कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 विशेषण

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 विशेषण और उसके भेद तथा विशेषण पर आधारित प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 2 हिंदी ग्रामर के ये अध्याय सभी छात्रों के लिए उपयोगी हैं चाहे वे सीबीएसई के हों या अन्य राजकीय बोर्ड के। संज्ञा और सर्वनाम की ही तरह विशेषण भी वाक्यों को सरल बनाने में मदद करता है। पाठ के अंत में दिए गए अभ्यास के प्रश्न उत्तर छात्रों को दोहराने के दौरान मदद करेंगे।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 8 विशेषण

एनसीईआरटी समाधन कक्षा 2

iconicon

विशेषण

संज्ञा की विशेषता प्रकट करने वाला शब्द विशेषण कहलाता है। जिसकी विशेषता बतायी जाती है, उसे विशेष्य कहते हैं।

निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण छांटकर लिखिए:
1. यह लाल फूल है।
2. यह सेब मीठा है।
3. यह ऊँचा पेड़ है।
4. यह खट्टे अंगूर है।
5. यह छोटा बच्चा है।
6. यह भूरा घोड़ा है।
7. नेहा अच्छी लड़की है।
8. यह घर सुंदर है।
9. यह सफेद खरगोश है।

लाल, मीठा, ऊँचा, खट्टे, छोटा, काला, अच्छी, सुंदर और सफेद शब्द फूल, सेब, पेड़ अंगूर, बच्चा, घोड़ा लड़की, घर और खरगोश की विशेषता बता रहे हैं।

स्मरणीय तथ्य

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
विशेषण संज्ञा का रंग, आकार, स्वाद आदि गुण बताता है।
विशेषण संज्ञा की संख्या तथा क्रम आदि विशेषता बताता है।

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।

दो विशेषण वाले शब्द बताएँ।

मीठा, सुन्दर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

विशेषण के भेद होते हैं:

[A]. तीन
[B]. चार
[C]. पाँच
[D]. छह
Q2

‘भूगोल’ शब्द का विशेषण है

[A]. भूगोलिक
[B]. भोगोलिक
[C]. भौगोलिक
[D]. भौगोलिका

विशेषण-विशेष्य का सही मिलान कीजिए:

कॉलम 1कॉलम 2
ऊँचाखाना
फीकापत्तियाँ
हरीपर्वत
कालाकपड़ा
चमकीलाफ्रॉक
सूतीघोड़ा

उत्तर:

कॉलम 1कॉलम 2
ऊँचापर्वत
फीकाखाना
हरीपत्तियाँ
कालाघोड़ा
चमकीलाफ्रॉक
सूती कपड़ा
खाली जगह में सही विशेषण भरिए: (चार किलो, ठंडा, नई, लाल, दर्जन)

(क) यह ______ पुस्तक पढ़ो।
(ख) _______ कमीज पहनों।
(ग) मुझे _____ चीनी दीजिए।
(घ) _____ शरबत पीना चाहिए।
(ङ) मुझे दो ______ केले दीजिए।
उत्तर:
1. नई
2. लाल
3. दर्जन
4. चार किलो
5. ठंडा
6. दर्जन

अपने आसपास देखकर बताइए

1. आसमान कैसा है?
2. सड़क का रंग कैसा है?
3. आपके कमरे की दीवारों का रंग कैसा है?
4. सूरज का रंग कैसा है?
5. कोयल की आवाज कैसी है?

उत्तर:
1. नीला
2. काला
3. आसमानी
4. लाल
5. मधुर

हिन्दी व्याकरण अध्याय 8 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

विशेषण, संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताता है। वाक्य निर्माण में संज्ञा और सर्वनाम के साथ कई बार विशेषण का भी प्रयोग होता है। इसलिए इस अध्याय का सावधानीपूर्वक पठान-पाठन आवश्यक है।

एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 8 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

बहुत सारे विशेषण किसी व्यक्ति, वस्तु या बिषय के साथ जुड़ा होता है। इन सब विशेषणों को जानना ज्यादा कठिन नहीं होता है लेकिन अलग से लगाए गए विशेषण को ध्यान से याद करना पड़ता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 8 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

छात्र इस अध्याय से विभिन्न संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के साथ इस्तेमाल होने वाले विशेषण शब्दों को जान सकते हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 विशेषण
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 विशेषण
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 8
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण विशेषण
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 8 विशेषण
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण विशेषण