कक्षा 9 गणित अध्याय 1 एनसीईआरटी समाधान – संख्या पद्धति

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 संख्या पद्धति एनसीईआरटी समाधान एक्सरसाइज प्रश्नावली अभ्यास 1.1, 1.2, 1.3, 1.4 और 1.5 के प्रश्न उत्तर हल सहित हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में दिए गए हैं। अध्याय 1 वर्ग 9 गणित की प्रत्येक प्रश्नावली की पीडीएफ और विडियो दोनों प्रकार के हल सीबीएसई, यूपी, एमपी बोर्ड विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में मददगार साबित होंगे। सभी हल सीबीएसई सिलैबस 2023-24 के अनुसार संशोधित किए गए हैं तथा नवीनतम एनसीईआरटी किताबों पर आधारित हैं।

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 के हल यूपी, एमपी तथा राजकीय बोर्ड

यहाँ नवीं कक्षा गणित अध्याय 1 की प्रत्येक प्रश्नावली के प्रश्नों को सरल तथा विस्तार से समझाया गया है। 9वीं कक्षा गणित के ये समाधान यूपी, एमपी, सीबीएसई तथा अन्य राजकीय बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक प्रश्नवाली को विडियो प्रारूप में भी हल किया गया है ताकि विद्यार्थी आसानी से इसे समझ सकें। कक्षा 9 गणित पाठ 1 के समाधान एनसीईआरटी किताब 2023-24 पर आधारित है और वार्षिक परीक्षा के लिए उपयोगी है। यदि पीडीएफ़ समाधान से समझ न आए तो कृपया विडियो समाधान अवश्य देखें। यदि आप चाहें तो कक्षा 9 गणित समाधान ऐप भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह बिना इंटरनेट के चलता है।

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.1 और 1.2 के समाधान विडियो

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.1 समाधान
कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.2 समाधान

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 संख्या पद्धति सिलेबस

कक्षा 9 गणित के अध्याय 1 में हम प्राकृत संख्या, पूर्ण संख्या तथा पूर्णांकों के बारे में अध्ययन करेंगे। परिमेय तथा अपरिमेय संख्याओं का अध्ययन करते हुए विभिन्न संख्याओं को परिमेय तथा अपरिमेय में वर्गीकृत करेंगे। तुल्य परिमेय संख्याएँ, भाज्य तथा अभाज्य संखाएँ और तुल्य अपरिमित संख्याओं के बारे में भी इस अध्याय में अध्ययन करेंगे। किसी दी गई दो परिमेय अथवा अपरिमेय संखाओं के बीच कुछ परिमेय संखाएँ अथवा अपरिमेय संखाएँ प्राप्त करना सीखेंगे। पिछली कक्षा में हमने परिमेय संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित करना सीखा था परंतु यहाँ हम अपरिमेय संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित करना सीखेंगे। पाठ के अंत में हम वास्तविक संख्याओं की घातों पर आधारित प्रश्न करेंगे। यदि विद्यार्थी कोई प्रश्न पूंछना चाहता है तो तिवारी अकादमी प्रश्न मंच पर जाएँ और अपने विषय संबन्धित कोई भी सवाल पूछ लें।

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.3 और 1.4 के समाधान विडियो
कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.3 समाधान
कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.4 समाधान
नवीं कक्षा गणित पाठ 1 प्रश्नावली के हल 2023-24 के लिए

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 में कुल छः प्रश्नावली हैं। प्रश्नावली 1.1 में केवल चार प्रश्न हैं जो दो परिमेय संख्याओं के बीच अन्य परिमेय तथा अपरिमेय संख्याएँ निकालने पर आधारित हैं। प्रश्नवाली 1.2 में भी चार ही प्रश्न हैं जिसमें हम अपरिमेय संखाओं को संख्या रेखा पर निरूपित करना सीखते हैं। प्रश्नावली 1.3 के दिए गए 9 प्रश्नों में हम यह जाँच करेंगे कि दी गई परिमेय या अपरिमेय संख्या का दशमलव प्रसार शांत, आवर्ती, अनावर्ती या अशांत आवर्ती, अनावर्ती है। प्रश्नवाली 1.4 में दो प्रश्न हैं और दोनों ही उतरोत्तर आवर्धन पर आधारती हैं। प्रश्नावली 1.5 में वास्तविक संख्याओं पर संक्रियाएँ दी गई हैं और प्रश्नावली 1.6 वास्तविक संख्याओं के घातांक नियम पर आधारती हैं।

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 प्रश्नावली 1.5 समाधान विडियो

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कथन सत्य हैं या असत्य? कारण के साथ अपने उत्तर दीजिए। प्रत्येक अपरिमेय संख्या एक वास्तविक संख्या होती है।

सत्य, क्योंकि सभी परिमेय और अपरिमेय संख्याओं का संग्रह ही वास्तविक संख्या होती है।

क्या सभी धनात्मक पूर्णांकों के वर्गमूल अपरिमेय होते हैं? यदि नहीं, तो एक ऐसी संख्या के वर्गमूल का उदाहरण दीजिए जो एक परिमेय संख्या है।

सभी धनात्मक पूर्णांकों के वर्गमूल अपरिमेय नहीं होते हैं। जैसे कि √4 = 2, जो एक परिमेय संख्या है।

ज्ञात कीजिए: 9^(3/2)

9^(3/2) = (3³ )^(3/2) = 3^(2×3/2) = 3³ = 27

कक्षा 9 गणित अध्याय 1 संख्या पद्धति में हम किस प्रकार की संखयाओं के बारे में पढ़ते हैं?

नवीं कक्षा गणित के अध्याय 1 में हम मुख्यतः पूर्ण संख्याओं, पूर्णकों, परिमेय संख्याओं और अपरिमेय संख्याओं आदि वास्तविक संख्याओं के बारे में पढ़ते हैं। यहाँ हम दी गई दो परिमेय संख्याओं के बीच परिमेय या अपरिमेय संख्याएँ प्राप्त करने की विधि जानेगें। अपरिमेय संख्याओं को संख्या रेखा पर भी निरूपित करेंगे।

कक्षा 9 गणित के अध्याय 1 के महत्वपूर्ण प्रश्न कौन कौन से हैं?

9वीं कक्षा गणित के पाठ 1 में प्रश्नावली 1.1 के प्रश्न 3 और 4, प्रश्नावली 1.2 का प्रश्न 3, प्रश्नावली 1.3 के प्रश्न 3, 8 और 9, प्रश्नावली 1.4 के दोनों प्रश्न, तथा प्रश्नावली 1.5 के प्रश्न 4 और 5 में अधिक अभ्यास की आवश्यकता होती है। क्योंकि ये प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण हैं।

अध्याय 1 संख्या पद्धति कक्षा 9 गणित में किस प्रश्नावली के अभ्यास की सबसे अधिक आवश्यकता होती है?

कक्षा 9 अध्याय 1 के प्रश्नावली 1.4 के अतिरिक्त सभी में पर्याप्त प्रश्न हैं। एक्सर्साइज़ 1.4 के अभ्यास के लिए हमें किसी और किताब की भी मदद लेनी चाहिए।

पूर्णांकों को हम इंग्लिश के किस अक्षर से प्रदर्शित करते हैं और यह अक्षर कहाँ से लिया गया है?

पूर्णांकों को हम अँग्रेजी भाषा के अक्षर ज़ेड (Z) से प्रदर्शित करते हैं। Z जर्मन शब्द जहलीन से लिया गया है जिसका अर्थ है गिनना और जहल का अर्थ है संख्या।