कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 एनसीईआरटी समाधान – पगड़ी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 पगड़ी कविता रिमझिम भाग 1 में दिए गए कठिन शब्दों के अर्थ, पाठ के प्रश्न उत्तर आदि सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इस पाठ में जिस तरह से पगड़ी को साफ किया गया है क्या उसी तरह से आप अपने गंदे कपड़ों को भी साफ कर सकते हो। एनसीईआरटी की पुस्तक के साथ साथ अभ्यास के लिए तिवारी अकादमी की किताब भी दी गए है जो विद्यार्थियों को पुनरावृति में मदद करेगी। कक्षा 1 सलूशन ऐप में भी ये सभी अध्ययन सामग्री उपलब्ध है।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 के कठिन शब्द अर्थ

शब्द अर्थ
मैलीगंदी
रगड़ीजोर लगाकर धोना
हट्टी-कट्टीएकदम मजबूत
तरनापार हो जाना
पगड़ीसिर पर पहनने का कपड़ा

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 कविता का भावार्थ

इस कविता में अपने पति की पगड़ी को पत्नी धोती है। पगड़ी ज्यादा मैली होने की वजह से और उससे मैल हटाने के लिए पत्नी उसे जरुरत से ज्यादा रगड़ती है जिससे मैल तो साफ़ हो गया लेकिन ज्यादा रगड़ने से पगड़ी बहुत सारी जगह से फट गयी।

अब मालिक ने पगड़ी की दशा देखी तो माथा पकड़ लिया और मालकिन यानि अपनी पत्नी से लड़ने लगा लेकिन मालकिन अत्यंत लड़ाकू किस्म की और मोटी तगड़ी थी। उसने मालिक से इतनी लड़ाई करी कि बेचारा सोचने लगा कि पगड़ी को भूल जाने में ही भलाई है। इस तरह से लड़ाई-झगड़े में पगड़ी का मैल और पगड़ी का मामला ही ख़त्म हो गया।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 के मुख्य प्रश्न उत्तर

पगड़ी क्यों फट गई थी?

पगड़ी ज्यादा मैली हो गयी थी इसलिए साफ़ करने के लिए ज्यादा रगड़ने की वजह से पगड़ी फट गयी थी।

मोटी मालकिन ने झगड़ा क्यों किया?

मोटी मालकिन से पगड़ी फट गई थी अतः इसके आक्षेप से बचने के लिए उसने पहले ही झगड़ा शुरू कर दिया था।

कपड़ो को ज्यादा मैला होने से बचाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

कपड़ो को ज्यादा मैला होने से बचाने के लिए हमें कपड़ो को जल्दी जल्दी धोना चाहिए।

मालकिन ने मैली पगड़ी खूब रगड़ी

तुम इन चीज़ों को किससे साफ करोगे?

    • 1. कागज़ ……….
    • 2. बर्तन ………..
    • 3. पत्ते …………
    • 4. जूते ………..
    • 5. दाँत ………..

उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर:

    • 1. कागज़ को रबड़ से।
    • 2. बर्तन को राख से।
    • 3. पत्ते को पानी से।
    • 4. जूते को ब्रश से
    • 5. दाँत को ब्रश और टूथपेस्ट से
पगड़ी को खूब रगड़ा तो पगड़ी फट गई

बताओ, इनको खूब रगड़ोगे तो क्या होगा?

    1. कागज़ ……….
    2. बर्तन ………..
    3. जूते …………
    4. स्वेटर ………..
    5. फर्श …………

ऊपर दिए गए प्रश्नों के उत्तर:

    1. कागज़ फट जाएगा।
    2. बर्तन चमक जायेगा।
    3. जूते साफ़ हो जायेंगे।
    4. स्वेटर रोयें उठ जायेंगे।
    5. फर्श चमक जायेगा।
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 10 पुस्तक