कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 20 विस्मयादिबोधक

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 20 विस्मयादिबोधक के लिए अध्ययन सामग्री और उदहारण सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। हिंदी ग्रामर के पाठ 20 के माध्यम से कक्षा 7 के छात्र वाक्यों की संरचना की पहचान करने और वाक्य में शब्दों के बीच संबंध को समझने में सक्षम होते हैं।

विस्मयादिबोधक

जो अव्यय मन के भावों अर्थात् घृणा, विस्मय, शोक, हर्ष, भय आदि को प्रकट करता हो, उसे विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं।
उदाहरण:
1. अरे! आप आ गए।
2. हाय! बेचारा लुट गया।
3. वाह! क्या स्वादिष्ट आम है।
4. छिः! कितना गिर गए तुम।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘अरे’, ‘हाय’, ‘वाह’ और ‘छि:’ के द्वारा किसी न किसी मनोभाव को प्रकट किया गया है।

विस्मयादिबोधक अव्यय के भेद

विस्मयादिबोधक अव्ययों से अनेक प्रकार के भाव प्रकट होते हैं। इन भावों के आधार पर इनके कई भेद किए जा सकते हैं:
1. विस्मयबोधक- क्या, अरे, सच, अहो आदि।
(क) क्या! तुम पास हो गए?
(ख) अरे! तुम आ गए।
2. हर्षबोधक- अहा, वाह, धान, शाबाश आदि।
(क) वाह! क्या चित्र बनाया है।
(ख) शाबाश! तुमने अच्छा किया।
3. शोकबोधक- हाय, बाप रे, ऊ, हा आदि।
(क) हाय! मैं लुट गया।
(ख) बाप रे! यह क्या हुआ।
4. चेतावनी बोधक- खबरदार, सावधान आदि।
(क) खबरदार! हिलना नहीं।
(ख) सावधान! कार्य प्रगति पर है।

5. घृणाबोधक- छिः, छिक्, थू थू आदि।
(क) छिः! इतना गिर गए तुम।
(ख) थू थू! धिक्कार है तुम्हें।
6. प्रशंसाबोधक- शाबाश, वाह आदि।
(क) शाबाश! तुमने अच्छा किया।
(ख) वाह! क्या नाच रही है।
7. भयबोधक- ओह, हाय, बाप रे आदि।
(क) बाप रे! मैं मर गया।
(ख) ओह! यह कैसे हो गया।

8. संबोधन बोधक- अरे, ओ, अजी, ऐ आदि।
(क) अरे! तुम कौन हो?
(ख) ऐ! वहाँ क्या कर रहे हो।
9. इच्छाबोधक- काश, हाय आदि।
(क) काश! मैं भी प्रथम आता।
(ख) हाय! मेरा घर भी ऐसा होता।
10. स्वीकृतिबोधक- जी हाँ, अच्छा, जरूर आदि।
(क) जरूर! मैं वहाँ जाऊँगा।
(ख) अच्छा! मैं तुम्हारी बात मानूँगा।

विस्मयादिबोधक अव्यय से विस्मयादिबोधक शब्द

विस्मयादिबोधक अव्ययविस्मयादिबोधक शब्द
विस्मयबोधकक्या, अरे, सच, अहो आदि।
हर्षबोधकअहा, वाह, धान, शाबाश आदि।
शोकबोधकहाय, बाप रे, ऊ, हा आदि।
चेतावनी बोधकखबरदार, सावधान आदि।
घृणाबोधकछिः, छिक्, थू थू आदि।
प्रशंसाबोधकशाबाश, वाह आदि।
भयबोधकओह, हाय, बाप रे आदि।
संबोधन बोधकअरे, ओ, अजी, ऐ आदि।
इच्छाबोधककाश, हाय आदि।
स्वीकृतिबोधकजी हाँ, अच्छा, जरूर आदि।
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण विस्मयादिबोधक
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण पाठ 20 विस्मयादिबोधक
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 20
कक्षा 7 व्याकरण पाठ 20 विस्मयादिबोधक