जैसे’ शब्द से पहले अर्ध विराम आता है,
जैसे विवाहित महिलाओं के नाम से पहले ‘श्रीमती’ शब्द का प्रयोग होना चाहिए; उदाहरण के लिए – श्रीमती कमला देवी।

पूर्ण विराम

वाक्य पूर्ण होने पर इसका प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:
(क) रमेश पढ़ता है।
(ख) रवि अच्छा लड़का है।
(ग) तुम जाओ।

प्रश्नवाचक चिह्न

प्रश्न वाचक चिह्न ऐसे वाक्यों के अंत में प्रयोग किया जाता है, जिसमें प्रश्न पूछा जाए।
उदाहरण:
(क) तुम्हारा नाम क्या है?
(ख) सूर्य कौन सी दिशा से उदय होता है?
(ग) कालिदास कौन थे?
यदि एक ही वाक्य में अनेक प्रश्नसूचक उपवाक्य हों तो पूरे वाक्य की समाप्ति पर ही प्रश्नवाचक (?) लगेगा।
उदाहरण:
वह कहाँ गया था, क्यों लौट आया और क्या चाहता है?

विस्मयसूचक चिह्न या संबोधन सूचक (!)
विस्मय, हर्ष, घृणा, भय, आश्चर्य, प्रार्थना, शोक आदि भावों को प्रकट करने वाले शब्द या वाक्य के अंत में इस चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण:
(क) अरे! आप कब आए?
(ख) वाह! वाह ! आपने तो कमाल कर दिया।

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण पाठ 21 विराम चिन्ह
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह के प्रयोग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह नोट्स
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण विराम चिन्ह
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में विराम चिन्ह के प्रयोग
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 21 विराम चिन्ह प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण विराम चिन्ह के उत्तर