एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 मीरा बहन और बाघ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 मीरा बहन और बाघ के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए निशुल्क पीडीएफ डाउनलोड यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 हिंदी रिमझिम के पाठ 11 में हम मीरा बहन के बारे में पढ़ते जो प्रकृति तथा प्राकृतिक चीजों से बहुत प्यार करती थी। वह किसी को धोखा नहीं देना चाहती थी चाहे वह इन्सान हो या जानवर। तभी उन्होंने बाघ के लिए लगाया गया पिंजड़ा बंद कर दिया था।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11

सीबीएसई ऐप कक्षा 3 के लिए

iconicon

कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11: कहानी का सारांश

कहानी मीरा बहन के ऊपर आधारित हैI मीरा बहन का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ था वह गांधी जी के विचारों से प्रभावित थी इसलिए वह अपने माता-पिता को छोड़कर भारत आ गयी थीI भारत में उसने उत्तरप्रदेश के एक पहाड़ी गाँव गेंवली (आज के उतराखंड) में गोपाल आश्रम की स्थापना कीI मीरा बहन का अधिकाशं समय पालतू जानवरों की देखभाल में व्यतीत होता थाI

पहाड़ी गावों में अक्सर बाघ का डर बना रहता था क्योंकि जंगल कटने से बाघ शिकार की तलाश में अक्सर गाँव में आ जाते थेI एक दिन बाघ ने गाँव में घुसकर एक गाय को मार डाला जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गयी कि कहीं बाघ दुबारा आकार गाँव में फिर किसी जानवर या इंसान पर हमला न कर देI गाँव वालो ने बाघ को पकड़ने के लिए एक पिंजडा लगाया, पिंजड़े के अन्दर एक बकरी को बाँध दिया जिससे कि बकरी की आवाज सुनकर बाघ पिंजरे में घुसे और वहीं फंस जाएI

पिंजरा मीरा बहन के आश्रम से ज्यादा दूर नहीं थाI सुबह जब पिंजड़े का दरवाजा बंद देखा तो सोचा बाघ पिंजड़े में कैद होगा लेकिन पिंजड़ा खाली थाI लोग आश्चर्यचकित थे कि बाघ के पिंजरे में गए बिना दरवाजा कैसे बंद हो गयाI

लोग मीरा बहन के आश्रम में गए कि शायद उनको मालूम हो कि रात को क्या हुआI पूछने पर मीरा बहन ने बताया कि मुझे रात को नींद नहीं आ रही थी कि हम बाघ को धोखे से क्यों फंसायें इसलिए मीरा बहन ने पिंजरे का दरवाजा बंद कर दिया थाI

बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?

उत्तर:
बाघ ने गाँव में घुसकर एक गाय को मार डाला। सुबह होते ही यह खबर पूरे गाँव में फैल गई।

लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?

उत्तर:
लोगों ने सोचा कि गोपाल आश्रम पास में ही था, इसलिए शायद मीरा बहन को मालूम हो कि रात में क्या हुआ।

पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे?

उत्तर:
पिंजड़ा रात में मीरा बहन ने बंद कर दिया थाI

कक्षा 3 हिन्दी अध्याय 11 में मुख्य किरदार किसका है और उसका चरित्र कैसा है?

कहानी की मुख्य पात्र मीरा बहन जो मूलतः इंग्लैण्ड की रहने वाली थी गांधीजी से प्रभावित होकर भारत में उत्तराखंड में रहती थी।

हिन्दी कक्षा 3 के अध्याय 11 छात्रों के लिए कितना रुचिकर है?

कहानी जिज्ञासा से भरपूर है। कहानी में बाघ का जिक्र भी है इसलिए बच्चे को रोमांचित भी करती है।

कक्षा 3 हिन्दी का अध्याय 11 का आशय क्या है?

विचारों का प्रभाव बहुत गहरा होता है। मीरा बहन का हृदय इतना शुद्ध था कि गाय को मारने वाले बाघ को भी धोखे से पकड़ने को भी राजी नहीं होती है।

कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के लिए किताब
कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के प्रश्न
कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास के लिए पुस्तक
कक्षा 3 हिंदी अध्याय 11 अभ्यास