एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 16 शिलॉन्ग से फ़ोन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 16 शिलॉन्ग से फ़ोन के प्रश्न उत्तर तथा इस अध्याय के अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यार्थी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 16 के सभी सवाल जवाब तथा फ़ोन पर की गई बातों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर यहाँ से जान सकते हैं।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

कोष्ठक में दी गई क्रियाओं से वाक्य पूरे करो।
रहा हूँ, रहा है, रही है, रहे हैं, रही हैं

1. मैं स्कूल जा…………………..
उत्तर:
मैं स्कूल जा रहा हूँ।

2. पिता जी बगीचे में टहल……………….
उत्तर:
पिताजी बगीचे में टहल रहे हैं।

3. शीला बाजार से आ…………………..
उत्तर:
शीला बाजार से आ रही है।

4. लड़कियाँ कमरे में पढ़………………….
उत्तर:
लड़कियाँ कमरे में पढ़ रही हैं।

5. लडके मैदान में क्रिकेट खेल…………………
उत्तर:
लडके मैदान में क्रिकेट खेल खेल रहे हैं।

कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से नमूने के अनुसार वाक्य बदलो।
क.
नमूनाः
राजन रोज स्कूल जाता है।; अभी
राजन अभी स्कूल नहीं जा रहा है।

1. वे रोज बाजार जाते हैं।; आज
उत्तर:
वे आज बाजार नहीं जाएंगे।

2. मेरा भाई रोज यहाँ आता है।; इस समय
उत्तर:
मेरा भाई इस समय घर पर है।

3. गीता प्रतिदिन गाना गाती है।; इस समय
उत्तर:
गीता इस समय गाना नहीं गा रही है।

ख.
नमूनाः
मोहन प्रतिदिन दूध पीता है।; चाय
मोहन इस समय चाय पी रहा है।

1. हम प्रतिदिन कसरत करते हैं।; व्यायाम
उत्तर:
हम इस समय व्यायाम कर रहे हैं।

2. रीता रोज रोटी खाती है। फल
उत्तर:
रीता इस समय फल खा रही है।

3. बाबू जी हमेशा कलम से लिखते हैं। पेंसिल
उत्तर:
बाबू जी इस समय पेंसिल से लिख रहे हैं।

4. रमेश रोज सुबह पार्क में जाता है। स्कूल
उत्तर:
रमेश इस समय स्कूल जा रहा है।

5. अरविंद रोज शाम को पढ़ाई करता है। सुबह
उत्तर:
अरविंद सुबह से पढ़ाई कर रहा है।

एनसीईआरटी किताबों के लिए ऐप

iconicon

निम्नलिखित शब्दों की सहायता से वाक्य बनाओ।

1. ठीक-ठाक
उत्तर:
घर में सब ठीक-ठाक हैं।

2. अभ्यास करना
उत्तर:
मैं रोज लिखने का अभ्यास करता हूँ।

3. मजे में
उत्तर:
हम सब मजे में हैं।

4. पानी देना
उत्तर:
पेड़ों को रोज पानी देना चाहिए।

5. बात करना
उत्तर:
मोहन सोहन से हर समय बात करता रहता है।

प्रश्नों के उत्तर दो

1. अमरनाथ कौन है?
उत्तर:
अमरनाथ रमा का भाई है।

2. श्यामला क्या कर रही है?
उत्तर:
श्यामला संगीत का अभ्यास कर रही है।

3. राजेश क्या कर रहा है?
उत्तर:
राजेष टेबुल टेनिस खेल रहा है।

4. श्यामला इन दिनों क्या सीख रही है?
उत्तर:
श्यामला इन दिनों संगीत सीख रही है।

5. भाभी जी क्या कर रही हैं?
उत्तर:
भाभीजी बगीचे में पौधों को पानी दे रही हैं।

अतिरिक्त अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

शिलांग से किसका फ़ोन आया था? फ़ोन किसने उठाया था?
शिलांग से रमा के भाई अमरनाथ का फ़ोन आया था। फ़ोन घर की नौकरानी ननकू ने उठाया था।
अमरनाथ ने बहन रमा से फ़ोन पर क्या-क्या पूँछा?
अमरनाथ ने बहन रमा से फ़ोन पर पूरे परिवार का हाल-चाल पूँछा और पूँछा कि सब लोग क्या कर रहे हैं।

रमा ने अपने भाई अमरनाथ को फ़ोन पर पूरे परिवार के बारे में क्या बताया?

रमा ने अपने भाई अमरनाथ को फ़ोन पर बताया कि आज छुट्टी का दिन है। सब लोग घर पर ही हैं। टिंकू टेलीविजन पर कार्टून देख रहा है। बेटी श्यामला संगीत का अभ्यास कर रही है। बड़ा बेटा राजेश टेबुल-टेनिस खेल रहा है। तुम्हारे जीजा सुरेश जी भी घर पर ही है।

अमरनाथ ने फ़ोन पर अपने जीजा सुरेश जी को अपनी पत्नी के बारे में क्या बताया?
सुरेश जी ने जब फ़ोन पर अमरनाथ से भाभी जी ठीक है पूँछा था। तब अमरनाथ ने बताया था कि सब ठीक है, तुम्हारी भाभी इस समय बगीचे में पौधों को पानी दे रही हैं।

श्यामला ने अपने पिता से क्या पूँछा था?
श्यामला के पिता फ़ोन पर बात कर रहे थे, तभी श्यामला वहाँ आई और पिता से पूँछा, “आप फ़ोन पर किससे बात कर रहे हैं, फ़ोन पर कौन है”।

श्यामला ने अपने मामा अमरनाथ को फ़ोन पर क्या बताया?

श्यामला ने फ़ोन पर अपने मामा अमरनाथ को बताया कि वह तीन-चार महीने से संगीत सीख रही है। वह अपने घर के पास गंधर्व कला विधालय में सीखने के लिए जाती है।

अमरनाथ ने श्यामला को रविंद्र संगीत के बारे में क्या पूँछा?
अमरनाथ ने श्यामला से पूँछा, “क्या तुम्हारे विधालय में रविंद्र संगीत की भी शिक्षा देते हैं”।
रविंद्र संगीत के बारे में श्यामला की क्या इच्छा थी?
श्यामला को रविंद्र संगीत बहुत पसंद था, उसकी भी इच्छा रविंद्र संगीत सीखने की थी।

कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 16 शिलॉन्ग से फ़ोन
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 16
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी पाठ 16 शिलॉन्ग से फ़ोन
एनसीईआरटी 6 हिंदी दूर्वा पाठ 16 शिलॉन्ग से फ़ोन